आग में झुलसा 65 वर्षीय बुजुर्ग

अंब (ऊना)। अंब के गंगहेट गांव में व्यक्ति सर्दी से बचने के लिए जलाई गई आग में जा गिरा, जिससे वह बुरी तरह झुलस गया। घायल हालत में उसे अंब अस्पताल लाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने घटना के संदर्भ में केस दर्ज कर मामले की छानबीन आरंभ कर दी गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गंगहेट निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग बलदेव सिंह घर से कुछ दूरी पर बनाई गई पशुशाला में ही रहता था। रविवार रात भी वह घर में खाना खाने के बाद…

Read More

बेकाबू कार पेड़ से जा टकराई

अंब (ऊना)। अंब उपमंडल के करलूही में सोमवार सुबह एक बेकाबू कार पेड़ से जा टकराई। हादसे में कार सवार एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्हें घायलावस्था में 108 की मदद से नजदीकी अस्पताल में उपचाराधीन करवाया गया। उधर, पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार कांगड़ा के परौर निवासी सुदर्शन कुमार…

Read More

चोरों ने बीएसएनएल को लगाई 4 लाख की चपत

बंगाणा (ऊना)। क्षेत्र के ककराणा में बीएसएनएल के टावर से 13 कंट्रोल कार्ड चोरी होने का मामला सामने आया है। इनकी कीमत लगभग चार लाख रुपये बताई जा रही है। कंट्रोल कार्ड चोरी होने से बंगाणा क्षेत्र में बीएसएनएल का नेटवर्क ठप हो गया है। इसके चलते क्षेत्र के लोगों समस्या का सामना करना पड़ रहा है। उधर, कंट्रोल कार्ड चोरी होने की शिकायत बंगाणा पुलिस को दे दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार अज्ञात चोर उपमंडल बंगाणा के ककराणा…

Read More

लोन लिया, रिश्वत नहीं, कर रहा हूं ब्याज सहित भुगतान

मैड़ी (ऊना)। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने अंब की जनसभा में कहा कि प्रेम कुमार धूमल को पता नहीं शालीनता क्या होती है? वह जब सत्ता में होते हैं तो एसएचओ बन जाते हैं। झूठे मुकदमे बनाना उनकी नीति है। मैं कोई कल का आदमी नहीं हूं। हमारा पीढि़यों का इतिहास है। कोई मेरे बारे में क्या कहता है, मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर आदमी कर्ज लेता है। अगर हमने कोई कर्ज लिया है तो वह चेक से लिया है। कोई रिश्वत नहीं…

Read More

गगरेट में 18 करोड़ के शिलान्यास

दौलतपुर चौक/गगरेट ऊना। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने गगरेट वासियों को 18 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं का तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को गगरेट नगर के लिए 13 करोड़ 69 लाख रुपये की लागत से बनने वाली सीवरेज योजना का शिलान्यास किया। उसके बाद गगरेट के चतेहड़ बस्ती में एक करोड़ की लागत से बनने वाली चेतहड़ पेयजल योजना का शिलान्यास किया। वहीं मुबारिकपुर के निकट भंजाल गांव में 3 करोड़ 31 लाख की लागत से बनने वाली भंजाल पेयजल योजना का भी शिलान्यास किया। वीरभद्र सिंह ने पत्रकारों…

Read More

नए साल के शुरू में ही बिगड़ गया बजट

संतोषगढ़ (ऊना)। रसोई गैस सिलेंडर के दामों में की गई बढ़ोतरी ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। गैस सिलेंडर के बढे़ दामाें से घरेलू गैस का उपयोग आम आदमी की पहुंच से बाहर होता दिख रहा है। नए साल के पहले ही दिन तेल कंपनियों की ओर से की गई 220 रुपये की बढ़ोतरी से गैर सब्सिडी वाले सिलेंडर के दाम अब 1350 रुपये का आंकड़ा पार कर गए हैं। सालभर में घरेलू गैस उपभोक्ताओं को मिलने वाले 9 सिलेंडरों में से चाहे अभी सिलेंडर बचे हाें, मगर…

Read More

देहलां स्कूल के होनहार नवाजे

मैहतपुर (ऊना)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को सालाना पुरस्कार वितरण समारोह मनाया गया। कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य सतपाल रायजादा मुख्यातिथि तथा जिला परिषद सदस्य अविनाश मेनन विशिष्ट अतिथि के तौर पर शामिल हुए। कार्यक्रम का आगाज सरस्वती वंदना से हुआ। उसके बाद स्कूली छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिये न केवल दर्शकों का मनोरंजन किया, बल्कि प्रतिभा का प्रदर्शन भी किया। समारोह की अध्यक्षता एसएमसी अध्यक्ष राकेश चौधरी ने की। प्रिंसिपल जेआर कौशल ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। स्कूली छात्रों के सांस्कृतिक कार्यक्रम में एक…

Read More

सीएम के दौरे से जगी सरकारीकरण की आस

(ऊना)  मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे से एक बार फिर दौलतपुर चौक कालेज के सरकारीकरण की आस जगी है। तीन जनवरी को मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह इसी कालेज के मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। कालेज के सरकारीकरण की घोषणा मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने तीन फरवरी 2006 को थी। 14 सितंबर 2006 को इसकी अधिसूचना जारी की गई, लेकिन अनुबंध के आधार पर लगे शिक्षक एवं गैर शिक्षकों की सेवाएं नियमित नहीं हो पाईं। 2006 के बाद से कालेज में साइंस एवं कामर्स के अलावा आर्ट्स के कुछ विषय भी सेल्फ एवं…

Read More

चिंतपूर्णी के द्वार में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

चिंतपूर्णी/भरवाईं (ऊना)। छिन्नमस्तिका धाम चिंतपूर्णी में मंगलवार को नववर्ष के आगमन पर मां के दरबार में शीश झुकाने के लिए श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा। बुधवार को भी मंदिर सहित समूचे क्षेत्र में हजारों श्रद्धालुओं के आगमन के चलते अष्टमी मेलों जैसा ही माहौल रहा। मंदिर प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं के लिए पुख्ता व्यवस्थाएं की गई थीं। मंगलवार देर रात्रि से ही श्रद्धालुओं की भीड़ इतनी बढ़ चुकी थी कि स्थानीय बाजारों में भी पैदल चलना बेहद मुश्किल हो रहा था। धार्मिक संस्थाओं की ओर से कई स्थानों पर…

Read More

देर रात तक डीजे पर जमकर थिरके युवा

ऊना। 2014 के स्वागत के लिए मंगलवार को देर रात तक डीजे पार्टियों और अन्य समारोहों के दौर चलते रहे। नववर्ष के स्वागत को लेकर युवा वर्ग ने खासी दिलचस्पी दिखाई। आलम यह था कि कड़ाके की सर्दी भी युवाओं के जोश को ठंडा करने में पूरी तरह से नाकाम रही। जिला भर के विभिन्न स्थानों पर युवा डीजे पार्टियों में जमकर थिरके। ठीक रात 12 बजे वर्ष 2014 का वेल्कम आतिशबाजी और पटाखों के साथ हुआ। जिला मुख्यालय के सुविधा होटल एवं नटराज सहित अन्य होटलों में शानदार समारोह…

Read More