मैहतपुर (ऊना)। अगर वक्त रहते सरकारी स्कूलों में शिक्षा के गिरते स्तर को नहीं सुधारा गया तो सरकारी स्कूलों में कोई अभिभावक अपने बच्चों को नहीं पढ़ाना चाहेगा। प्रदेश भर में सरकारी स्कूलों का मौजूदा शिक्षा स्तर बेहद चिंताजनक है। प्राथमिक स्तर पर जो आंकड़ा 45.8 फीसदी है, वह मिडल स्तर पर गिरकर 32.5 फीसदी तक पहुंच चुका है। यही हाल सीसी ग्रेड का है। यहां पर प्रदेश भर के सरकारी स्कूलों में 60 फीसदी बच्चे गणित विषय में फेल पाए गए हैं। बुधवार को देहलां के डाइट संस्थान में…
Read MoreCategory: Una
भाजपा नेताओं पर केस दर्ज करने की निंदा
गगरेट (ऊना)। लोकतंत्र में विपक्ष का हक होता है कि वह सरकार की गलत नीतियों, महंगाई और भ्रष्टाचार को उजागर करने के लिए धरना प्रदर्शन करे, लेकिन कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के ऊपर भ्रष्टाचार के आरोप लगने पर कांग्रेस कार्यकर्ता घटिया राजनीति पर उतर आए हैं और भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज बुलंद करने की जगह भाजपा नेताओं के पुतले जला रहे हैं। उक्त शब्द गगरेट से भाजपा प्रत्याशी सुनील कालिया ने कहे। उन्होंने वीरभद्र का पुतला जलाने पर भाजपा नेता के खिलाफ केस दर्ज करने पर कड़ी निंदा…
Read Moreयुवकों पर गंडासे से हमला
टाहलीवाल (ऊना)। टाहलीवाल बाजार में तीन युवकों ने दुकान में घुसकर दो युवकों पर लाठियों और तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। इससे युवक लहूलुहान हो गए हैं। इनमें से एक की हालत गंभीर है। उसे क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती किया गया है। वारदात के हमलावर भाग निकले हैं। पुलिस ने मामले के संदर्भ तीन युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक टाहलीवाल में दुकान करने वाले नंगल कलां निवासी सुभाष चंद ने शिकायत दर्ज करवाई कि सोमवार देर शाम वह और एक…
Read Moreअवैध लकड़ी से भरी 3 गाड़ियां पकड़ीं
ऊना। वन विभाग ने पंजाब सीमा के साथ सटे गगरेट क्षेत्र में प्रतिबंधित लकड़ी से भरी तीन गाड़ियों को पकड़ा है। इसमें एक 407 टेंपो, दो पिकअप गाड़ियां हैं। गाड़ियों में आम सहित अन्य किस्मों की लकड़ी के मोच्छे बरामद किए गए हैं। इनकी कीमत लगभग एक लाख रुपये के आसपास बताई जा रही है। अवैध लकड़ी पंजाब के होशियारपुर जिले में ले जाई जा रही थी। बताया जा रहा है कि गगरेट क्षेत्र की दो गाड़ियों को पंजाब में भी पकड़ा गया है। आरोपियों के खिलाफ वन अधिनियम के…
Read Moreझुग्गी में आग, जिंदा जली बच्ची
अंब (ऊना)। स्थानीय कस्बे में स्थापित एक झुग्गी में अचानक आग लग गई। आग की चपेट में आने से आठ वर्षीय बच्ची जिंदा जल गई। आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है। आग से झुग्गी में रखा सारा सामान भी राख में तबदील हो गया है। इससे हजारों रुपये का नुकसान हुआ है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। मामले पर छानबीन की जा रही है। जानकारी के अनुसार शोभाराम निवासी घनारी, बदांयू (उत्तर प्रदेश) काफी समय से अंब में रह रहा है।…
Read Moreपूर्व विधायक समेत 15 भाजपाइयों पर केस
गगरेट (ऊना)। दौलतपुर चौक के मुख्य बाजार में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के खिलाफ प्रदर्शन एवं पुतला फूंकने पर पुलिस ने 15 भाजपा कार्यकर्ताओं के विरुद्ध केस दर्ज किया है। इसमेें गगरेट विस के पूर्व विधायक बलवीर चौधरी एवं गगरेट विस से भाजपा प्रत्याशी रहे सुशील कालिया का नाम भी एफआईआर में दर्ज है। अंब के डीएसपी मदन कौशल ने मामले की पुष्टि की है। बीते सोमवार को दौलतपुर चौक पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा नेता अरुण जेतली, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल और सांसद अनुराग ठाकुर के पुतले जलाए थे।…
Read Moreमारपीट के मामले में दोषियों को 2-2 वर्ष कैद
ऊना: ऊना की जेएमआईसी-3 निरंजन सिंह की अदालत ने एक अहम फैसले में देसराज पुत्र दुनी चंद व उसकी पत्नी शीला देवी निवासी कुठार खुर्द को मारपीट के मामले में आईपीसी की धारा 325 व 323 के तहत दोषी करार दिया है। अदालत ने दोषियों को आईपीसी की धारा 325 के तहत 2-2 वर्ष की साधारण कैद व 1-1 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना न देने पर दोषियों को 3-3 माह अतिरिक्त साधारण कैद भुगतनी होगी। धारा 323 के तहत 3-3 माह की कैद तथा 500-500 रुपए…
Read Moreडाक्टरों की लेटलतीफी पर जताई नाराजगी
ऊना। स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने सोमवार सुबह क्षेत्रीय अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न वार्डों में जाकर मरीजों का कुशलक्षेम जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इस दौरान कुछ डाक्टरों की लेटलतीफी और अव्यवस्थाओं का कड़ा संज्ञान लेते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने कड़ी नाराजगी जताते हुए उन्हें लताड़ भी लगाई। उन्होंने मामले के संदर्भ में कारण बताओ नोटिस भी जारी करने की बात कही है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं को…
Read Moreमैड़ी से चोरी ट्राला पंजाब में बरामद
मैड़ी (ऊना)। मैड़ी से चोरी हुए जीप-ट्राला को जगराओं (पंजाब) में बरामद कर लिया गया है। उसे चोर जगराओं में एक बोलेरो से लूट के दौरान मौके पर छोड़कर बोलरो के चालक से मारपीट कर उसकी गाड़ी ले भागे, जबकि मैड़ी से चोरी किए गए ट्राले को वह वारदात स्थल पर छोड़कर फरार हो गए। इससे पूर्व ही चोरों ने उस ट्राले का रंग बदल दिया था और उसकी नंबर प्लेट भी नहीं थी। इस बारे बाद में लुधियाना व जगराओं पुलिस ने अंब पुलिस को सूचित किया। 31 दिसंबर…
Read Moreमहिला को जान से मारने की धमकियां
मैड़ी (ऊना)। कुछ दिनों पूर्व मारपीट में घायल हुए व्यक्ति की पत्नी ने आरोपियों द्वारा उसे धमकाए जाने तथा जाति सूचक शब्द कहे जाने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि मामले में आरोपियों के विरुद्ध वे धाराएं नहीं लगाई गईं, जो इस प्रकार के मामले में लगाई जानी चाहिए थीं। संतोष कुमारी पत्नी रवि कुमार निवासी गिड़गिड़ ग्राम पंचायत बेहड़ जस्वां ने इस संबंध में सोमवार को डीएसपी अंब को लिखित शिकायत कर सुरक्षा मुहैया करवाए जाने की मांग की है। महिला ने शिकायत में कहा है…
Read More