थानाकलां (ऊना)। स्थानीय स्कूल के नजदीक शनिवार सुबह एक बेकाबू स्कारपियो जीप अनियंत्रित होकर पटल गई। हादसे में छह युवक जख्मी हो गए। इनमें दो युवकों की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें स्थानीय लोगों की मदद से थानाकलां स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने दो की हालत नाजुक होने के चलते क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर कर दिया है। पुलिस ने घटना के संदर्भ में छानबीन शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि जीप सवार सुबह क्षेत्र के तलमेहड़ा स्थित सदाशिव मंदिर में माथा टेकने जा…
Read MoreCategory: Una
राज्य दिवस पर होमगार्ड जवान मायूस
ऊना। हिमाचल प्रदेश के होमगार्ड संगठन ने पूर्ण राज्यत्व दिवस पर होमगार्ड जवानों के दैनिक भत्ते में कोई भी बढ़ोतरी न किए जाने को लेकर होमगार्ड कल्याणकारी संगठन ने कड़ा रोष जताया है। हिमाचल प्रदेश होमगार्ड कल्याणकारी संगठन के प्रदेशाध्यक्ष बली राम ठाकुर एवं राज्य प्रवक्ता मुकेश जसवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने प्रदेश के पूर्ण राज्यत्व दिवस पर जवानों के हितों को लेकर राहत देने के लिए कोई घोषणा नहीं की हैं। इस कारण प्रदेश के आठ हजार होमगार्ड जवानों में निराशा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस…
Read Moreपंजाब रोडवेज बस की ब्रेक फेल
गगरेट (ऊना)। होशियारपुर गगरेट राष्ट्रीय मार्ग पर शनिवार देर दोपहर अचानक पंजाब रोडवेज बस की ब्रेक फेल हो गई। हालांकि चालक की सूझबूझ से यात्री बाल-बाल बच गए। हुआं यू कि अमृतसर पंजाब से चिंतपूर्णी को जा रही पंजाब रोडवेज बस की गगरेट से महज आधा किलोमीटर दूर अचानक ब्रेक फेल हो गई। इस पर चालक ने अपनी चतुराई से बस को सड़क किनारे पड़ी बजरी के बड़े से ढेर पर दे मारा, जिससे बस लगभग 200 मीटर गहरी खाई में पलटने से बाल-बाल बच गई। हादसे के बाद सवारियां…
Read Moreरसोई गैस के 26 सिलेंडर चोरी
ऊना। क्षेत्र के बहडाला में रसोई गैस सिलेंडर से भरे ट्रक से लगभग 26 सिलेंडर चोरी होने का मामला सामने आया है। चोरी की वारदात से क्षेत्र के लोगों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने ट्रक चालक की शिकायत पर आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। सिलेंडरों की कीमत हजारों रुपये बताई जा रही है। क्षेत्र में बढ़ती चोरी की वारदातों से लोगों में दशहत का माहौल है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार चालक दीप कुमार ने अपनी लिखित शिकायत में बताया कि देर रात को बहडाला पेट्रोल…
Read Moreगगरेट के लोगों पर 25 लाख की देनदारी
गगरेट (ऊना)। गगरेट नगर के लोगों पर 25 लाख रुपये से ज्यादा की देनदारी हाउस टैक्स के रूप में है। पिछले लंबे अरसे से लोगों ने नगर पंचायत को हाउस टैक्स नहीं चुकाया है, जो साल दर साल बढ़ता जा रहा है। वर्तमान में बढ़कर यह 25 लाख रुपये के पार पहुंच चुका है। स्थानीय नगर पंचायत ने हाउस टैक्स की वसूली को कड़े कदम उठाने के संकेत दिए हैं। स्थानीय नगर पंचायत द्वारा हाउस टैक्स की वसूली न कर पाना कहीं न कहीं उनकी कारगुजारी पर सवालिया निशान लगाता…
Read Moreअव्वल छात्रों को सम्मानित किया
गगरेट (ऊना)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल ओयल में शुक्रवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। समारोह में गगरेट विस क्षेत्र के विधायक राकेश कालिया ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत कर मेधावी छात्रों को पुरस्कृत किया। इस दौरान स्कूल के छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर खूब धमाल मचाया। छात्रों ने ऐसा देश है मेरा… पंजाबी भंगड़ा एवं गिद्दा पेश कर उपस्थित दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। स्कूल के प्रधानाचार्य मनजीत सिंह ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी और स्कूल की उपलब्धियों के बारे में उपस्थित…
Read Moreसिर पर लाठी से वार कर किया लहूलुहान
अंब (ऊना)। पैसों के लेन देन को लेकर हुए विवाद में तीन युवकों ने मिलकर एक युवक पर लाठी से वार कर उसे लहूलुहान कर दिया। उसे घायलावस्था में नजदीकी अस्पताल में उपचारधीन करवाया गया है। वारदात देर रात अंब उपमंडल के अंदौरा मार्ग पर हुई। वारदात के बाद तीनों युवक मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामले के संदर्भ में पीड़ित युवक के बयान दर्ज कर लिए हैं, जबकि मामले की आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार ऋषि कुमार पुत्र…
Read Moreमंडी समिति ऊना को 35 लाख का झटका
संतोषगढ़ (ऊना)। प्रदेश में सब्जियों एवं फलों पर लागू एक फीसदी मार्केट फीस हटा दिए जाने से प्रदेश के सब्जी उत्पादक जिलों ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर, कांगड़ा की मंडी समितियों की सालाना आमदनी में लाखों रुपये की कमी हो जाएगी। वहीं इससे मंडी समिति ऊना की सालाना आय में लगभग 35 लाख रुपये का घाटा पड़ेगा। सालाना आय में होने वाली कमी को लेकर अब मंडी समिति के अधिकारियों को भी सोचना पड़ रहा है कि एक फीसदी रकम के वसूल न हो पाने से होने वाले घाटे को भविष्य में…
Read Moreजिले में खुले चार कानूनी सेवा क्लीनिक
बंगाणा/ऊना। सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश एवं राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यकारी अध्यक्ष आरएम लोढा ने ऊना जिले के देहलां, बढ़ेड़ा, बंगाणा तथा अंब में वीडियो कांफ्रेंसिंग व वेबसाइट के माध्यम से विधिक सेवा क्लिनिकों का शुभारंभ किया। यह जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जिला एवं सत्र न्यायाधीश रतन सिंह ठाकुर ने दी। उन्होंने बताया कि इन कानूनी सेवा क्लिनिकों का कार्य लोगों को कानूनी समस्याओं के समाधान के लिए सुझाव देना, निर्धन एवं पात्र व्यक्तियों को कानूनी सहायता उपलब्ध करवाने में मदद देना, पारिवारिक एवं घरेलू…
Read Moreगरीबी ऋण सात फीसदी 7 दर पर
ऊना। जिले में इस वर्ष से राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की शुरुआत की जाएगी। मिशन का उद्देश्य गरीबों को उपयोगी स्वरोजगार एवं कौशल विकास आधारित रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाकर निर्धनता कम करना है। योजना में गरीब परिवारों को सात प्रतिशत की दर से ऋण मुहैया करवाया जाएगा। उपायुक्त अभिषेक जैन ने बताया कि जिले के सभी बीडीओ को निर्देश दिए हैं कि योजना के क्रियान्वयन के लिए हर पंचायत के हर वार्ड में स्वयं सहायता समूहों का गठन किया जाए। जिन गांवों में पहले समूह बनाए गए हैं, उन्हें…
Read More