हर वर्ग को खुश करने की कवायद

ऊना। शुक्रवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह द्वारा पेश किए गए बजट में आगामी लोकसभा चुनाव का संभावित असर दिखाई पड़ा है। यही वजह है कि इस बजट में हर वर्ग को खुश करने की कवायद की झलक दिखाई गई है। कर्मचारियों को मंहगाई भत्ता 10 फीसदी बढ़ाया गया है। दिहाड़ीदारों की दिहाड़ी 150 से बढ़ाकर 170 कर दी गई है, जबकि गृहरक्षकों को अब 125 की बजाए 260 रुपये दिहाड़ी मिलेगी। जलवाहकों को 1300 की जगह 1500, जिप अध्यक्ष का मानदेय 5000 से 6500 रुपये किया गया, उपाध्यक्ष…

Read More

ये देश वीर जवानों’ गाने से भरा जोश

नंगड़ा (ऊना)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नंगड़ा मेें शुक्रवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का धूमधाम से आयोजन किया गया। जिसमें कांगड़ा बैंक के निदेशक राजीव गौतम ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस मौके पर बच्चाें ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। छात्रों ने मस्त वणा देणगे वीवा, कुड़ियां पंजाब दीयां, ये देश है वीर जवानों पर प्रस्तुतियां देकर खूब धमाल मचाया। मुख्य अतिथि राजीव गौतम ने अपने संबोधन में स्कूल प्रशासन की ओर से विद्यालय की मांगों में स्कूल में…

Read More

कबाड़ की दुकान चढ़ी आग की भेंट

दौलतपुर चौक (ऊना)। क्षेत्र के दौलतपुर चौक में एक कबाड़ की दुकान में हुई आगजनी में लाखों रुपये का समान आग की भेंट चढ़ गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दुकान पूरी से स्वाह हो चुकी थी। पुलिस ने घटना के संदर्भ में जांच शुरू कर दी है। आग लगने के कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है। आगजनी में लगभग 15 लाख के करीब के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दौलतपुर…

Read More

भाई ने भाई पर दराटी से किया वार

गगरेट (ऊना)। क्षेत्र के पिरथीपुर में जमीनी विवाद को लेकर बुधवार को दो सगे भाइयों में मारपीट हो गई। वारदात में एक ने अपने ही भाई पर दराटी एवं डंडों से हमला कर उसे बुरी तरह से जख्मी कर दिया है। उसे तुरंत उपचार के लिए क्षेत्र के नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में घायल का इलाज चल रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। बताया जा रहा है पिछले काफी वर्षों से दोनों भाइयों में जमीनी विवाद…

Read More

सरिये से भरा ट्रक पलटा, चालक जख्मी

बंगाणा (ऊना)। क्षेत्र के जोल में एक सरिये से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार देर शाम आठ बजे के करीब जोल में एक सरिये से भरा ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। स्थानीय लोगों में रवि कुमार विनोद कुमार, राकेश कुमार व सतीश कुमार का कहना है कि ट्रक सड़क से 15 मीटर नीचे जाकर गिरा, जिसमें चालक को चोटें आई हैं। लोगों का कहना…

Read More

44 साल से मुआवजे का इंतजार

मैहतपुर (ऊना)। ऊना जिले में बिना निशानदेही के बनाई गई संपर्क सड़कों में जिन किसानों की निजी जमीन गई है, उनको आज तक सरकार ने फूटी कौड़ी तक का मुआवजा नहीं दिया है। पिछले तकरीबन 44 साल से मुआवजे का इंतजार करते इन किसानों के आंखें पथरा गई हैं। अब किसानों ने प्रदेश के राजस्व मंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री को पत्र लिखकर संपर्क सड़कों में कई अपनी निजी जमीन का मुआवजा मांगा है। सूबे के दो अहम महकमों के वजीरों को लिखे पत्र में किशनदेव पुत्र रामदास निवासी रायपुर…

Read More

पीटीआई-कला शिक्षकों की होंगी भर्तियां

ऊना। प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय ऊना की ओर से पीटीआई एवं कला अध्यापकों के 14 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है। इनमें सात पद पीटीआई एवं सात पद कला अध्यापकों के हैं। ये सभी भर्तियां बैचवाइज की जाएंगी। प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक निर्मल रानी ने बताया कि पीटीआई एवं कला अध्यापकों के 14 पदों को भरने के लिए जिला मुख्यालयों एवं अंब में स्थित रोजगार कार्यालयों से डाटा मंगवाया गया है। उन्होंने कहा कि इन पदों के लिए वर्ष 2000 तक के सामान्य वर्ग, अन्य पिछड़ा…

Read More

पालकवाह में छात्रों से भरी बस पलटी

ऊना | 20 विद्यार्थियों  सहित एक शिक्षिका घायल ऊना: हरोली क्षेत्र के पालकवाह में निजी स्कूल की बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से लगभग 20 विद्यार्थी घायल हो गए हैं। सुबह के समय हुए इस हादसे में घायल नौनिहालों को जख्मी हालत में हरोली अस्पताल पहुंचाया गया, जहां सभी का उपचार किया गया। इस हादसे में 4 विद्यार्थियों  सहित एक शिक्षिका को गहरी चोटें पहुंची हैं जबकि बाकी विद्यार्थियों  को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस ने इस संबंध में मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल प्रारंभिक तौर पर हादसा…

Read More

कांग्रेस ने पीछे धकेला देश : सत्ती

ऊना। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती ने कहा कि देश में कांग्रेस नेता एवं नीति विहीन पार्टी बनकर रह गई है। कांग्रेस प्रधानमंत्री उम्मीदवार घोषित करने से डर रही है। सत्ती सोमवार को विश्राम गृह में जिला भाजपा की बैठक को संबोधित कर रहे थे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष बलबीर बग्गा ने की। सत्ती ने कहा कि कांग्रेस ने गलत नीतियों को जनता पर थोपकर देश को पीछे धकलने का काम किया है। जब मनमोहन सिंह फेल हो गए हैं और सोनिया गांधी पीछे हट रही हैं तो ऐसे में राहुल गांधी को…

Read More

बंपर फसल की उम्मीद धुली

बंगाणा (ऊना)। उपमंडल बंगाणा के किसान बंदर एवं आवारा पशुओं से परेशान हैं। बारिश के बाद किसानों के गेहूं की अच्छी फसल होने की उम्मीद बंधी है, लेकिन बंदरों और आवारा पशुओं ने इस उम्मीद पर पानी फेरना शुरू कर दिया है। किसानों के मुताबिक दिन में बंदर तो रात को आवारा पशु फसलों को उजाड़ रहे हैं। कुटलैहड़ क्षेत्र के कई किसानों ने खेती करनी बंद कर दी है। लोगाें का आरोप है कि बौल में वानर नसबंदी केंद्र बनने के बाद कुटलैहड़ क्षेत्र में बंदरों की संख्या कई…

Read More