35 डाकघरों में काम ठप्प

ऊना। जिला ऊना में बुधवार को सभी डाकघर राष्ट्र व्यापी हड़ताल के पहले दिन बंद रहे। केंद्रीय कर्मचारी संगठनों की कान-फेडरेशन के आह्वान पर दो दिन की हड़ताल की गई है। ऊना मंडल के विभागीय डाकघरों में कार्यरत प्रत्येक कर्मचारी हड़ताल पर रहा। इस मौके पर डाक कर्मचारियों ने रैली निकाली। डाकघर कर्मचारियों के पहले दिन की हड़ताल में 35 डाकघरों में पूर्णतया कार्य ठप्प रहा। केंद्रीय कर्मचारियों की मांगों में सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों को एक जनवरी 2014 से लागू करना, 50 प्रतिशत महंगाई भत्ते को मूल वेतन…

Read More

आखिर कब मिलेगी पेंशन?

ऊना। हिमाचल प्रदेश पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन की ऊना शहरी इकाई ने एचआरटीसी पेंशनरों की मासिक पेंशन का भुगतान नियमित रूप से न करने पर कड़ा संज्ञान लिया है। इकाई के प्रधान रमेश चंद शर्मा एवं सचिव सोहन शर्मा ने कहा है कि एचआरटीसी पेंशनरों को आधा महीने तक मासिक पेंशन का भुगतान नहीं होता। जिसके कारण वे आर्थिक एवं मानसिक तौर पर परेशान रहते हैं। संघ नेताओं ने कहा है कि 7 दिसंबर 2013 को सुंदरनगर के राज्य स्तरीय महासम्मेलन में मुख्यमंत्री के समक्ष समस्या का उल्लेख किए जाने से…

Read More

अमरीक, अश्वनी, प्रेम को सौंपी जिम्मेवारियां

ऊना। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ऊना कांग्रेस पार्टी की मजबूती के लिए युद्ध स्तर पर कार्य कर रही है और उसी कड़ी में ऊना ब्लॉक में बूथ कमेटियों का नए सिरे से गठन किया जा रहा है। बुधवार को एनएसी मैहतपुर बसदेहड़ा में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ऊना के प्रधान हजारी लाल धीमान की अध्यक्षता में भी बूथ कमेटियों का गठन किया गया। जिसमें बूथ नंबर बूथ नंबर 78 से अमरीक सिंह को अध्यक्ष, प्रीतपाल सिंह को उपाध्यक्ष एवं ऊषा रानी, विनय शर्मा और जोगिंद्र लाल को सदस्य बनाया गया है। वहीं…

Read More

ऊना में खुलेगा मेगा फूड पार्क, खुलेंगी बंपर वेकेंसी

सिंगा में प्रस्तावित मेगा फूड पार्क में छह हजार बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा। 53 एकड़ में इस पार्क की स्थापना होगी और एक दर्जन से अधिक प्रोजेक्ट इस पार्क पर शुरू होंगे। इस के लिए भूमि खरीद की अनुमति मिल गई है। प्रथम यूनिट में लैंड और भवन निर्माण पर 14.91 करोड़, प्लांट पर 1688 करोड़ और संपतियों पर 34.46 करोड़ रुपये खर्च होंगे। मेगा फूड पार्क पर कुल 300 करोड़ रुपये खर्च होने हैं। 16 फरवरी को मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह इसका शिलान्यास करने वाले हैं। इस पार्क के तैयार…

Read More

नए उद्योगों पर मेहरबान, पुराने हो रहे वीरान

मैहतपुर (ऊना)। सूबे में औद्योगिक विकास की गति बढ़ाने के लिए नए औद्योगिक क्षेत्राें को स्थापित करने का सरकार का ऐलान स्वागत योग्य है। लेकिन पुराने उद्योग जो सरकारी ऑक्सीजन के बिना वीरान होते जा रहे हैं, उनके बारे में प्रदेश सरकार ने अपने बजट में कोई रुचि नहीं दिखाई है। सूबे की रीढ़ माने जाने वाले लघु उद्योगों की दिक्कतों का आज भी कोई पुख्ता हल नहीं हो पाया है। वैट में असमानता के कारण प्रदेश का लघु उद्योग निरंतर कमजोर होता जा रहा है, जबकि पंजाब में लघु…

Read More

अप्पर सवाणा में फंदे से झूला युवक

भरवाईं (ऊना)। क्षेत्र के गांव अप्पर सवाणा में 35 वर्षीय विवाहित युवक ने पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। मृतक की शिनाख्त मनीष शर्मा निवासी सवाणा के रूप में हुई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए देहरा अस्पताल भेज दिया है। जबकि मामले की छानबीन शुरू कर दी है। बताया जा रहा कि मनीष कई दिनों से मानसिक तौर पर परेशान चल रहा था। जानकारी के अनुसार मनीष शर्मा रात को अपने घर में अकेला सोया हुआ था। जब सुबह 8 बजे तक उसने अपना दरवाजा…

Read More

दिनदहाड़े उड़ाए घर से जेवरात

अंब (ऊना)। अंब उपमंडल के गांव अप्पर अंदौरा में शनिवार को अज्ञात चोरों ने दिनदहाड़े चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए एक घर से लाखों के गहने और नकदी पर हाथ साफ कर डाला। चोरी की इस घटना से क्षेत्र के लोगों में हड़कंप मच गया है। अंब पुलिस ने मौके पर पहुंच स्थिति का मुआयना किया और मामले के संबंध में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक शनिवार को अज्ञात चोरों ने अप्पर अंदौरा निवासी मुलख राज के घर में घुसकर 15…

Read More

दुराचार के दोषी को सात साल कैद

ऊना। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश देवेंद्र कुमार शर्मा की अदालत ने दुराचार मामले में संजय विश्वकर्मा निवासी पडरी जिला खुशीनगर यूपी को दोषी करार दिया है। अदालत ने दोषी को विभिन्न धाराओं के तहत कैद एवं जुर्माना अदा करने की सजा सुनाई है। जुर्माना अदा न करने की सूरत में दोषी को अतिरिक्त कारावास भुगतना पड़ेगा। इस संबंध में जिला न्यायवादी एनसी घई ने बताया कि 8 नवंबर 2012 को नाबालिग सुबह घर से स्कूल के लिए निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। जिसके बाद नाबालिग के परिजनों की…

Read More

भाई पर दे मारी लोहे की रॉड, दो पर केस

गगरेट (ऊना)। टटेहड़ा में एक व्यक्ति ने घरेलू विवाद के चलते अपने ही भाई पर लोहे की रॉड और डंडों से हमला कर उसे बुरी तरह से जख्मी कर डाला। पुलिस ने मेडिकल रिपोर्ट में गंभीर चोटों की पुष्टि होने पर दो लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। इस संबंध में पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार टटेहड़ा निवासी गुरमीत सिंह ने शिकायत दर्ज करवाई है कि घरेलू रंजिश के कारण उसके भाई एवं अन्य ने घरेलू विवाद को लेकर उसके साथ मारपीट की। जब उसने दोनों का…

Read More

भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त

ऊना। जिला में वीरवार रात से हो रही बारिश से जनजीवन पूरी तरह से अस्तव्यस्त हो गया है। जिसके चलते लोगों को सुबह अपने कार्य क्षेत्रों तक पहुंचने मेें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं स्कूली छात्र भी सुबह भीगते हुए स्कूलों तक पहुंचे। सड़काें पर वाहनों की रफ्तार भी कम हो गई। हालांकि इस बारिश से किसानों को अवश्य राहत मिली है। कृषि कारोबार पर निर्भर हजारों किसानों के माथे पर छाई चिंता की लकीरें भी छंट गई हैं। ऊना में वीरवार को आरंभ हुई भारी बारिश का…

Read More