ऊना। जिले में एक बार फिर बदले मौसम के मिजाज से ठंड बढ़ गई है। रुक-रुक कर हो रही बारिश से किसान भी खुश हैं। फसल के लिए यह बारिश संजीवनी मानी जा रही है। रातभर बारिश होने से तापमान में गिरावट आई है। ऊना जिले में पिछले दिनों मौसम साफ होने से गर्मी बढ़ रही थी। लेकिन बारिश से एकाएक पारा लुढ़क गया। मौसम विभाग ने अभी और बारिश की चेतावनी दी है। हालांकि किसान बारिश से राहत महसूस कर रही हैं। क्षेत्र के किसान गौरव, रमन, हन्नी, करनैल,…
Read MoreCategory: Una
मनरेगा सहायक टैबलेट पर करेंगे काम
सोलन। हिमाचल में मनरेगा सहायक (ग्राम रोजगार सेवक) जल्द टैबलेट पर काम करते नजर आएंगे। केंद्र सरकार ने 10 फरवरी को इसकी नोटिफिकेशन जारी कर दी है। टैबलेट का आवंटन पायलट प्रोजेक्ट के तहत आने वाले 14 राज्यों में किया जाएगा, इसमें हिमाचल भी शामिल है। इससे मनरेगा के मजदूरों की दिहाड़ी का ब्योरा व आधार का लिंक सहायक फील्ड से ही कर सकेंगे। इससे फील्ड संबंधी कार्यों में भी पारदर्शिता आएगी तथा मजदूरों को पेमेंट जल्द मिलेगी। केंद्र इससे काम की मानीटरिंग भी करता रहेगा। पहले चरण में 10…
Read Moreमिड डे मील में कमियों पर नपेंगे
ऊना। मिड डे मील योजना को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से वीरवार को ऊना में आयोजित बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त ऊना अभिषेक जैन ने की। बैठक में मिड डे मील योजना से संबंधित कई मसलों पर चर्चा की और समस्याएं भी सुनी। उन्होंने कहा कि इस योजना का मुख्य लक्ष्य सरकारी स्कूलों में बच्चों की संख्या बढ़ाना, बच्चों की स्कूल छोड़ने की प्रवृति को कम करना और शिक्षा की गुणवत्ता में और सुधार लाना है। बच्चों के पोषण के स्तर को ऊंचा उठाना भी योजना का लक्ष्य है।…
Read Moreजहरीला पदार्थ निगलने से बुजुर्ग की मौत
अंब (ऊना)। कुनेरन गांव में जहरीला पदार्थ निगलने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौैंप दिया जाएगा। घटना को लेकर मामला दर्ज करके पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। बुजुर्ग के परिजनों से भी पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस के अनुसार कुनेरन निवासी 70 वर्षीय रमेश चंद पुत्र अच्छर सिंह ने घर में किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। इससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन एंबुलेंस…
Read Moreपैरा टीचर सरकार से खफा
बंगाणा (ऊना)। उपमंडल बंगाणा स्थित ठंडी खुई में जिला ऊना के पैरा टीचरों ने 10 सालों से सेवाएं दे रहे पैरा टीचरों के नियमितीकरण को लेकर चर्चा की। बैठक जिला प्रधान देवेंद्र बेली की अध्यक्षता में एक बैठक की। जिसमें जिला प्रधान देवेंद्र बेली ने बताया कि बैठक में जिला कार्यकारिणी ने मुख्यमंत्री राजा वीरभद्र सिंह से अनुरोध किया है कि वर्ष 2003 से प्रदेश के विभिन स्कू लों में कार्यरत 2094 पैरा टीचर, जिनका 10 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण हो चुका है कि नियमितीकरण प्रक्रिया अभी अधर में लटकी…
Read Moreडकैती का आरोपी जंगल में धरा
भरवाईं (ऊना)। कांगड़ा पुलिस को चकमा देकर फरार हुए डकैती के आरोपी को ऊना पुलिस ने धर लिया। कांगड़ा पुलिस ने ऊना पुलिस को आरोपी के फरार होने की सूचना दी थी। जब ऊना पुलिस ने ऊना-मुबारिकपुर मार्ग पर स्थित एक वर्कशाप के पास आरोपी को दबोचने के लिए घेरा डाला तो आरोपी जंगल की ओर भाग गया। पुलिस भी आरोपी के पीछे दौड़ी और जंगल में उसे धर लिया। इसके बाद आरोपी को कांगड़ा पुलिस के हवाले कर दिया गया है। डीएसपी सागर चंद ने बताया कि कांगड़ा पुलिस…
Read Moreस्कूल के चौकीदार से मारपीट, छीनाझपटी
कुरियाला (ऊना)। कुछ लोगों ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुरियाला में बतौर चौकीदार तैनात एक व्यक्ति की पिटाई कर डाली। 11 फरवरी को आरोपियों ने कुरियाला चौक पर भी शिकायतकर्ता को पकड़ा और मारपीट की। आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने शिकायतकर्ता से सोने की चेन और करीब 40 हजार रुपये भी छीन लिए। इसके अलावा कुछ अन्य दस्तावेज भी छीनाझपटी के दौरान गायब होने की शिकायतकर्ता ने बात कही है। शिकायतकर्ता कुरियाला निवासी सतपाल शर्मा ने एसपी अनुपम शर्मा को भी इस संदर्भ में शिकायतपत्र सौंपा है। एसपी…
Read Moreगीत संगीत से बताईं योजनाएं
ऊना। सूचना एवं जन संपर्क विभाग के कैजुअल कलाकारों ने ऊना विकास खंड के तहत कोटलाखुर्द एवं लालसिंगी पंचायतों में प्रदेश सरकार की एक साल की उपलब्धियों और विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का गीत-संगीत एवं नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से प्रचार किया। उन्होंने लोगों से इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया। कलाकारों तेजेंद्र सिंह बागी, रविंद्र कुमार एवं उपेंद्र कुमार ने अपने गीत ‘हिमाचल हमारा प्यारा-प्यारा, नई-नई योजनाओं का अनोखा नजारा’ तथा नाटिका ‘नई सवेर’ के माध्यम से जहां कौशल विकास भत्ता योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन,…
Read Moreसेवानिवृत्त नायब तहसीलदार को सजा
ऊना। विशेष सत्र न्यायाधीश रतन सिंह की अदालत ने निष्क्रांत संपत्ति को बेचने और तबादला करने के मामले में एक सेवानिवृत्त नायब तहसीलदार सेल्स को दोषी करार देते हुए दो केसों में विभिन्न धाराओं के तहत 2 वर्ष का कठोर कारावास और 30 हजार रुपये जुर्माना अदा करने की सजा सुनाई है। जुर्माना अदा न करने की सूरत में दोषी को छह महीने का अतिरिक्त कारावास भुगतना पड़ेगा। लोक अभियोजक चंद्रशेखर भाटिया ने बताया कि वर्ष 2002 में अंब में नायब तहसीलदार सेल्स कम रजिस्ट्रार के पद पर तैनात जमीत…
Read Moreजलवाहकों का 3000 रुपये हो मानदेय
ऊना। जिला अंशकालिक एवं जलवाहक कम सेवादार कर्मचारी संघ ने अपने लंबित मांगों को लेकर तल्ख तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। जिला अध्यक्ष एवं जिला महासचिव सुनिल बनियाल एवं केशवानंद ने प्रदेश सरकार के समक्ष अपनी मांगों को दोहराया। जिला महासचिव केश्वानंद ने कहा कि शिक्षा विभाग में कार्यरत जलवाहक कम सेवादारों को एक मुश्त छूट देकर या आयुर्वेदिक विभाग की तर्ज पर शिक्षा विभाग में रिक्त पड़े पदों में सेवादारों के पदों पर नियुक्त किया जाए। यह कर्मचारी पिछले 15 वर्षों से कम मानदेय में अपनी सेवाएं दे…
Read More