बंगाणा (ऊना)। आईपीएच मंत्री विद्या स्टोक्स के दौरे के दौरान पार्टी पदाधिकारियों ने जिस तरह उन्हें अपना दुखड़ा सुनाया, उससे यह साफ हो गया है कि कुटलैहड़ कांग्रेस में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। यह खींचतान लोस चुनाव में कांग्रेस पर भारी पड़ सकती है। कु टलैहड़ विस क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से बैठक करने पहुंची आईपीएच मंत्री को लोगों के गुस्से का शिकार होना पड़ा। वर्करों का मंत्री से सवाल था कि पहले कार्यकर्ताओं को यह बताया जाए कि उनका कु टलैहड़ से नेता कौन है? जिसके पास…
Read MoreCategory: Una
भाजपाई हमीरपुर, कांग्रेसी दुलैहड़ जाएंगे
ऊना। भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की सुजानपुर और मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की दुलैहड़ रैली के लिए दोनों दलों ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। ऊना के भाजपाई रविवार सुबह हमीरपुर जिले के सुजानपुर और कांग्रेसी दुलैहड़ का रुख करेंगे। मोदी और वीरभद्र की हमीरपुर संसदीय हलके में एक ही दिन में प्रस्तावित रैलियों से सियासी पारा चढ़ा हुआ है। कांग्रेस की दुलैहड़ रैली को डैमेज कंट्रोल की रणनीति से भी जोड़कर देखा जा रहा है। मोदी की रैली के लिए भाजपाइयों ने घर-घर जाकर और हर…
Read Moreमोदी की रैली से कोई नुकसान नहीं : वीरभद्र
ऊना। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि मोदी हिमाचल प्रदेश के मेहमान हैं। हम मोदी का यहां स्वागत करते हैं। वीरभद्र सिंह ने आगे कहा कि यहां लोकतांत्रिक शासन प्रणाली है और सभी को रैली का आयोजन करने का अधिकार है। लोकतंत्र में वैसे भी रैलियों का सिलसिला चला रहता है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस को मोदी की रैली से कोई नुकसान नहीं होगा। मुख्यमंत्री ने एक सवाल के जवाब में कहा कि मैं नहीं मानता कि यह रैली मोदी और अनुराग को कोई लाभ दिला पाएंगे।…
Read Moreहरकत में आया बिजली बोर्ड
ऊना। खबर छपते ही बिजली बोर्ड हरकत में आया और ट्रांसफार्मर की खुली तारों के लिए बाक्स लगा दिया। इससे लोगों ने राहत की सांस ली है। नगर परिषद ऊना के वार्ड 10 स्थित बैहली मोहल्ला के गुरु रविदास मंदिर परिसर में विद्युत बोर्ड की ओर से लगाए गए ट्रांसफार्मर को बिजली सप्लाई के लिए लगाई गई तारें दुर्घटनाओं को न्योता दे रही थीं। इस लापरवाही को 15 फरवरी के अंक में ट्रांसफार्मर की खुली तारें खतरा… शीर्षक से प्रमुखता से उठाया था। हजारों वोल्ट के करंट की तारों को…
Read Moreबाल-बाल बचे 49 श्रद्धालु
अंब (ऊना)। बाबा बड़भाग सिंह से माथा टेककर वापस जा रहे करीब 49 श्रद्धालुओं से भरा टाटा 407 पंजोआ मैड़ी मार्ग पर एक मोड़ पर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लुढ़क गया। हादसे में दो महिलाओं सहित एक अन्य बुजुर्ग को मामूली चोटें आईं। गनीमत यह रही कि बाकी श्रद्धालु सुरक्षित रहे। जानकारी के मुताबिक पंजाब के तरनतारन से श्रद्धालुओं का एक जत्था टाटा 407 नंबर पीबी 10 5278 में मैड़ी आया हुआ था। शनिवार को माथा टेकने के बाद रविवार सुबह श्रद्धालु ऊना स्थित पीरनिगाह होते हुए तरनतारन वापस लौट…
Read Moreहरोली को तोहफों की बरसात
दुलैहड़/हरोली/ऊना। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने रविवार को हरोली हलके के लिए घोषणाओं की झड़ी लगा दी। उन्होंने कई शिलान्यास करने के साथ कई तोहफे भी दे डाले। हरोली में एसडीएम दफ्तर खुलने की घोषणा पर पंडाल में खूब तालियां बजीं। लोगों को अब ऊना के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। हरोली में एसडीएम दफ्तर खुलते ही ऊना जिले में चार सब डिवीजन हो जाएंगे। मुख्यमंत्री ने ऊना जिले के एक दिवसीय दौरे के दौरान हरोली विधानसभा क्षेत्र में 350 करोड़ रुपये लागत की सात विकास योजनाओं की आधारशिला रखी। उन्होंने प्राथमिक…
Read Moreलालबत्ती जब्त कर 500 का चालान
भरवाईं (ऊना)। धार्मिक स्थल चिंतपूर्णी मंदिर के समीप ट्रैफिक पुलिस ने दिल्ली की एक लालबत्ती स्कोडा कार का चालान काटा है। गाड़ी के मालिक ने गाड़ी को नो पार्किंग जोन में खड़ा किया हुआ था। कथित वीआईपी गाड़ी का मालिक अपने आप को दिल्ली के डीआईजी का रिश्तेदार बता रहा था। पूछताछ के दौरान वह पुलिस प्रभारी से अभद्र व्यवहार करने लगा। इतने में बाजार में श्रद्धालु और स्थानीय दुकानदार इकट्ठे हो गए। इसी दौरान व्यक्ति मोबाइल पर किसी से बात कर ट्रैफिक प्रभारी को देख लेने की धौंस दिखाने…
Read Moreएनआरआई महिला से नकदी, गहने उड़ाए
भरवाईं/गगरेट (ऊना)। गगरेट के समीप बस मेंसफर कर रही एक महिला के बैग से दिदहाड़े शातिर लाखों रुपये के गहने और नकदी उड़ा ले गए। होशियारपुर से महिला बस में बैठकर चिंतपूर्णी के स्वाणा गांव की ओर आ रही थी। इसी दौरान शातिरों ने उसे अपना निशाना बना डाला। गगरेट थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। महिला को वारदात में करीब तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ है। महिला पति के साथ साउथ अफ्रीका में रहती है। उसके ससुराल होशियारपुर के…
Read Moreबिना बिल के माल सहित धरे 12 व्यापारी
अंब (ऊना)। पड़ोसी राज्यों से बिना टैक्स दिए माल लेकर आ रहे 12 व्यापारियों को आबकारी एवं कराधान विभाग ने धर लिया। इन व्यापारियों पर विभाग ने शिकंजा कसते हुए जुर्माना भी ठोका। इन व्यापारियों के पास बिना बिल का कपड़ा, मनियारी का सामान, विद्युत उपकरण आदि पाया गया। आबकारी एवं कराधान अधिकारी रंजीत सिंह कौंडल के नेतृत्व में विभागीय टीम ने ऐसे बारह व्यापारियों को पकड़कर उनसे करीब 93 हजार रुपये जुर्माना वसूल किया है। विभाग के अधिकारियों का दावा है कि कर चोरी करने वालों के खिलाफ यह…
Read Moreकहीं कंप्यूटर तो कहीं प्रोजेक्टर खराब
ऊना। स्कूलों में आईटी विषय को लेकर कई खामियां उजागर होने से विभागीय अधिकारियों के कान खड़े हो गए हैं। कहीं कंप्यूटर खराब पड़े हैं तो कहीं प्रोजेक्टरों की हालत खराब है। टाइम टेबल पर भी आईटी विषय को नहीं दर्शाया जा रहा है। इस तरह की शिकायतों पर निरीक्षण के बाद खामियाें का खुलासा हुआ। शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय ने स्कूल मुखियाओं को व्यवस्था सुधारने के निर्देश जारी किए हैं। जिला भर के सरकारी स्कूलों में पढ़ाए जा रहे आईटी विषय एवं स्मार्ट क्लास रूम से जुडे़ विषयों का टाइम…
Read More