चिंतपूर्णी (ऊना)। स्थानीय मुख्य बाजार में ट्रैक्टर-कार में मामूली सी टक्कर होने के बाद दो चालकों में बीच जमकर लात-घूंसे चले। चालकों को आपस में उलझता देख बाजार में लोगों की भीड़ लग गई। इसके बाद पुलिस दोनों पक्षों को अलग-अगल कर थाने ले गई। जानकारी के अनुसार मंगलवार देर दोपहर अचानक एक ट्रैक्टर की कार से टक्कर हो गई, जिससे कार की हेडलाइट टूट गई। इसी दौरान गुस्साए कार चालक ने ट्रैक्टर चालक पर लात-घूंसों की बरसात कर दी। मामले को गरमाता देख स्थानीय लोगों ने मौके पर पुलिस…
Read MoreCategory: Una
राजस्थान तक माफिया का नेटवर्क
ऊना। टाहलीवाल में पकड़े गए चूरापोस्त के तार राजस्थान से जुड़ गए हैं। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि नशे की यह खेप राजस्थान के मंगलवाला से लाई जा रही थी। आए दिन नशे के साथ आरोपियों को पकड़ा जा रहा है। लेकिन नशे के सौदागरों को किसी का खौफ नहीं है। दुलैहड़ पंचायत ने भी नशे के खिलाफ प्रस्ताव पारित कर नई पहल कर रखी है। बीती रात पकड़ा गया 226 किलोग्राम चूरापोस्त की खेप भी दुलैहड़ से ही महज आठ किलोमीटर दूर टाहलीवाल में पकड़ी गई। गोरखधंधे…
Read Moreटाहलीवाल में पकड़ा सवा दो क्विंटल चूरापोस्त
टाहलीवाल (ऊना)। हरोली थाना पुलिस ने टाहलीवाल में एक व्यक्ति से 226 किलो चूरापोस्त की खेप बरामद की है। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर मामला दर्ज करके उससे पूछताछ जारी है। हरोली थाना पुलिस को नशे की इस खेप को पकड़ने में उस समय सफलता मिली, जब पुलिस ने टाहलीवाल में पुल के समीप नाका लगाया हुआ था। इस दौरान पुलिस ने ट्रक को रुकने के लिए इशारा किया। ट्रक चालक रुका और अपना नाम पता बताया। ट्रक चालक को विश्वास था कि नाम पता पूछने के बाद पुलिस…
Read Moreसीपीआईएम ने किया उग्र प्रदर्शन
ऊना। सीपीआईएम ने सोमवार को स्थानीय मुद्दों को लेकर जिला मुख्यालय पर उग्र रोष प्रदर्शन किया। एमसी पार्क में पहले सीपीएम तथा सीटू के कार्यकर्ता एकत्रित हुए। इस दौरान जिलाधीश कार्यालय तक जोरदार प्रदर्शन के बाद प्रांगण में स्थानीय मुद्दों को लेकर धरना दिया गया। धरने पर सीपीआईएम के राज्य सचिवालय सदस्य डॉ. कश्मीर सिंह ठाकुर, सीपीएम के जिला सचिव विजय शर्मा, सीटू के जिला प्रधान ओम दत्ता, सीटू सचिव गुरनाम सिंह, किसान सभा के जिला प्रधान केके राणा समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। कश्मीर सिंह ठाकुर ने कहा कि…
Read Moreपुलिस ने जलाई नशे की खेप
ना। जिला ऊना के सभी थानों के अंतर्गत दर्ज मादक द्रव्य अधिनियम के अभियोगों में फैसलों के बाद नशे की खेप को जला दिया गया। इस खेप को लेकर न्यायालय में फैसला हो गया है। इन अभियोगों में किसी भी अदालत में कोई अपील नहीं है। इन मामलोें के तहत पकड़े गए नशे की खेप को पुलिस ने सपुर्द ए आग कर दिया। एसपी ऊना अनुपम शर्मा ने बताया कि 29 अभियोगों में 12 किलो 610 ग्राम चरस, 46 अभियोगों में 2567 किलो 630 ग्राम चूरा पोस्त, 01 अभियोग में…
Read Moreसोलहासिंगी धार पर बनेगा टूरिज्म हट
बंगाणा (ऊना)। कु टलैहड़ विधानसभा क्षेत्र की सोलहासिंगी एवं रामगढ़ धार को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। सोलहसिंगी धार पर स्थित टूरिज्म हट के लिए मुख्यमंत्री ने पर्यटन विभाग से 10 लाख रुपये की मंजूरी भी दिलवा दी है। सोलहासिंगी धार का एक प्रतिनिधिमंडल कुटलैहड़ कांग्रेस नेता रामदास मलांगड़ से इसी मुद्दे को लेकर मिला था और उनके समक्ष सीएम वीरभद्र सिंह से मिलकर खेड़ी गांव में टूरिज्म हट के कार्य को सुचारु रूप से शुरू करने के लिए बजट उपलब्ध करवाने की मांग की थी। चमियाड़ी…
Read Moreनहीं खुल पाए यूनिटी कॉलेज
अंब (ऊना)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने रूसा के विरोध में अंब कॉलेज में धरना-प्रदर्शन किया। परिषद कार्यकर्ताओं ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने पूरे प्रदेश में जगह-जगह धरना और प्रदर्शन किया। प्रदेश विश्वविद्यालय एवं प्रदेश सरकार ने रूसा लागू करते समय यूनिटी महाविद्यालय खोलने की बात कही थी, अब पूरा वर्ष बीत गया है। यूनिटी महाविद्यालयों का कोई पता नहीं है। रूसा के लागू होने पर रिजल्ट एक महीने के अंदर आना, स्टाफ की कमी को पूरा करना, महाविद्यालयों के हालात सुधारना जैसी बातें कही गई थी…
Read Moreबजट में अनदेखी पर बिफरे
ऊना। सीटू से संबंधित मिड डे मील वर्कर यूनियन ने सोमवार को ऊना में जिलाधीश कार्यालय में धरना दिया। जिसमें सरकार की ओर से बजट में उनके लिए कोई भी प्रावधान न करने पर गहरा रोष जताया। मिड डे मील वर्कर यूनियन की जिला प्रधान बलविंद्र कौर, सचिव सुनीता और खजांची अनुराधा के नेतृत्व में चल रहे धरने को संबोधित करते हुए सीटू के राज्य महासचिव ने डॉ कश्मीर सिंह ठाकुर ने कहा कि मई 2013 में हुए भारतीय श्रम सम्मेलन के फैसलाें को राज्य सरकार तथा केंद्र सरकार को…
Read Moreआम आदमी पार्टी की झाडू यात्रा का आयोजन
आम आदमी पार्टी की झाडू यात्रा का आयोजन दौलतपुर चौक। आम आदमी पार्टी ने दौलतपुर चौक में झाड़ू यात्रा निकाली गई। आम आदमी कार्यकर्ताओं ने दौलतपुर चौक में जोरदारी नारेबाजी भी की। आम आदमी पार्टी ने पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह से बस अड्डे तक झाडू यात्रा निकाली गई और कांग्रेस एवं भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ नारेबाजी की गई। इस मौके पर राष्ट्रीय कौंसिल सदस्य संदीप संदल, जिला संयोजक प्रेम चंद शर्मा, जिला सचिव पूरन चंद, वरिष्ठ सदस्य सुभाष शर्मा, जिला परिषद सदस्य अश्वनी ठाकु र, अनिल जोशी, अविनाश, जय देव,…
Read Moreरात को खड़ा किया ट्रक सुबह गायब
रात को खड़ा किया ट्रक सुबह गायब गगरेट (ऊना)। गगरेट नगर से गत रात्रि एक दस टायरी ट्रक ट्राला चोरी हो गया है। ट्रक मालिक की शिकायत पर गगरेट पुलिस ने शिकायत दर्ज करके मामले की छानबीन शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गत रात्रि नगर के भरवाईं रोड में स्थित रफीक पेंटर की दुकान के बाहर सड़क किनारे एक ट्रक ट्राला नंबर एचपी 19बी 1835 खड़ा किया था। ट्रक मालिक बख्शीश सिंह निवासी दियोली ने बताया कि रविवार को उन्होंने दिन के समय अपना ट्रक पेंटर की…
Read More