हरोली (ऊना)।(विवेक त्रिपाठी)आर्मी में भर्ती होने के लिए हमीरपुर गया ललहड़ी गांव का प्रवीण सिंह घर वापस नहीं लौटा है। परिजन प्रवीण को लेकर चिंतित हैं। परिजनों ने पुलिस को इस संदर्भ में सूचित कर दिया है। 24 वर्षीय प्रवीण 28 जनवरी को हमीरपुर के लिए रवाना हुआ था। उसने घर में बताया था कि हमीरपुर से वह जम्मूू जाएगा। वहां भी रेलवे का टेस्ट होने की प्रवीण ने बात कही थी। प्रवीण के बड़े भाई संजय सिंह ने बताया कि हमीरपुर में टेस्ट के बाद प्रवीण ने घर फोन…
Read MoreCategory: Una
ग्रामीण डाकघरों में कामकाज ठप
ऊना।(विवेक त्रिपाठी)ग्रामीण डाक सेवकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल के तीसरे दिन जिला ऊना के तमाम ग्रामीण डाकघरों में कामकाज पूरी तरह से ठप रहा है, जिसके चलते ऊना जिला में डाक सेवाएं पूरी तरह अस्त-व्यस्त रहीं। ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को डाक न पहुंचने से परेशानी झेलनी पड़ रही है। वीरवार को राष्ट्रव्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल केे तीसरे दिन ऊना जिला मुख्यालय पर डेढ़ सौ के करीब ग्रामीण डाक सेवकों ने धरना-प्रदर्शन किया। वीरवार को हड़ताली कर्मचारियों को संबोधित करते हुए डाक कर्मचारी तृृतीय श्रेणी के परिमंडलीय सचिव एचएस गुलेरिया ने कहा…
Read Moreबिन बरसात पानी में गाद
ऊना।(विवेक त्रिपाठी) क्या आईपीएच विभाग लोगों के स्वास्थ्य के प्रति संजीदा है? यह सवाल इसलिए उठ रहा है क्योंकि पिछले कई माह से शहर के कई वार्डों में मटमैले पेयजल की सप्लाई हो रही है और लोग यही पानी पीने को मजबूर हैं। पानी की बाल्टियों में मिट्टी जम रही है। लोगों का आरोप है कि विभाग को कई बार इस संदर्भ में सूचित किया गया, लेकिन समस्या का हल नहीं हो पाया। लोगों ने आईपीएच विभाग की अनदेखी पर गहरा रोष जताया है। इस समस्या से सैकड़ों लोग परेशान…
Read Moreतेज रफ्तार कार ने राहगीर रौंदा
बड़ूही (ऊना)। क्षेत्र के भैरा में एक तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से एक राहगीर की मौत हो गई। उसे नाजुक हालत में लोगों की मदद से क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया, वहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद कार चालक फरार है। पुलिस ने मामले के संदर्भ में अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वतन चंद…
Read Moreलोस चुनाव का करेंगे बहिष्कार
ऊना। ग्रामीण डाकघरों में कार्यरत डाक कर्मचारियाें ने ऐलान किया है कि अगर उनकी जायज मांगों को मौजूदा केंद्र सरकार ने नहीं माना तो आगामी लोकसभा चुनाव का बहिष्कार किया जाएगा। मंगलवार से अपनी राष्ट्रव्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल के दूसरे रोज डाक कर्मचारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। डाक सेवकों को संबोधित करते हुए कि डाक सेेवक संघ के परिमंडलीय सचिव दाताराम चंदेल ने कहा कि देशभर में डाक सेवकाें की हड़ताल पूर्णत: सफल है और ग्रामीण डाकघरों में कामकाज ठप रहने से लेखा डाकघरों तथा मुख्य डाकघर…
Read Moreस्टेट रोड प्रोजेक्ट के काम पर सवाल
ऊना। स्टेट रोड प्रोजेक्ट के अधीन चल रहे निर्माण कार्यों के कारण लोग काफी परेशान हैं। बीते रोज विधानसभा में भी ऊना का यह मामला गूंजा। अंब-मुबारिकपुर से मैहतपुर के दायरे में सड़क 2008 से निर्माणाधीन है। सीएम ने भी एक साल में इसका काम पूरा होने का आश्वासन दिया था। बार-बार काम को आगे खिसकाया जा रहा है। पहले सड़क पर टारिंग डालने का कार्य अगस्त 2013 तक पूरा करने का कंपनी को अल्टीमेटम दिया था। इसके बाद अवधि बढ़ाई गई। अब फिर से सड़क पर टारिंग करके इसे…
Read Moreसेल्युलर कंपनियों का रिकॉर्ड खंगाला
ऊना। संचार मंत्रालय के अधीन विजिलेंस टेलीकॉम मानीटरिंग सेल (वीटीएम) की टीम ने ऊना में सेल्युलर कंपनियों के दफ्तरों में रिकॉर्ड खंगाला। इस दौरान टीम ने कंपनी के स्थापित टावरों और मशीनरी आदि की भी पूरी जानकारी ली। इस दौरान ऊना शहर में टीम ने सेल्युलर कंपनियों के दफ्तरों में बारीकी से रिकॉर्ड का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को विशेष दिशा-निर्देश भी जारी किए। जानकारी के अनुसार सेल के पास जिले के कई इलाकों में सिग्नल की समस्या को लेकर शिकायतों की लंबी फेहरिस्त है। इसके आधार पर भी सेल…
Read Moreमंत्री की पैरवी से मजदूर संगठन खफा
मैहतपुर (ऊना)। काम न करने वाले उद्योगाें के प्लाट आवंटन रद किए जाने को लेकर काबिना मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने विस में ऐसे उद्योगपतियों को काम आरंभ करने को लेकर एक अंतिम मौका दिए जाने की बात कही है। इसका मजदूर संगठनों के प्रतिनिधियों ने कड़ा विरोध किया है। जिला ऊना में ऐसे उद्योगपतियों पर विभाग ने शिकंजा कसते हुए सात दर्जन से ज्यादा उद्योगाें को नोटिस भी थमाए थे। जिनका असर यह हुआ कि आज तक कोई काम धंधा न करने वाले उद्यमियों ने भी थोड़ा ही सही मगर…
Read Moreट्रेन की चपेट में आया युवक
ऊना। जिला मुख्यालय के साथ सटे रक्कड़ कालोनी में एक युवक के ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक की पहचान नानक चंद पुत्र राम किशन निवासी जलग्रां टब्बा के रूप में हुई है। रेलवे पुलिस ने युवक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। उधर, रेलवे पुलिस ने मामले के संदर्भ में आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 35 वर्षीय नानक चंद निवासी जलग्रां टब्बा देर रात रक्कड़ में ट्रेन की चपेट आ गया।…
Read Moreमैड़ी में होला मोहल्ला मेला 8 मार्च से
अंब (ऊना)। मैड़ी में होला मोहल्ला मेला में इस वर्ष 8 से 18 मार्च तक मनाया जा रहा है। यह जानकारी अतिरिक्त उपायुक्त दर्शन कालिया ने अंब में मेले की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। झंडा चढ़ाने की रस्म 16 मार्च को तथा प्रसाद 18 मार्च को मध्यरात्रि 12 बजे चढ़ाया जाएगा। बैठक में मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा के साथ-साथ अन्य मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने पर चर्चा की गई। मेले के शांतिपूर्ण संचालन के लिए करीब पंद्रह सौ जवान तैनात किए जाएंगे। इनमें…
Read More