पुलिस की मदद का इंतजार करते रहे वन कर्मी

हरोली/पंजावर (ऊना)(विवेक त्रिपाठी)जिले में वन काटू बेखौफ जंगलों का कटान कर रहे हैं। कई रसूखदार इस अवैध धंधे को अंजाम दे रहे हैं। वन विभाग के अनुसार हर रोज ही अवैध लकड़ी से भरी गाड़ियां पकड़ी जा रही हैं। वीरवार रात को भी वन विभाग की ओर से हरोली क्षेत्र में अवैध लकड़ी से भरे ट्रक को पकड़ा गया। यह ट्रक तीसरी बार अवैध लकड़ी की तस्करी में संलिप्त पाया गया है। वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार हरोली में लकड़ी से भरे ट्रक की सुरक्षा के लिए तैनात…

Read More

एटीएम तोड़ा, दो दुकानों में सेंध

टाहलीवाल (ऊना)। स्थानीय बाजार में बुधवार देर रात अज्ञात चोरों ने यूको बैंक का एटीएम तोड़ डाला। यही नहीं, खाकी से बेखौफ चोरों ने बाजार में अन्य दो दुकानों के भी शटर तोड़े। वारदात में चोर हजारों रुपये की नकदी सहित अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए हैं। चोर एटीएम मशीन को तोड़ कर लगभग 15 हजार रुपये उड़ा ले गए। क्षेत्र में सिलसिलेवार बढ़ती चोरी की वारदातों से लोगों में दहशत का माहौल है। उधर पुलिस ने चोरी की घटनाओं के संबंध में केस दर्ज कर आगामी कानूनी…

Read More

मौत से पहले हुआ था संतोष का झगड़ा

ऊना(विवेक त्रिपाठी) जलग्रां टब्बा निवासी राम किशन ने एसपी ऊना अनुपम शर्मा को शिकायत पत्र सौंपते हुए कहा कि उनके बेटे की मौत से पहले उनके बेटे नानक चंद उर्फ संतोष का कुछ लोगों से झगड़ा हुआ था। राम किशन ने कहा कि झगड़ा करने आए एक व्यक्ति को उन्होंने भी थप्पड़ मारकर भगाया था। संतोष की लाश कुछ दिन पहले ही रेलवे ट्रैक पर मिली थी। पुलिस तथा परिजनों ने माना था कि संतोष ने आत्महत्या की है। अब संतोष के पिता ने एसपी को शिकायत पत्र सौंपते हुए…

Read More

स्कालरशिप से वंचित न रह जाएं बच्चे

ऊना(विवेक त्रिपाठी) केंद्र की प्री मैट्रिक स्कालरशिप स्कीम के तहत मिलने वाली छात्रवृत्ति से ऊना जिले में सैकड़ों बच्चे वंचित हो सकते हैं। यह स्कालरशिप अनुसूचित जनजाति वर्ग के नौवीं कक्षा तक के बच्चों को मिलती है। शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय ने जिलेभर के स्कूलों से बच्चों के नाम मंगवाए थे। लेकिन बच्चों के नाम भेजने में स्कूलों का रवैया उदासीन रहा है। जिलाभर के की स्कूलों ने निर्देशों के बावजूद बच्चों के नाम उप निदेशक कार्यालय को प्रेषित नहीं किए हैं। अब उपनिदेशक शिक्षा उच्चतर कार्यालय ने सभी स्कूलों को…

Read More

अंब में शोरूम जलकर राख

अंब (ऊना)(विवेक त्रिपाठी) स्थानीय बस अड्डा में स्थित एक जूतों का शोरूम जलकर राख हो गया। आग वीरवार रात्रि लगी। इससे लाखों रुपये की संपत्ति के नष्ट होने का अनुमान है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। आग लगने का कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण बिजली का शार्ट सर्किट है। वीरवार रात आग लगने से मची अफरातफरी के बीच लोग घरों से पानी के मटके लेकर शोरूम की ओर दौड़े। अगिभनशमन…

Read More

केवी में इसी सत्र से कक्षाएं : अग्निहोत्री

ऊना(विवेक त्रिपाठी) सलोह ट्रिप्पल आईटी का नींव पत्थर रखने के बाद उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि भारत सरकार ने देश में जिन 54 केंद्रीय विद्यालयों को मंजूरी दी है, उनमें सलोह का केंद्रीय विद्यालय भी शामिल है। इसमें अप्रैल से कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। इसके लिए जमीन हस्तांतरित कर दी गई है। जिले में यह दूसरा केंद्रीय विद्यालय होगा। सलोह में केंद्रीय विद्यालय आठ साल पहले खुलना था लेकिन पूर्व भाजपा शासन में हरोली को केंद्रीय विद्यालय से वंचित कर दिया गया था। तत्कालीन भाजपा सरकार ने कु…

Read More

लालसिंगी में 20 झुग्गियां जलीं

ऊना(विवेक त्रिपाठी) शहर में पुराना होशियारपुर रोड पर मंगलवार दोपहर 20 झुग्गियां जलकर राख हो गईं। इससे झुग्गियों के अंदर रखा अधिकतर सामान जल गया। आग से करीब पांच लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। आग की सूचना मिलने पर दमकल विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। थाना प्रभारी केएल बैरी ने कहा कि जांच शुरू…

Read More

कुलपति के पास जाएगी भटोली कॉलेज की रिपोर्ट

संतोषगढ़ (ऊना)। प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला की एजूकेशन कौंसिल ने भटोली कॉलेज की जांच रिपोर्ट को राज्यपाल (कुलपति) के पास भेजे जाने की संस्तुति प्रदान कर दी है। भटोली कॉलेज की जांच रिपोर्ट पर अब राज्यपाल ही आगामी कार्रवाई के आदेश जारी करेंगे। प्रदेश विवि के रजिस्ट्रार एवं ईसी के सदस्य सचिव प्रो एमएल झारटा ने कॉलेज रिपोर्ट को विवि चांसलर को भेजे जाने की संस्तुति किए जाने की पुष्टि की है। प्रदेश सरकार को लंबे समय से एसवीएसडी कॉलेज भटोली की मिल रही शिकायतों के आधार पर प्रदेश सरकार ने…

Read More

ठेकेदारों को जारी किए नोटिस

मैहतपुर (ऊना)। रेलवे रोड मैहतपुर-संतोषगढ़ के समय सीमा के भीतर टूटने के लिए पीडब्ल्यूडी ने चार ठेकेदारों को नोटिस थमाए हैं। नोटिस में कहा है कि रोड की तुरंत मुरम्मत की जाए। लोक निर्माण विभाग के मैहतपुर उपमंडल में तैनात एसडीओ बीके सोनी ने खबर की पुष्टि की। संपर्क मार्ग की हालत दयनीय हो चुकी है। मार्ग में गड्ढे ही गड्ढे पड़े हैं। मार्ग तीन साल पहले भाजपा सरकार के समय बना है। इस पर पौने तीन करोड़ की लागत आई है। तय समय सीमा के भीतर मार्ग की मार्ग…

Read More

सरकार ने कब्जे में लिया द्रोण मंदिर

गगरेट (ऊना)। उत्तर भारत के विख्यात एवं लगभग पांच हजार वर्ष पुराने ऐतिहासिक द्रोण शिव मंदिर शिवबाड़ी का सोमवार को प्रशासन ने अधिग्रहण कर लिया। हालांकि, मंदिर आम लोगों क लिए खुला है, लेकिन अन्य कमरों पर प्रशासन ने सरकारी ताले जड़ दिए हैं। मंदिर के अधिग्रहण की अधिसूचना प्रधान सचिव भाषा एवं संस्कृति विभाग की ओर से 26 फरवरी को जारी की गई थी। सोमवार को मंदिर के अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी की गई। सुबह पुलिस बल की उपस्थिति में एसडीएम अशोक चौहान एवं तहसीलदार मनोज कुमार ने प्राचीन…

Read More