थानाकलां (ऊना)। क्षेत्र में बंदरों के आतंक से लोग परेशान तो थे ही, लेकिन अब बंदरों ने घरों से छोटे बच्चों को उठाना भी शुरू कर दिया है। सोमवार को कोहटली में एक बंदर ने दो वर्षीय विश्वास सोनी पुत्र विनोद सोनी को आंगन से उठा लिया। वह आंगन में खेल रहा था। कुछ दूरी तक बंदर बच्चे को उठाकर ले गया। जैसे ही बच्चे की मां ने चिल्लाना शुरू किया तो बंदर ने बच्चे को खेतों में फेंक दिया। इससे बच्चे को चोटें आई हैं। हालांकि बंदर ने बच्चे…
Read MoreCategory: Una
ट्रक ने कुचला साइकिल सवार
ऊना। क्षेत्र के रैंसरी में ट्रक की चपेट में आने से एक साइकिल सवार की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मृतक देर शाम अपने कार्य क्षेत्र से वापस घर जा रहा था। जानकारी के अनुसार सोहन लाल निवासी बसाल सोमवार देर शाम घर जा रहा था कि रैंसरी के पास एक तेज रफ्तार ट्रक चालक ने साइकिल को अपनी चपेट ले लिया। इससे ट्रक के…
Read Moreऊना में तोड़ा एटीएम
ऊना(विवेक त्रिपाठी)नंगल रोड पर सरकारी कॉलेज के समीप बैंक ऑफ महाराष्ट्र के एटीएम को रविवार देर रात शरारती तत्वों ने तोड़ दिया। चोर एटीएम से नकदी चुराने में कामयाब नहीं हो पाए। एटीएम तोड़े जाने की घटना से क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है। रविवार आधी रात को चोरों ने एटीएम में घुसते ही सीसीटीवी कैमरों का कनेक्शन काट दिया। एटीएम को तोड़ने का प्रयास किया गया। एटीएम की कैश ट्रे में लगभग 8.57 लाख की राशि मौजूद थी। चोर एटीएम मशीन के दो डोर तोड़ने में सफल…
Read Moreऊना में 15 नकलची दबोचे
संतोषगढ़ (ऊना)। प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से संचालित वार्षिक परीक्षाओं में उड़नदस्तों ने सोमवार को दसवीं की हिंदी विषय की परीक्षा में 15 छात्रों को नकल करते रंगे हाथाें पकड़ा। 15 मामलों में से सात मामले शिक्षा उपनिदेशक आरसी टबयाल की टीम ने पकड़े। उपनिदेशक उच्च शिक्षा आरसी टबयाल एवं टीम के सदस्यों जनकराज, विजय अत्री, शशि कुमारी ने चार परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। टीम ने अजोली परीक्षा केंद्र में पांच एवं बहडाला स्थित परीक्षा केंद्र में दो छात्रों को नकल करते हुए पकड़ा। टीम ने बाथड़ी…
Read Moreआलू फसल को लगा रोग
ऊना(विवेक त्रिपाठी)आलू की फसल खेतों में ही झुलसने लगी है। इससे किसानों में हड़कंप मच गया है। किसानों का कहना है कि आलू की फसल को कोई बीमारी लग गई है। हालांकि किसान अपने स्तर पर दवाइयों का छिड़काव भी कर रहे हैं लेकिन बीमारी थमने का नाम नहीं ले रही है। पौधों से पत्ते झुलसकर जमीन पर गिरने लगे हैं। पौधे भी मुरझा रहे हैं। इससे किसानों में माथे पर चिंता की लकीरें साफ देखी जा रही हैं। किसानों ने कहा कि यह बीमारी एक खेत से दूसरे खेत…
Read Moreशिवबाड़ी में आज से सरकारी स्टाफ
अंब (ऊना)। विख्यात प्राचीन द्रोण शिव मंदिर शिवबाड़ी में सोमवार 10 मार्च को प्रशासन की ओर से अपना स्टाफ नियुक्त किया जाएगा। अब मंदिर में चढ़ने वाले चढ़ावे पर सरकार का हक होगा। एसडीएम अशोक चौहान ने पुष्टि की। कहा कि जिला उपायुक्त ने मंदिर में स्टाफ आदि की तैनाती के निर्देश जारी कर दिए हैं। सप्ताह भर पहले एसडीएम अशोक चौहान, तहसीलदार मनोज ठाकुर ने पुलिस बल के साथ शिव बाड़ी मंदिर को कब्जे में लिया था। मंदिर तथा सराय के कई कमरों में सरकारी ताले जड़ दिए थे।…
Read Moreऊना ने होशियारपुर को हराया
ऊना(विवेक त्रिपाठी)इंदिरा गांधी मैदान में यूथ प्रोमोटर एंड कल्चर क्लब के टी-20 क्रिकेट महासंग्राम में रविवार को पहले मैच में डीसीए ऊना ने साबी इलेवन होशियारपुर को 6 विकेट से हरा दिया। ऊना ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। होशियारपुर की टीम ने रविंद्र के 42, शिवलव और जोंटी के 22-22 रनों की मदद से 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 123 रनों का स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी डीसीए ऊना ने 16 ओवर में 4 विकेट खोकर 124 रन बनाए। टीम…
Read Moreहजारों ने मैड़ी में टेका माथा
मैड़ी (ऊना)। डेरा बाबा बड़भाग सिंह मैड़ी में शनिवार को मेले के पहले दिन हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा के दरबार में हाजिरी लगाई। पंजाब, हरियाणा, जम्मू सहित देश-विदेश से श्रद्धालु अपनी मन्नते लेकर मैड़ी पहुंचने शुरू हो गए हैं। ये मेला क्षेत्र एक मिनी पंजाब का रूप ले चुका है। लोग पूरे उल्लास और उम्मीदों के साथ क्षेत्र के डेरा बाबा बड़भाग सिंह बेरी साहब, गुरुद्वारा मंजी साहब, चरणगंगा, कुज्जासर और मंदिर वीर नाहर सिंह जी में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। कई श्रद्धालु मेले में कुछ दिन रहने के लिए…
Read Moreनकल करते 11 नकलचियों को दबोचा
संतोषगढ़ (ऊना)(विवेक त्रिपाठी)प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से संचालित की जा रही वार्षिक परीक्षाओं में शिक्षा बोर्ड की ओर से गठित उड़नदस्तों ने लगभग दो दर्जन परीक्षा केंद्रों पर दबिश देकर 11 छात्रों को नकल करते हुए रंगे हाथों पकड़ा। नकल के 11 मामलों में से आठ मामले एसडीएम हरोली धनवीर ठाकु र की टीम ने पकड़े। शनिवार को एसडीएम ने कन्या स्कूल ऊना एवं संतोषगढ़ के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। एसडीएम ने बताया कि जमा दो की राजनीति शास्त्र की परीक्षा के दौरान आठ छात्रों को नकल…
Read Moreचलते ट्रक से उड़ाया श्रद्धालु का बैग
अंब (ऊना)। क्षेत्र के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल मैड़ी में शनिवार को होला मोहल्ला मेले का आगाज होते ही शातिरों ने सेंधमारी शुरू कर दी है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के दावे करने वाली पुलिस प्रशासन के तमाम तैयारियों के बावजूद शातिर चलते ट्रक से बैग उड़ा ले जाने में सफल रहे। जानकारी के मुताबिक पंजाब के अबहोर गांव से श्रद्धालुओं का एक जत्था ट्रक से मैड़ी की ओर जा रहा था कि मोटर साइकिल पर सवार होकर आए अज्ञात शातिर कुठेरा खैरला के समीप ट्रक के पीछे लटके बैग को उड़ा…
Read More