वनखंडी में युवक का शव मिलने से सनसनी

पंजावर (ऊना)। हिमाचल और पंजाब के बार्डर पर वनखंडी में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। हरोली थाना के अधीन पंडोगा पुलिस ने सूचना के बाद मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है। जहां शव मिला है, वहां से करीब 150 मीटर दूर वन महकमे का एक विश्राम गृह भी है। इस विश्राम गृह में बिजली की व्यवस्था न होने के बावजूद पंजाब और हिमाचल के कई लोग यहां आते हैं। मृतक की अभी तक शिनाख्त नहीं हुई है। पुलिस ऊना के क्षेत्रीय…

Read More

सुबह लालसिंगी, दोपहर बाद ऊना शहर जाम

ऊना(विवेक त्रिपाठी)ऊना शहर में वीरवार को करीब एक घंटे तक लंबा जाम लगा रहा। इस जाम में कई पर्यटक भी फंसे रहे। इससे पहले वीरवार को ही सुबह के समय लालसिंगी में भी जाम की स्थिति रही। करीब पौने घंटे तक सैकड़ों वाहन जाम में फंसे रहे। दोपहर बाद निकले नगर कीर्तन के दौरान तो पुलिस का ट्रैफिक नियंत्रण सिस्टम ही फेल हो गया। लंबे जाम से शहर में लोगाें का बुरा हाल हो गया। राहगीरों को भी भारी परेशानी झेलनी पड़ी। स्थानीय निवासी कर्ण, रूपेश कुमार, अरविंद कुमार, राकेश,…

Read More

सड़क हादसे का आरोपी न्यायिक हिरासत में

मैड़ी (ऊना)। ज्वार-गवालसर रोड पर सड़क दुर्घटना के आरोपी को अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उपमंडल अंब के तहत ज्वार के समीप बुधवार को हुई इस सड़क दुर्घटना में पीडब्ल्यूडी के एक बेलदार और प्रवासी मजदूर के दो वर्षीय बच्चे की जान चली गई थी। आरोपी को पुलिस ने वीरवार को कार्ट में पेश किया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। गौरतलब है कि नशे में धुत टिप्पर चालक ने टिप्पर को बैक करते वक्त सड़क किनारे खड़े टैंकर को टक्कर…

Read More

खड्ड परीक्षा केंद्र में पकड़े चार नकलची

संतोषगढ़ (ऊना)। प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की वार्षिक परीक्षाओं में सोमवार को जमा दो सूचना एवं प्रौद्योगिकी विषय की परीक्षा में उपनिदेशक उच्च शिक्षा आरसी टबयाल एवं उनकी टीम के सदस्यों जनकराज, विजय अत्री, शशि कुमारी ने तीन परीक्षा केंद्रों का बेहड़-जसवां, सलोह एवं खड्ड परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। टीम ने खड्ड परीक्षा केंद्र में चार छात्रों को नकल करते पकड़ा। प्रवक्ता विजय कुमार शर्मा पर आधारित टीम के सदस्यों नीलम जसवाल, सतपाल वर्मा, शशिपाल ने अंबोटा, घनारी एवं दौलतपुर चौक स्थित परीक्षा केंद्रों का भी निरीक्षण किया। प्रवक्ता…

Read More

फंदे पर झूला युवक, मौत

ऊना। स्थानीय बस अड्डे में मंगलवार को एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में ले लिया है। जबकि शव पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने मामले के संदर्भ जांच शुरू कर दी है। युवक की पहचान यूपी निवासी सुनील कुमार के रूप में हुई है, जो बस अड्डे के आसपास सफाई आदि करता था। पुलिस के अनुसार बस अड्डे में 26 वर्षीय सुनील कुमार निवासी घाटी जिला बिजनौर, यूपी ने मंगलवार को बस अड्डे के एक कमरे…

Read More

ऊना में 54 मतदान केंद्र अति संवेदनशील

ऊना(विवेक त्रिपाठी)उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक जैन ने कहा कि जिला ऊना में 3 लाख 63 हजार 764 सामान्य वोटर व 5027 सर्विस वोटर अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इन्हें मिलाकर जिला में वोटरों की कुल संख्या 3 लाख 68 हजार 792 बनती है। सामान्य वोटरों में 1 लाख 86 हजार 654 पुरुष व 1 लाख 77 हजार 110 महिला वोटर होंगे। सर्विस वोटरों में 4168 पुरुष व 859 महिला वोटर होंगे। जिला में 508 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 112 मतदान केंद्र संवेदनशील व 54 मतदान केंद्र…

Read More

विदेश भेजने के नाम पर लुटे युवक

थानाकलां (ऊना)। उपमंडल बंगाणा के लगभग 18 युवकों के साथ विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। युवकों ने आस्ट्रेलिया जाने के लिए कथित एजेंट के पास 60-60 हजार रुपये सहित जरूरी दस्तावेज जमा करवाए थे। लेकिन कुछ दिनों के बाद एजेंट बोरिया बिस्तर समेटकर फरार हो गया। फर्जी एजेंटों का शिकार हो चुके राज कुमार धीमान का कहना है कि कुछ माह पहले पंजाब से संबंधित एक एजेंट ने बंगाणा में आस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, दुबई, कनाडा, कुवैत भेजने के लिए कार्यालय खोला था।…

Read More

संदिग्ध हालत में महिला की मौत

अंब (ऊना)। मैड़ी में बाबा बड़भाग सिंह मेले के सेक्टर एक में बने अस्थायी टेंट में रुक ी एक 46 वर्षीय महिला की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। महिला के साथ मेले में आए अन्य लोगों ने उसे मेले में लगे चिकित्सा बूथ पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद महिला का शव परिजनों को सौंप दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का पुलिस को इंतजार है। मेला चिकित्सा अधिकारी डा. सुखविंद्र सिंह ने बताया कि सुबह करीब 7.50 बजे कुछ लोग महिला को…

Read More

संदिग्ध हालत में महिला की मौत

अंब (ऊना)। मैड़ी में बाबा बड़भाग सिंह मेले के सेक्टर एक में बने अस्थायी टेंट में रुक ी एक 46 वर्षीय महिला की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। महिला के साथ मेले में आए अन्य लोगों ने उसे मेले में लगे चिकित्सा बूथ पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद महिला का शव परिजनों को सौंप दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का पुलिस को इंतजार है। मेला चिकित्सा अधिकारी डा. सुखविंद्र सिंह ने बताया कि सुबह करीब 7.50 बजे कुछ लोग महिला को…

Read More

चुनाव आयोग का 14 प्रिंसिपलों पर शिकंजा

ऊना (विवेक त्रिपाठी)चुनाव आयोग ने जिले के 14 प्रधानाचार्यों पर शिकंजा कसा है। इन प्रिंसिपलों से पूछा गया है कि चुनाव ड्यूटी के लिए भेजी गई सूची में उनके नाम क्यों गायब हैं। जबकि, अधीनस्थों के नाम सूची में शामिल करके चुनाव विभाग के पास भेजे गए हैं। इस मामले पर कड़ा संज्ञान लेते हुए जिला चुनाव अधिकारी एवं उपायुक्त अभिषेक जैन ने शिक्षा उपनिदेशक से जवाबतलबी की है। पूरे प्रकरण पर विस्तृत रिपोर्ट भी प्रस्तुत करने को कहा गया है। इसके बाद शिक्षा उपनिदेशक आरसी टबयाल ने इन सभी…

Read More