नहीं करेंगे पेपरों की चेकिंग

ऊना ( विवेक  त्रिपाठी) डीएवी वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में बनाए गए टेबल मार्किंग सेंटर में स्कूल प्रवक्ताओं ने पेपरों की चेकिंग का बहिष्कार कर दिया है। शिक्षक संघों ने आरोप लगाया कि शिक्षा बोर्ड की ओर से उनकी मांगों की अनदेखी की गई है। स्कूल प्रवक्ता संघ के जिला अध्यक्ष कमल किशोर शर्मा और प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेंद्र कौंडल ने बताया कि स्कूल प्रवक्ताआें ने परीक्षा मूल्यांकन भत्ता बढ़ाने की मांग उठाई थी। पिछले 6 साल से प्रति पेपर मूल्यांकन भत्ता 6 रुपये ही चल रहा है। उन्होंने इस भत्ते को…

Read More

रास्ता बंद करने पर भड़के लोग

ऊना ( विवेक  त्रिपाठी)शहर के वार्ड नंबर सात में दमदमा मोहल्ले के एक रास्ते को बंद करने का मामले ने तूल पकड़ लिया है। बुधवार को स्थानीय लोगों ने पूर्व पार्षद नवदीप कश्यप के नेतृत्व में उपायुक्त अभिषेक जैन को ज्ञापन सौंप कर रास्ता खुलवाने मांग की है। मोहल्ले के एक रास्ते को कुछ प्रभावशाली लोगों ने बजरी और डंडे लगाकर बंद कर दिया है। जिससे स्थानीय लोगों में खासा रोष है। लोगों के अनुसार करीब 1200 आबादी इस समस्या से परेशानी झेल रही है। स्थानीय लोगों में अर्जुन मेहता, कर्ण…

Read More

गुरवाणी से संगत निहाल

ऊना(विवेक त्रिपाठी)गुरु नानक देव जी के वंशज बाबा साहिब सिंह बेदी के प्रकाशोत्सव पर किला बेदी में संत समागम और कीर्तन दरबार सजाया गया। इसमें पंजाब सहित अन्य राज्यों से बड़ी संख्या में संगतों ने शिरकत की। शुक्रवार सुबह अखंड पाठों का भोग डाला गया। कीर्तन दरबार में संत अनूप सिंह, भाई हरपाल सिंह, बाबा हरपाल सिंह, भाई गोपाल सिंह, तीर्थ सिंह, प्यारा सिंह और भाई ओंकार सिंह सहित कई रागी जत्थों ने गुरवाणी कीर्तन से संगतों को मंत्रमुग्ध कर दिया। संत समागम में संगतों को संबोधित करते हुए बाबा…

Read More

किलाड़ के लिए निकला जेई लापता

ऊना।(विवेक त्रिपाठी)लोक निर्माण विभाग में बतौर जेई कार्यरत रूप चंद पुत्र सीता राम लापता हो गए हैं। रूप चंद मूलत: ऊना जिले के लमलैहड़ी गांव के रहने वाले हैं और उनकी तैनाती किलाड़ में है। वह 14 मार्च को घर से किलाड़ के लिए निकले थे। रूप चंद जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ से होते हुए किलाड़ जा रहे थे। शनिवार को रूप चंद के परिजन ऊना के उपायुक्त अभिषेक जैन और एएसपी विरेंद्र सिंह ठाकुर से मिले। रूप चंद की धर्मपत्नी आशा देवी और बहन गुरबख्शो देवी ने उपायुक्त और…

Read More

अज्ञात वाहन ने कुचला साइकिल सवार, मौत

ऊना/मैहतपुर। क्षेत्र के टकारला एवं मैहतपुर में पेश आए सड़क हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे घायलावस्था में क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीजीआई रेफर कर दिया। पुलिस ने मामलों के संदर्भ में केस दर्ज कर जांच शुरू की दी है। पुलिस के अनुसार शुक्रवार देर शाम धंदड़ी निवासी हरिकृष्ण साइकिल पर सवार होकर जा रहा था कि इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात कार ने साइकिल को जोरदार टक्कर दे मारी।…

Read More

चलती बस का स्टेयरिंग फ्री

गगरेट (ऊना)। गगरेट में शनिवार को एक निजी बस का अचानक स्टेयरिंग फ्री हो गया। इससे बस अनियंत्रित हो गई, लेकिन बस चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा होने से टल गया। घटना के वक्त बस में लगभग 40 से 45 यात्री सवार थे। बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं। लोगों ने कहा कि हल्की सी चूक बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती थी। जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर एक निजी बस जालंधर से चिंतपूर्णी जा रही थी कि अचानक गगरेट के पास बस का स्टेयरिंग फ्री हो गया।…

Read More

पुलिस ने धड़ाधड़ काटे वाहनों के चालान

ऊना जिला पुलिस ने यातायात नियमों की उल्लंघना करने पर वीरवार एवं शुक्रवार को 160 वाहनों के चालान काटे। इनसे 1 लाख 40 हजार 700 सौ रुपये का जुर्माना वसूल किया। अवैध खनन करते दो वाहनों के चालान काटकर 9320 रुपये का जुर्माना प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करते कुल 16 लोगों से 17 सौ रुपये का जुर्माना वूसला। पुलिस अधीक्षक अनुपम शर्मा ने बताया कि नियमों की अवहेलना करने पर सात चालान बिना ड्राइविंग लाइसेंस, छह चालान निर्धारित गति से अधिक गति से वाहन चलाने पर,…

Read More

बस-कार भिड़ंत में महिला की मौत, दो गंभीर

मैड़ी (ऊना)। राष्ट्रीय उच्च मार्ग-70 अंब-हमीरपुर सड़क पर लंगयाणा के समीप एक बस की कार से भिड़ंत में एक महिला की मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को फौरन सामुदायिक चिकित्सालय अंब के बाद ऊना अस्पताल भेज दिया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। पुलिस ने मामले के संदर्भ में जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए ऊना भेज दिया है। पुलिस के अनुसार शुक्रवार को एचआरटीसी की बस एचपी 72ए-1402 ऊहल…

Read More

महंगा पड़ सकता है अब नशे में गाड़ी चलाना

मैड़ी (ऊना)। नशे में चूर होकर वाहन चलाना अब काफी महंगा पड़ सकता है। नए कानून के तहत यदि कोई व्यक्ति नशा करके दुर्घटना करता है या उसमें किसी की जान चली जाती है तो ऐसे में आरोपी को न्यायिक हिरासत का सामना करना पड़ेगा और उसे उम्रकैद तक सजा हो सकती है। इससे पहले दुर्घटना के आरोपी को कई मामलों में आसानी से जमानत मिल जाती थी। लेकिन 304 एए के तहत यदि वाहन चालक नशे में पाया जाता है तो पहले तो उसे तुरंत जमानत का प्रावधान नहीं…

Read More

अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटर सवार की मौत

ऊना(विवेक त्रिपाठी)क्षेत्र के समूरखुर्द में अज्ञात वाहन क ी चपेट में आने से एक स्कूटर सवार की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए ऊना अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार बुधवार देर रात कुठार कलां निवासी परविंद्र कुमार अपने स्कूटर पर सवार होकर बंगाणा से ऊना की ओर जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर दे मारी। इससे परविंद्र गंभीर रूप से जख्मी…

Read More