राजेंद्र चौधरी पीजीटी के प्रदेश संयोजक बने

ऊना। प्रदेश शिक्षा विभाग ने हाल ही में प्रोमोट हुई पीजीटी की एक बैठक ऊना के एक निजी होटल हुई। इसमें करीब 20 अध्यापकों ने भाग लिया। बैठक में फैसला लिया गया कि पीजीटी के हकों की लड़ाई लड़ने के लिए पीजीटी यूनियन गठित करने का समय आ गया है। बैठक में सर्वसम्मति से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तलाई के पीजीटी राजेंद्र चौधरी को प्रदेश संयोजक के रूप में एवं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बौल संजीव ठाकुर को समन्वयक के रूप में कार्य करने के लिए चयनित किया गया। इस…

Read More

लघु उद्योगों को चाहिए अलग नीति

मैहतपुर (ऊना)। सूबे का लघु उद्योग अलग उद्योग नीति चाहता है। एक ऐसी नीति जिसके तहत लघु उद्योग को पेश आने वाले समस्याओं का हल आसानी से हो सके। लंबे अर्से से यह मांग उठती रही है, लेकिन अभी तक इस दिशा में किसी भी सरकार ने कोई पुख्ता कदम नहीं उठाए हैं। यही वजह है कि सूबे के विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में लघु उद्योग तो स्थापित हुए हैं, लेकिन उनको अनेक समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। इस कारण वह कुछ ही समय के बाद उद्योग बीमार होते जा…

Read More

मतदाता जागरूकता अभियान पर संघ

मैहतपुर (ऊना)। ‘विश्व में हो भारत का सम्मान, सोच समझकर करना मतदान’ के नारे के साथ राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने घर-द्वार तक दस्तक देनी शुरू कर दी है। एक प्रपत्र के माध्यम से संघ के कार्यकर्ताओं ने अभियान छेड़ा है, जिसके तहत मतदाताओं से अपील की जा रही है, कि वह मतदान देने अवश्य जाएं। मतदान करने से यह अवश्य विचार करें कि जिस दल को वह अपना बहुमूल्य मत देने जा रहे हैं, उस दल ने देश एवं समाज के लिए क्या किया है? उस दल…

Read More

दो साल तक दुराचार करने का आरोप

मैड़ी/अंब (ऊना)। उपमंडल अंब की महिला ने एक व्यक्ति पर दो वर्ष तक दुराचार का आरोप जड़ा है। बताया जा रहा है कि आरोपी व्यक्ति हरोली विस के भदसाली गांव का रहने वाला है, जो इन दिनों विदेश में रह रहा है। पीड़ित महिला की शिकायत पर अंब पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार अंब उपमंडल की एक महिला ने शिकायत दर्ज करवाई है कि वर्ष 2010 के दौरान भदसाली निवासी विजय जसवाल ने बहला-फुसलाकर उसके साथ दोस्ती की। इसके बाद उसने शादी…

Read More

चुनाव रिहर्सल से बंक मारना पड़ा महंगा

ऊना। चुनाव रिहर्सल से गैरहाजिर रहना जिले के 58 अधिकारियों और कर्मचारियों को महंगा पड़ गया। जिला निर्वाचन कार्यालय ने ऐसे कर्मचारियों और अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं। इन कर्मचारियों ने अपनी ड्यूटी सही तरीके से नहीं निभाई और न ही इलेक्शन के लिए आयोजित रिहर्सल प्रक्रिया में हिस्सा लिया। सभी कर्मचारियों से जवाब तलब किया गया है। डीसी ऊना अभिषेक जैन ने कर्मचारियों को नोटिस जारी किए जाने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि रिहर्सल के दौरान कर्मचारियों को ईवीएम, वोटिंग प्रक्रिया, वोट कास्ट करवाने…

Read More

भोले-भाले लोग थे शातिरों के निशाने पर

मैहतपुर (ऊना)। लोगों को लूटने के लिए शातिरों द्वारा बिछाए गए जाल के तार यूपी, बिहार और पंजाब से जुड़ गए हैं। शातिरों ने पुलिस के समक्ष प्रारंभिक पूछताछ में खुलासा किया है कि वे हिमाचल में पहले भी इस तरह की ठगी कर चुके हैं। धरे गए आरोपी यूपी, बिहार और पंजाब राज्य के हैं। शातिरों से बरामद रद्दी के टुकड़ों वाली नोटों की गड्डियों से भी खेल को अंजाम देने के नए तरीके का खुलासा हुआ। आरोपियो ने पूछताछ में बताया कि बैंकों के आसपास घूमते हुए भोले-भाले…

Read More

मैहतपुर में धरे चार ठग

मैहतपुर (ऊना)। स्थानीय आरटीओ बैरियर पर चुनाव ड्यूटी के लिए गठित टीम ने एक कार में सवार चार युवकों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से कागजों से तैयार नोटों की दो गड्डियां बरामद की हैं, जिन पर पांच सौ रुपये के असली नोट लगाए गए थे। पुलिस ने शातिरों के खिलाफ ठगी का मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। गाड़ी पर प्रेस भी लिखा हुआ था। एएसपी वीरेंद्र ठाकुर ने इस बात की पुष्टि की है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक गाड़ी की जांच करने पर कार में सवार…

Read More

अस्पतालों में बुजुर्गों की लगेगी अलग लाइन

ऊना(विवेक त्रिपाठी)उपायुक्त अभिषेक जैन ने अस्पतालों में सीनियर सिटीजंस को इलाज के लिए पेश आ रही दिक्कतों पर कड़ा संज्ञान लिया है। उन्होंने सीएमओ एवं एसएमओ को निर्देश दिए हैं कि क्षेत्रीय अस्पताल सहित जिला के सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में सीनियर सिटीजन को स्वास्थ्य सुविधाओं में तवज्जो प्रदान की जाए। ‘अमर उजाला’ ने 17 अप्रैल के अंक में क्षेत्रीय अस्पताल पर लाइव स्टोरी के जरिये अव्यवस्थाओं को उजागर किया था। बुजुर्ग भी अस्पताल में धक्के खाते हुए दिखाए थे। अब उपायुक्त ने निर्देश जारी करते हुए कहा कि वरिष्ठ नागरिकों…

Read More

शराब तस्करी के दोषी एक साल कैद

मैड़ी/अंब (ऊना)। एसीजेएम कोर्ट नंबर-1 अंब के न्यायाधीश पंकज ने शराब तस्करी के मामले में तिलक राज पुत्र हरीराम निवासी टटेहड़ा को दोषी करार दिया है। अदालत ने दोषी को एक साल की कैद और दस हजार रुपये जुर्माना अदा करने की सजा सुनाई है। जानकारी देते हुए सहायक जिला न्यायवादी संदीप अग्निहोत्री ने बताया कि दो मार्च 2008 को पुलिस ने तिलक राज पुत्र हरीराम निवासी टटेहड़ा को गश्त के दौरान कुठियाड़ी-टेहड़ा मार्ग पर दो पेटी शराब के साथ पकड़ा था। वह स्कूटर नंबर पीबी-16-2958 पर शराब की दो…

Read More

छत पर चढ़कर ढूंढ रहे सिग्नल

पंजावर (ऊना)। बीएसएनएल की लचर व्यवस्था के चलते आए दिन लोगों को मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। हालत यह है कि लोअर पंडोगा में पिछले चार महीनों से मोबाइलों में सिग्नल गायब है। इससे लोगों को आए दिन दिक्कतें पेश आती हैं। लोगों का आरोप है कि चार महीने पहले निगम की ओर से पंडोगा में टावर लगाया गया था। इससे क्षेत्र में संचार सेवा की समस्या को हल करने दावे किए जा रहे थे। लेकिन बावजूद इसके टावर सफेद हाथी ही साबित हो रहा है। लोगों को…

Read More