थानाकलां (ऊना)। क्षेत्र के सन्हाल में अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से सूमचे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव पूरी तरह से गल सड़ चुका था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचा दिया है। मामले के संदर्भ में आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर सन्हाल के जंगल में एक महिला घास काटने जा रही थी, इसी दौरान महिला घास के बीच एक व्यक्ति को शव पड़ा देखा। जिससे वह सहम गई। महिला ने इसकी सूचना…
Read MoreCategory: Una
न स्टाफ, न सफाई और न ही सुविधाएं
अंब (ऊना)। 40 पंचायतें की 20 हजार आबादी को स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया करवाने के लिए खोले गए खंड चिकित्सालय अंब में मरीजों को सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। हालात यह है कि यहां बेड कम होने के कारण एक ही बेड पर दो से तीन मरीज लेटाए गए हैं। अस्पताल के लिए बनी करीब 500 मीटर सड़क भी टूट गई है। खराब सड़क मरीजाें के मर्ज को और बढ़ा रही है। सुबह के 11.30 बजे तक इस कूड़े दानों की सफाई नहीं होती है। अस्पताल में एक ही स्वीपर होने…
Read Moreबंगाणा में भैंसों से लदा ट्रक पकड़ा
बंगाणा में भैंसों से लदा ट्रक पकड़ा बंगाणा (ऊना)। बंगाणा पुलिस ने नाके के दौरान एक भैंसों से लदे एक ट्रक को पकड़ा है। ट्रक में ठूंस-ठूंस कर भैंसें भरी हुई थी। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर ट्रक चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कर आगामी जांच शुरू कर दी है। बंगाणा थाना के एसएचओ महेंद्र कुमार ने बताया कि शुक्रवार देर रात पौने दो बजे के करीब बंगाणा पुलिस ने डुमखर में नाका लगा रखा था। इसी दौरान बड़सर की ओर से एक ट्रक आया। जिस पर…
Read Moreएनएफएल की खाली जमीन पर लगेंगे नए उद्योग
नंगल (रुपनगर)। अकाली दल-भाजपा गठजोड़ ने शक्ति प्रदर्शन करते हुए मतदाताओं से समर्थन अपील की। रोड शो के दौरान अकाली भाजपा के सांझे उम्मीदवार प्रेम सिंह चंदूमाजरा तथा मदन मोहन मित्तल ने शिरकत की। रोड शो जवाहर मार्केट, रेलवे रोड, अड्डा मार्केट, महावीर मार्केट होते हुए मेन मार्केट में खत्म हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया। मेन मार्केट में अकाली भाजपा के उम्मीदवार चंदूमाजरा ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार की नीतियां जनविरोधी रही हैं, इसी कारण देश में बेरोजगारी, महंगाई और…
Read Moreकिसी के बहकावे में आकर न करें वोट
ऊना। राजकीय महाविद्यालय ऊना में शुक्रवार को मतदाता जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता कालेज प्राचार्य डॉ. एसके चावला ने की। इस मौके पर उन्होंने छात्रों को मतदान करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि वोट फॉर नेशन के तहत भारत में रहने वाले 18 वर्ष एवं इससे अधिक आयु के नागरिक को मतदान करने का अधिकार है और हर किसी को मतदान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव 7 मई को होने निर्धारित हुए हैं और सभी पात्र उम्मीदवार अपने मत का उचित प्रयोग करें,…
Read Moreऊना शहर में ट्रैफिक नियम दरकिनार
ऊना। मंदिरों और गुरुद्वारों की धरती ऊना में ट्रैफिक नियम दरकिनार हो रहे हैं। यहां पर पुलिस के सामने ही नियम तोड़े जा रहे हैं। दोपहियों पर ट्रिप्पल राइडिंग जान को जोखिम में डालने के बराबर है। महिलाएं और बुजुर्ग भी नियम तोड़ने में पीछे नहीं हैं। वहीं स्कूल और कॉलेजों के छात्र सबसे यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाते हैं। इनमें से बहुत तो ऐसे हैं जो अभी ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के योग्य भी नहीं हुए हैं। शुक्रवार को दोपहर के समय 12.10 बजे ‘अमर उजाला’ की टीम रोटरी चौक…
Read Moreकौशल विकास भत्ते में धांधली
ऊना। क्षेत्र के मैहतपुर की युवतियों ने कौशल विकास भत्ते में धांधली का आरोप जड़ा है। प्रभावितों ने आरटीए सदस्य दीपक लट्ठ एवं युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष अभिनव के नेतृत्व में शुक्रवार को एसपी अनुपम शर्मा को शिकायत पत्र सौंपते हुए इस मामले में छानबीन की मांग की है। एसपी को ज्ञापन सौंपने आई युवतियों में सुलेखा शर्मा, दीक्षा, सोनिका, अंजू बाला, अनुराधा, अनु बाला, शिव कुमारी और अनु का कहना है कि नगर पंचायत मैहतपुर बसदेहड़ा में कौशल विकास भत्ता योजना के तहत पात्र युवाओं के लिए ट्रेनिंग सेंटर…
Read Moreहरोली भाजयुमो अध्यक्ष पर केस
टाहलीवाल / हरोली / पंजावर। हरोली के भाजयुमो अध्यक्ष फिर से विवादों के घेरे में आ गए हैं। अध्यक्ष पर एक अपंग व्यक्ति के ऊपर हमला करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि अध्यक्ष ने शिकायतकर्ता को लात और घूंसों से पीट पीटकर जख्मी कर दिया। यह भी आरोप है कि आरोपी अध्यक्ष ने पीड़ित को जान से मारने की धमकी भी दी। शिकायतकर्ता की शिकायत के आधार पर हरोली थाना पुलिस ने आरोपी अध्यक्ष के खिलाफ मामला दर्ज करके छानबीन आरंभ कर दी है। पुलिस मामले की छानबीन…
Read Moreग्लोबल वार्मिंग से पर्यावरण खतरे में
ऊना। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल तरसूह में चल रहे जैव विविधता पर जागरुकता कार्यक्रम के दौरान शुक्रवार को ऊना कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. संजय शर्मा ने छात्रों को जैव विविधता संरक्षण के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पर्यावरण में संतुलन बनाए रखने के लिए विभिन्न जैव प्रजातियों में परस्पर निर्भरता पाई जाती है। उन्होंने कहा कि जैव मंडल में वर्तमान समय में लाखों प्रजातियां हैं, लेकिन लगातार बढ़ रहे औद्योगीकरण, शहरीकरण और ग्लोबल वार्मिंग के कारण पर्यावरण असंतुलित हो रहा है। इसीलिए यह गतिविधियां जैव प्रजातियों…
Read Moreवर्कशॉप शाखा का रिकार्ड राख
ऊना। स्थानीय परिवहन निगम का कार्यालय आग की भेंट चढ़ गया है। आगजनी में दफ्तर का सारा रिकॉर्ड भी जलकर राख हो गया है। घटना में लगभग हजारों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। सूचना मिलते ही दमकल कर्मचारियों ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। आगजनी की घटना के बाद आरएम विवेक लखनपाल ने घटनास्थल का जायजा लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार मध्य रात्रि…
Read More