रहस्यमयी परिस्थितियों में युवती गायब

गगरेट (ऊना)। क्षेत्र के एक गांव से एक युवती रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हो गई है। लापता युवती के परिजनों ने दौलतपुर चौक पुलिस चौकी में एफआईआर दर्ज करवा दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार उत्तम चंद ने शिकायत दर्ज करवाई कि उनकी 18 वर्षीय पौत्री 5 मई से रहस्यमयी ढंग से लापता हो गई है। उन्होंने बताया कि उसे उन्होंने अपने स्तर पर हर जगह तलाश कर लिया है। लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं लग पाया…

Read More

भटेड़ में आगजनी से पशुशाला राख

चिंतपूर्णी (ऊना)। क्षेत्र के भटेड़ में देर रात लगी भीषण आग से एक पशुशाला जलकर राख हो गई। आगजनी में पशुशाला के साथ लगता एक घर भी आग की चपेट में आ गया। लेकिन समय रहते लोगों की सूझबूझ के चलते आग पर काबू पा लिया गया। आगजनी में पशुशाला में रखी लकड़ी सहित अन्य कीमती समान जलकर स्वाह हो गया है। घटना में लगभग डेढ़ लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। पुलिस ने घटना के संदर्भ में छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार…

Read More

अनियंत्रित होकर पलट गई दो कारें

ऊना। ऊना-मैहतपुर एक्सप्रेस हाइवे पर रेलवे क्रासिंग के समीप दो कारें अनियंत्रित होकर पलट गईं। इस सड़क हादसे में दोनों कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। कार में सवार दो युवकों को चोटें पहुंची हैं, जिनको उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ऊना मैहतपुर एक्सप्रेस हाइवे के समीप रेलवे क्रासिंग के पास दो कारें अनियंत्रित होकर नीचे खाई में जा गिरीं। इस हादसे में चंडीगढ़ की तरफ जा रही कार डीएल 12 सीडी 0923…

Read More

आगजनी में महिला झुलसी

अंब (ऊना)। उपमंडल के करलूही में वीरवार दोपहर बाद हुई आगजनी में एक पशुशाला जलकर राख हो गई। आग की चपेट में पशुशाला में बंधी दो भैंसें भी आ गईं, जिसमें एक भैंस ने मौके पर दम तोड़ दिया। भीषण आग पर काबू पाने के चक्कर में एक 40 वर्षीय महिला भी बुरी से झुलस गई। उसे घायलावस्था में अंब अस्पताल पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों की देखरेख में घायल महिला का इलाज चल रहा है। पुलिस ने घटना के संदर्भ में जांच शुरू कर दी है। दमकल विभाग के कर्मियों…

Read More

अन्न योजना में धांधली!

ऊना। ग्राम पंचायत लोअर बसाल में राजीव गांधी अन्न योजना में धांधली किए जाने के आरोप लगे है। ग्रामीणों ने आरोप जड़े हैं कि योजना के तहत पात्र लोगों की बजाए अपात्र लोगों को लाभ दिया गया है। ग्रामीणों के एक प्रतिनिधिमंडल ने वीरवार को उपायुक्त अभिषेक जैन के माध्यम से प्रदेश सरकार को शिकायत पत्र भेजा है। स्थानीय लोगों में बलवंत सिंह, दीवान चंद, महेंद्र पाल, चरण दास, सतपाल ने उपायुक्त को सौंपे शिकायत पत्र में कहा है कि राजीव गांधी अन्न योजना में जानबूझ कर पात्र लोगों की…

Read More

मनमानी पर उतरा बिजली बोर्ड

संतोषगढ़ (ऊना)। गर्मियों का मौसम शुरू होते ही विद्युत बोर्ड मनमानी पर उतर आया है। नगर में रोजाना पावर कट लगने से जनता परेशान है। बिजली के खंभों पर लगी तारें भी काफी नीचे लटकी हुई हैं, जो कभी किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती हैं। गर्मी के मौसम में रोजाना कट लगने से दुकानदारों को भी परेशानी हो रही है। मिष्ठान भंडार संचालकों को काफी नुकसान झेलना पड़ रहा है। क्षेत्रनिवासी राकेश मास्टर, भगवंत किशोर, राम कुमार, नीतिश कुमार, पंकज, अनिल कुमार, मोहित मेहरा, विजय कुमार, विवेक कुमार,…

Read More

सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो

बडूही (ऊना)। राजकीय माध्यमिक पाठशाला हंबोली के विद्यार्थियों ने मतदाताओं को 16वीं लोकसभा के चुनाव में अपने मत का प्रयोग करने के लिए प्रेरित करने के मकसद से जागरूकता रैली निकाली। प्रधानाचार्य राममूर्ति लट्ठ ने बताया कि निर्वाचन आयोग के तत्वावधान में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत आयोजित इस रैली में प्रारंभिक कक्षाओं के बच्चों ने बड़े उत्साह एवं जोश से रैली में भाग लिया। विद्यार्थियों ने इस मौके पर ‘सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो ’, ‘हम सभी ने ठाना है, शत प्रतिशत मतदान कराना है’ आदि…

Read More

वाहन ने कुचले बाइक सवार, एक की मौत

दौलतपुर चौक (ऊना)। गगरेट रोड स्थित अंबोआ खड्ड में अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। इनमें से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया है, जो नाजुक हाल में अस्पताल में उपचाराधीन है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया है। जबकि घटना के संदर्भ में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। घटना का शिकार हुए बाइक सवार दोनों सगे भाई हैं। जानकारी के मुताबिक नंगल जरियालां निवासी सगे भाई…

Read More

कस दिया गया सुरक्षा घेरा

ऊना। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जिला ऊना में सुरक्षा घेरा कस दिया गया है। पैरा मिलिट्री फोर्स के साथ पुलिस और होमगार्ड के जवान भी पहरा दे रहे हैं। पंजाब पुलिस भी सुरक्षा के मोर्चे पर ऊना पुलिस को सहयोग दे रही है। सोमवार से सात मई की रात तक पंजाब पुलिस के जवान ऊना जिला की सीमा में पांच किलोमीटर अंदर तक गश्त देंगे। पंजाब में तीस अप्रैल क ो मतदान हुआ था। ऊना पुलिस ने भी पंजाब के गढ़शंकर, होशियारपुर और नंगल की तरफ पंजाब में पांच किलोमीटर…

Read More

पोलिंग स्टेशन में नहीं ले जा सकेंगे मोबाइल

ऊना। सात मई को होने वाले लोकसभा चुनाव के मतदान के लिए सोमवार को पोलिंग पार्टियां चुनाव सामग्री लेकर रवाना हो गईं। जिला प्रशासन ने सुचारु एवं शांतिपूर्वक मतदान सुनिश्चित करवाने के लिए पुख्ता इंतजाम किए हैं। डीसी ने मतदाताओं से अपील की है कि वे पोलिंग स्टेशनों में मोबाइल न लेकर जाएं। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त अभिषेक जैन ने सोमवार को बताया कि जिला में 508 मतदान केंद्र बनाए गए हैं और 170 पोलिंग स्टेशनों पर माइक्रो आब्जर्वर तैनात किए गए हैं। जिला के पांच पोलिंग स्टेशन मॉडल…

Read More