सड़क हादसों में चार लोग जख्मी

ऊना। रक्कड़ कालोनी और मैहतपुर में पेश आए सड़क हादसों में चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। इन्हें स्थानीय लोगों की सहायता से क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भरती करवाया गया है। पुलिस ने दोनाें मामलों के संदर्भ में जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर बाद उपकार निवासी नालागढ़ अपनी बाइक पर अपने दोस्त राकेश कुमार निवासी हमीरपुर के साथ नालागढ़ जा रहा था। इसी दौरान रक्कड़ कालोनी में बाइक अचानक स्किड हो गई। हादसे में राकेश कुमार की टांग में गंभीर चोटें आई…

Read More

पंजाब के युवकों ने एचआरटीसी चालक पीटा

अंब (ऊना)। पंजाब से आए लगभग दस युवकों ने एचआरटीसी के बस चालक की बुरी तरह पिटाई कर डाली। बस में सवार सवारियों ने जब युवकों को घेरना चाहा तो युवक बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। इसी दौरान किसी ने पुलिस को घटना की सूचना दी। ट्रैफिक पुलिस ने तुरंत नाका लगाया और तीन युवकों को मुबारिकपुर में दबोचा। अन्य युवक मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामले के संदर्भ में केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई आरंभ कर दी है। जानकारी के मुताबिक एचआरटीसी की बस कांगड़ा…

Read More

प्रधान ने बुजुर्ग के मुंह पर मारा घूंसा, अचेत

हरोली (ऊना)। जमीनी विवाद को लेकर हरोली क्षेत्र के एक पंचायत प्रधान ने 93 वर्ष की बुजुर्ग को बेरहमी से पीट दिया। 93 वर्षीय रतनी देवी पत्नी परमानंद के मुंह पर प्रधान ने घूंसा मारकर जख्मी कर दिया। रतनी देवी मौके पर ही बेहोश हो गई। रतनी देवी को उनके परिजनों ने हरोली थाने में पहुंचाया। जहां पर वे सहमी हुई थी। अपने मुंह तथा आंख पर बने जख्म दिखा रही थी, पर कुछ बोलने की हालत में नहीं थी। रतनी देवी के पुत्र कैप्टन तोता राम ने बताया कि…

Read More

फार्मा कंपनी से दस लाख टेबलेट बरामद

  केमिकल के मिसयूज से बनाईं टेबलेट ओयल स्थित एक फार्मा उद्योग में पंजाब पुलिस की टीम ने वीरवार को छापा मारा। पुलिस ने करीब दस लाख टेबलेट के अलावा कुछ केमिकल्स और अन्य दवाइयां भी कब्जे में लीं। पूरी खेप को पंजाब ले जाया गया। पढ़ें, फार्मा कंपनी में चल रहा था ड्रग्स का कारोबार! सर्च वारंट के आधार पर पंजाब पुलिस ने गगरेट के ओयल इलाके में स्थित उद्योग में यह कार्रवाई की है। पंजाब पुलिस का कहना है कि केमिकल के मिसयूज से इन दवाइयों का निर्माण…

Read More

हरोली में प्रदेश सरकार के खिलाफ नारे

हरोली (ऊना)। हरोली भाजपा की ओर से नशे केे खिलाफ शुरू किया गया धरना-प्रदर्शन चौथे दिन में प्रवेश कर गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। धरने पर बैठे सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने नशा माफिया के खिलाफ नारेबाजी कर गुबार निकाला। वीरवार को धरना-प्रदर्शन में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती ने विशेष रूप से शिरकत की। सत्ती ने कहा कि हरोली विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक संरक्षण के चलते नशे का कारोबार जंगल की आग की तरह फैल रहा है। उन्होंने कहा कि हरोली भाजपा मंडल का नशा विरोधी…

Read More

बाइक से टकराई नील गाय, महिला की मौत

दुलैहड़ (ऊना)। क्षेत्र के अमराली में बाइक से नील गाय टकराने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि हादसे में मोटरसाइकिल चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर ऊना अस्पताल भेज दिया है। जबकि मामले के संदर्भ में केस दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार बीटन निवासी राकेश कुमार अपनी चाची मीना देवी के साथ मोटरसाइकिल पर टाहलीवाल से अपने घर बीटन की ओर…

Read More

ऊना में दो ने निगला जहर, पीजीआई रेफर

ऊना। जिला के दो अलग-अलग क्षेत्रों में एक युवती और बुजुर्ग ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। इससे दोनों की हालत काफी बिगड़ गई। उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने दोनों मामलों के संदर्भ में केस दर्ज कर परिजनों से पूछताछ शुरू कर दी है। दोनों की हालत काफी नाजुक बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार सोमवार रात लोअर अरनियाला निवासी एक 25 वर्षीय युवती ने अज्ञात कारणों से जहरीला पदार्थ निगल लिया। परिजनों ने उसे 108 एंबुलेंस की मदद से फौरन क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया। जहां…

Read More

शर्मनाक! पिटाई कर सरेआम फाड़े महिला के कपड़े

ऊना घर लौट रही थी महिला ऊना के हरोली के एक गांव में तीन लोगों ने मवेशियों के लिए घास लेकर आ रही एक महिला का रास्ता रोक दिया। इसके बाद आरोपियों ने महिला के साथ मारपीट की और उसके कपड़े फाड़ डाले। आरोपी गांव के दूसरे लोगों के सामने ही महिला के कपड़े फाड़ते रहे लेकिन किसी की इन्हें रोकने की हिम्मत नहीं हुई। आसपास खड़े लोगों के सिर शर्म से झुक गए। महिला को दयनीय हालत में देखकर गांव की कुछ महिलाओं ने उसे तन ढांपने के लिए…

Read More

डेरा संचालन को लेकर भड़का गुस्सा

हरोली/दुलैहड़ (ऊना)। क्षेत्र के डेरा गिड़गिड़ा साहिब में डेरा संचालन को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा भड़क गया। रविवार को पूबोवाल गांव की दर्जनों महिलाओं ने डेरे के बाहर धरना-प्रदर्शन कर डाला। इसके चलते माहौल काफी देर तक तनावपूर्ण हो गया। मामला गरमाता देख पुलिस भी दल-बल सहित मौके पर पहुंच गई थी। काफी देर तक चली गहमागहमी के बाद ग्रामीणों के हक में फैसला हुआ। एसडीएम धनवीर ठाकुर और एएसपी वीरेंद्र सिंह ठाकुर भी मौके पर पहुंच गए थे, जिनकी मौजूदगी में विवाद हल करवाया गया। डेरे में मुख्य ग्रंथी…

Read More

रास्ता रोका, मारपीट की और कपड़े फाड़ डाले

ऊना। हरोली के के एक गांव में तीन लोगों ने मवेशियों के लिए घास लेकर आ रही एक महिला का रास्ता रोकने के बाद उसके साथ मारपीट कर डाली। आरोप है कि उन्होंने महिला के कपड़े भी फाड़ डाले। घटना के दौरान आसपास खड़े लोगों के सिर भी शर्म से झुक गए। महिला को दयनीय हालत में देखकर गांव की कुछ महिलाओं ने उसे तन ढांपने के लिए चादर दे दी। किसी तरह महिला अपने घर पहुंच सकी। मारपीट से महिला को चोटें भी आई हैं। महिला की शिकायत पर…

Read More