बिना परीक्षा दिए सर्टिफिकेट चाहते थे बच्चे!

अंब (ऊना)। नैहरियां और टकारला के दो लोगों के खिलाफ दर्ज मामले में नया मोड़ आ गया है। पुलिस ने इन दोनों व्यक्तियों के घरों से कुछ सर्टिफिकेट कब्जे में लिए थे। यह सर्टिफिकेट दिल्ली के एक बोर्ड से जारी बताए जा रहे थे। इस बोर्ड का एक कार्यालय नवांशहर के बंगा में भी दर्शाया गया था। अंब पुलिस की एक टीम बंगा पहुंची तथा सर्टिफिकेट की सत्यता जांची। इस दौरान सर्टिफिकेट को सही पाया गया। इस मामले की जांच एएसआई सुभाष को सौंपी गई है। जांच में खुलासा हुआ…

Read More

ब्लेड से हमला कर जख्मी किया

ऊना। थाना सदर ऊना के अंतर्गत बसाल इलाके में एक व्यक्ति ने एक युवती पर ब्लेड से हमला कर उसे जख्मी करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जमीन के विवाद को लेकर यह वारदात हुई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। ऊना जिले में जमीन के विवाद के मामले बढ़ते जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार नरेश कु मार निवासी लोअर बसाल ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि शनिवार को दोपहर के समय वह…

Read More

ट्रेन की जद में आने से टांगें कटीं

ऊना। मैहतपुर में ट्रेन की जद में आने से एक व्यक्ति की दोनों टांगें कट गईं। एक टांग शरीर से पूरी तरह अलग हो गई। जबकि दूसरी टांग भी काफी हद तक छिल एवं कट गई है। चिकित्सकों का कहना है कि दूसरी टांग को भी शरीर से काटकर अलग करना पड़ सकता है। हादसे का शिकार व्यक्ति के शरीर से काफी रक्त भी बह गया है। रविवार शाम को हुई घटना के बाद गंभीर रूप से घायल इस शख्स को 108 एंबुलेंस के जरिये कुछ लोगों ने क्षेत्रीय अस्पताल…

Read More

सैर को जा रहे थे, गाड़ी ने कुचल डाले

गगरेट (ऊना)। क्षेत्र के अंबोटा में अज्ञात वाहन ने सड़क किनारे जा रहे दो राहगीरों को टक्कर दे मारी। शुक्रवार सुबह पेश आए दर्दनाक हादसे में एक की दर्दनाक मौत हो गई है। जबकि, दूसरा गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। उसे घायलावस्था में नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल भेज दिया है। जबकि पुलिस ने मामले के संदर्भ में आगामी छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार शुक्रवार सुबह साढ़े पांच अंबोटा निवासी नरेश ठाकुर एवं विपन कुमार रोजाना की…

Read More

राधा-कृष्ण मंदिर से मुकुट, कंगन चोरी

ऐतिहासिक राधा-कृष्ण मंदिर डाडासीबा से दिनदहाड़े मूर्तियों के मुकुट और कंगन शातिरों ने चुरा लिए। दोपहर के समय हुई इस घटना से लोग अचंभित हैं। चोरी हुए चांदी के मुकुटों की कीमत 50 हजार से अधिक बताई जा रही है। मंदिर के रखरखाव का जिम्मा भाषा एवं संस्कृति विभाग के अधीन है। सूचना पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे पंचायत चौकीदार रछपाल सिंह मेहरा मंदिर में माथा टेकने आए। मंदिर कक्ष में पहुंचने पर देखा कि राधा-कृष्ण…

Read More

सरकार के खिलाफ भड़के मिड-डे मील वर्कर्स

कुल्लू। मिड-डे मील वर्कर्स यूनियन ने अपनी मांगों को लेकर वीरवार को प्रदेश स्तर पर धरना प्रदर्शन किया। मिड डे मील वर्कर्स ने सरवरी से लेकर उपायुक्त कार्यालय तक रैली निकाली और धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान मिड डे मील वर्कर्स ने अपनी मांगों को लेकर सरकार को घेरा। मानव संसाधन विकास मंत्री को उपायुक्त के माध्यम से मांग पत्र भेजा। वर्कर्स को संबोधित करते हुए यूनियन की राज्य अध्यक्ष कांता महंत ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार मिड डे मील वर्कर्स की ओर ध्यान नहीं दे रही है।…

Read More

रास्ते में रोक दी भाभी, कर दिया रेप

आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज प्रदेश के ऊना जिले में एक बार फिर से रिश्‍तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जहां एक देवर पर आरोप है कि उसने अपनी भाभी के साथ बलात्कार किया है। पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपी पीडि़त महिला का देवर बताया जा रहा है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर दोनों का मेडिकल करवाया है। आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। रास्ते में रोक…

Read More

छेड़छाड़ रोकने को कॉलेज का अजीबोगरीब फैसला?

कॉलेज में मोबाइल इस्तेमाल पर लगाया बैन हिमाचल के पीजी कालेज ऊना में दो छात्राओं से छेड़छाड़ के मामले में वीरवार को कॉलेज प्रशासन ने एक बड़ा ही अजीबों गरीब फैसला सुना दिया। कॉलेज में हुई एंटी रैगिंग और अनुशासन कमेटी की बैठक आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई पर तो ज्यादा चर्चा नहीं हुई। लेकिन बैठक में छात्रों के मोबाइल इस्तेमाल पर बैन जरूर लगा दिया गया। इस बैठक में कमेटी सदस्यों के साथ पीड़ित दोनों छात्राएं भी मौजूद रहीं। वहीं बैठक में एक छात्रा के अभिभावक भी मौजूद रहे। उधर,…

Read More

कालेज प्रशासन-कर्मचारियों में ठनी

संतोषगढ ़(ऊना)। एसबीएसडी कालेज भटोली में कर्मचारियों को कालेज प्रबंधन की ओर से बिना कारण बताए ही रिलीव किए जाने का सिलसिला लगातार चल रहा है। इससे कालेज प्रशासन और कर्मचारियों में ठन गई है। कालेज प्रबंधन की ओर से रिलीव किए जा रहे कर्मचारी अपनी नौकरी को बचाने के लिए प्रदेश उच्च न्यायालय की शरण में पहुंच चुके है। बताया जा रहा है कि रिलीव किए जा चुके अधिकांश कर्मचारियों की नियुक्ति डीसी ऊना के बतौर कालेज प्रशासक रहते हुए ही की गई थी। लेकिन कालेज प्रशासन कर्मचारियों को…

Read More

खाद्य आपूर्ति विभाग ने मारे ताबड़तोड़ छापे

ऊना। सब्जी के बढ़ते दामों एवं जमाखोरी पर लगाम कसने को लेकर जिला खाद्य आपूर्ति विभाग ने शिकंजा कस दिया है। बुधवार को जिला आपूर्ति विभाग के जिला नियंत्रक यादवेंद्र पाल के नेतृत्व में गठित टीम ने सब्जी मंडी सहित ऊना शहर की लगभग 30 के करीब सब्जी की दुकानों पर छापामारी की। इसके अलावा होटल-ढाबों में अवैध तरीके से लगाए गए घरेलू गैस सिलेंडरों को भी जब्त किया है। विभाग की ओर से छेड़े गए विशेष अभियान के चलते दुकानदारों में खलबली मच गई। इसके चलते कई दुकानदार चेकिंग…

Read More