टैक्स में गड़बड़ी पर 16.62 लाख जुर्माना

ऊना। आबकारी एवं कराधान विभाग के उड़नदस्ते ने मिनरल वाटर बनाने वाले उद्योग में छापामारी कर टैक्स अदायगी में भारी गड़बड़ी पाई है। इस पर महकमे ने उद्योग प्रबंधन पर 16.62 लाख रुपये का जुर्माना ठोंका है। विभाग ने 8.26 लाख रुपये का जुर्माना रिकवर कर लिया है। जबकि शेष बचे जुर्माने को विभाग ने उद्योग प्रबंधन को एक महीने के भीतर जमा करवाने को कहा है। अचानक हुई छापामारी से उद्योग में हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को विभाग के उड़नदस्ते ने समूरकलां में उद्योग की गाड़ी…

Read More

बुजुर्ग को 20 फीट तक घसीटता ले गया ट्रक

ऊना। क्षेत्र के बसाल में ट्रक की चपेट में आने से एक बुजुर्ग की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ट्रक चालक घटनास्थल से फरार हो गया है। उसकी धरपकड़ को पुलिस ने जांच तेज कर दी है। पुलिस के मुताबिक लोअर बसाल निवासी 75 वर्षीय प्रकाश चंद अपने घर के सामने एक दुकान से सब्जी लेकर घर जाने के लिए हाईवे क्रॉस कर रहा था। इसी दौरान…

Read More

500 पुलिस जवानों पर सुरक्षा का जिम्मा

भरवाईं (ऊना)। चिंतपूर्णी में श्रावण अष्टमी मेले की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। मेले 27 जुलाई से 6 अगस्त तक आयोजित किए जा रहे हैं। मेले में व्यवस्थाओं को लेकर लोनिवि, आईपीएच और बिजली बोर्ड ने कमर कस ली है। मेले में 500 पुलिस कर्मचारियों पर सुरक्षा का जिम्मा रहेगा, जबकि 80 भूतपूर्व सैनिक भी अपनी सेवाएं देंगे। भरर्वाइं से चिंतपूर्णी एवं शीतला मंदिर मेला क्षेत्र में विभाग ने सड़कों पर टारिंग और पैच वर्क शुरू कर दिया है। वहीं, बिजली बोर्ड और आईपीएच विभाग ने भी लाइनाें का…

Read More

सूमो पलटी, छह श्रद्धालु घायल

ऊना/अंब। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर पंजाब के नवांशहर से मैड़ी जा रहे श्रद्धालुओं से भरी एक टाटा सूमो नलोह-चरणगंगा मार्ग पर पलट गई। हादसे में छह श्रद्धालुओं को चोटें आई हैं, जिन्हें मैड़ी स्थित स्वास्थ्य केंद्र में उपचार दिया गया। हादसे के दौरान टाटा सूमो में एक दर्जन के करीब लोग सवार थे। जानकारी के मुताबिक गुरु पूर्णिमा के मौके पर दर्शन करने एवं पवित्र स्नान करने के लिए नवांशहर से श्रद्धालु मैड़ी जा रहे थे। इस दौरान उनकी टाटा सूमो नलोह-चरणंगगा मार्ग पर सड़क किनारे पलट गई।…

Read More

स्थापना दिवस पर जाना संगठन का इतिहास

ऊना। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने जिले के सभी महाविद्यालयों में संगठन का स्थापना दिवस मनाया। ऊना डिग्री कॉलेज में भी कार्यक्रम हुआ। इसमें धीरज शर्मा ने बतौर मुख्य वक्ता के रुप में शिरकत की। उन्होंने कहा कि परिषद की स्थापना 9 जुलाई 1949 को हुई थी। इस अवसर पर उन्होंने परिषद की ओर से अब तक किए गए महत्वपूर्ण आंदोलनों का भी खाका रखा। उन्होंने बताया कि परिषद का ध्येय राष्ट्र की एकता तथा अखंडता को बनाए रखना है। इसके लिए देश के 540 जिलों में संगठन के कार्यकर्ता…

Read More

नाव में अभी बैठा ही था और तभी हुआ ये हादसा

नाव में भर गया पानी नाव में बैठकर गोबिंदसागर झील में उतरा युवक नाव के साथ डूब गया। हादसा लठियाणी घाट के पास हुआ है। डूबे युवक और नाव का कहीं पता नहीं चल सका है। युवक अपने दोस्तों के साथ लठियाणी घाट पर मौज- मस्ती करने आया हुआ था। इसी दौरान युवक घाट पर बंधी एक नाव में सवार हो गया। कुछ ही दूरी पर नाव में पानी भर गया और यह डूब गई। इधर, युवक को ढूंढने के लिए प्रशासन ने गोताखोरों को बुलाया है। प्रशासन के कुछ…

Read More

कहीं आपकी रसोई में तो नहीं ‘बम’

मैहतपुर (ऊना)। कहीं आप अपनी रसोई में बम तो नहीं ले जा रहे हैं? यह बड़ा सवाल इसलिए भी अहम है, क्योंकि काफी जद्दोजहद के बाद जो घरेलू गैस सिलेंडर आप अपने घर ले जाते हैं, उसके एक बड़े खतरे से शायद आप वाकिफ नहीं हैं। यही लापरवाही आपके परिवार को किसी बड़ी मुसीबत में डाल सकती है। एक्सपायरी डेट के गैस सिलेंडरों की सप्लाई ने गृहिणियों समेत उनके परिवारों का जीवन भी खतरे में डाल दिया है। इस तरह के गैस सिलेंडरों की शिनाख्त करके उन्हें तुरंत बदला जाना…

Read More

ऊना कॉलेज में विवि के खिलाफ नारेबाजी

ऊना। स्थानीय राजकीय महाविद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ऊना इकाई ने सोमवार को रूसा के विरोध में धरना-प्रदर्शन किया। एबीवीपी इकाई के कार्यकर्ताओं ने इकाई अध्यक्ष रजत के नेतृत्व में एकत्रित होकर प्रदेश विवि के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रोष जताया। एबीवीपी इकाई के सचिव शिवम पराशर ने कहा कि प्रदेश विवि ने रूसा सिस्टम को लागू कर प्रदेश के हजारों छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है। रूसा सिस्टम के लागू होने से जहां प्रदेश के हजारों छात्रों को अपने पसंदीदा विषय में दाखिला नहीं मिल…

Read More

बख्शे नहीं जाएंगे नशे के सौदागर

ऊना। एसपी अनुपम शर्मा ने कहा कि नशे के सौदागरों के खिलाफ जीरो टालरेंस की नीति अपनाई जाए। ऐसे असामाजिक तत्वों को किसी भी कीमत पर बख्शा न जाए। ऐसे लोगों की लिस्ट तैयार करके इनकी हर तरह की गतिविधियों पर पैनी निगाह रखी जाए। नशे के गोरखधंधे से जुड़े लोगों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। वह सोमवार को जिला स्तरीय संयुक्त सलाहकार एवं कल्याण समिति की बैठक व अपराध संबंधी बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक जिला ग्रामीण विकास कार्यालय के मीटिंग हाल में हुई। उन्होंने कहा कि…

Read More

कहीं आपकी रसोई में तो नहीं ‘बम’

मैहतपुर (ऊना)। कहीं आप अपनी रसोई में बम तो नहीं ले जा रहे हैं? यह बड़ा सवाल इसलिए भी अहम है, क्योंकि काफी जद्दोजहद के बाद जो घरेलू गैस सिलेंडर आप अपने घर ले जाते हैं, उसके एक बड़े खतरे से शायद आप वाकिफ नहीं हैं। यही लापरवाही आपके परिवार को किसी बड़ी मुसीबत में डाल सकती है। एक्सपायरी डेट के गैस सिलेंडरों की सप्लाई ने गृहिणियों समेत उनके परिवारों का जीवन भी खतरे में डाल दिया है। इस तरह के गैस सिलेंडरों की शिनाख्त करके उन्हें तुरंत बदला जाना…

Read More