विद्युत कटों के खिलाफ भड़का गुस्सा

ऊना। लंबे-लंबे विद्युत कटों से तंग आकर कोटला कलां वासियों ने विद्युत बोर्ड के खिलाफ जमकर गुबार निकाला। लोगों ने देर रात सड़क पर उतर कर खूब नारेबाजी की। कोटला कलां में कई दिनों से विद्युत कट लग रहे हैं। जिससे लोगों एवं व्यापारी वर्ग के काम प्रभावित हो रहे हैं। क्षेत्र में कब विद्युत कट लग जाए, किसी को कोई जानकारी नहीं है। एक बार बिजली बंद हो जाए तो छह-छह घंटे बिजली नहीं आती। एक तरफ जहां भीषण गर्मी ने लोगों का बुरा हाल कर दिया है, दूसरी…

Read More

विद्युत कटों के खिलाफ भड़का गुस्सा

ऊना। लंबे-लंबे विद्युत कटों से तंग आकर कोटला कलां वासियों ने विद्युत बोर्ड के खिलाफ जमकर गुबार निकाला। लोगों ने देर रात सड़क पर उतर कर खूब नारेबाजी की। कोटला कलां में कई दिनों से विद्युत कट लग रहे हैं। जिससे लोगों एवं व्यापारी वर्ग के काम प्रभावित हो रहे हैं। क्षेत्र में कब विद्युत कट लग जाए, किसी को कोई जानकारी नहीं है। एक बार बिजली बंद हो जाए तो छह-छह घंटे बिजली नहीं आती। एक तरफ जहां भीषण गर्मी ने लोगों का बुरा हाल कर दिया है, दूसरी…

Read More

दुर्घटनाग्रस्त कार में मिले नकली नोट!

अंब (ऊना)। उपमंडल मुख्यालय के चौक पर शुक्रवार देर रात बाइक सवारों को रौंदने वाली कार में नकली नोट बरामद हुए हैं। नकली नोट मिलने की सूचना से सनसनी फैल गई है। वहीं पुलिस ने भी नोटों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। दुर्घटनाग्रस्त कार में पुलिस को सौ-सौ रुपए के 62 नकली नोट मिले हैं। उधर, पुलिस ने कार के फरार चालक की तलाश तेज कर दी है। पुलिस के अनुसार शुक्रवार देर रात तेज रफ्तार कार संख्या पीबी-08बी-4000 ने अंब चौक के पास मोटरसाइकिल सवार…

Read More

सड़क हादसों में आठ लोग घायल

ऊना। समूर खुर्द में शनिवार सुबह बंगाणा की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार पुली से जा टकराई। हादसे में कार में सवार एक ही परिवार के पांच सदस्य घायल हो गए हैं। घायलों में दंपति और 3 बच्चे शामिल हैं। सभी घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है। जिन्हें उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल लाए जाने पर प्राथमिक उपचार देने के बाद पीजीआई रेफर कर दिया गया है। वहीं, झलेड़ा में हुए एक अन्य हादसे में कार और टाटा एस टेंपो में भिड़ंत हो गई। हादसे में…

Read More

दंपति पर किए तलवार से वार

ऊना/दुलैहड़। सिंगा में शनिवार दोपहर जमीनी विवाद को लेकर हुई कहासुनी ने भयंकर रूप धारण कर लिया। युवक ने तलवार से दंपति पर हमला कर उन्हें बुरी तरह घायल कर डाला। महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं, युवक मौके से फरार बताया जा रहा है। जबकि पुलिस ने मामले के संदर्भ में केस दर्ज कर छानबीन आरंभ कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार सिंगा निवासी योगेंद्र पाल शर्मा पुत्र तुलसी राम घर के लिए चारदीवारी करवा रहे थे। इसी दौरान उन्हीं के एक पड़ोसी…

Read More

टाहलीवाल औद्योगिक क्षेत्र में लगी आग

टाहलीवाल (ऊना)। औद्योगिक क्षेत्र टाहलीवाल के बाथड़ी स्थित हिमालय क्राफ्ट उद्योग में शनिवार को अचानक आग लग गई। भीषण आग में लाखों की कीमत का बालन धू-धू कर जल गया। हालांकि, घटना के दौरान उद्योग सहित साथ लगती अन्य औद्योगिक इकाइयों को बचा लिया गया। दमकल विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर भीषण आग पर काबू पाया। पुलिस ने घटना की तफ्तीश शुरू कर दी है। आग लगने के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार देर दोपहर अचानक हिमालय क्राफ्ट उद्योग के…

Read More

बिन पानी बुढ़वार में जिंदगी बेहाल

थानाकलां (ऊना)। लगातार बढ़ते पारे ने बुढ़वार पंचायत के ग्रामीणों के लिए पेयजल संकट पैदा कर दिया है। ग्रामीण पानी के जुगाड़ के लिए दिन-रात भटक रहे हैं। प्राकृतिक जलस्रोतों पर जमघट लगा हुआ है। ग्रामीणों में केवल किशोर, जगत राम, मिल्खी राम, देव कुमार धीमान, रुलिया राम, सीता राम, विद्या देवी, तेजा राम, नंद लाल, नरेश कुमारी, विपिन कुमार, उर्मिला देवी का आरोप है कि विभाग की ओर से लगाए गए नलों में दस दिन से पेयजल की आपूर्ति नहीं हो पाई है। गांव में विभाग की ओर से…

Read More

मैहतपुर में दो दिन बनेंगे आधार कार्ड

मैहतपुर (ऊना)। जिन लोगों को किन्हीं कारणों से अपने आधार कार्ड नहीं मिल सकें हैं, उनके लिए एक गोल्डन चांस दिया जा रहा है। मैहतपुर स्थित एचपी गैस एजेंसी के प्रयासों से डीसी ऊना ने आधार कार्ड बनाने के लिए विशेष तौर पर दो दिन के लिए टीम भेजी है, जो शनिवार और रविवार को मैहतपुर गैस एजेंसी में उन गैस उपभोक्ताओं के आधार कार्ड बनाएगी, जिन्हें किन्हीं कारणों से आधार कार्ड नहीं मिले हैं। डीसी ऊना अभिषेक जैन की ओर से भेजी टीम ने गैस उपभोक्ताओं के आधार कार्ड…

Read More

झलेड़ा में हादसा, महिला गंभीर

ऊना। झलेड़ा में सड़क हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। जिसे उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती करवाया गया है। हादसे में महिला के सिर और मुंह पर गंभीर चोटें आई हैं। हादसा उस समय पेश आया जब बाइक पर चालक के पीछे बैठकर जा रही पंडोगा निवासी महिला की दुपट्टा पिछले टायर में जा फंसा और वह उसी के साथ नीचे जा गिरी। हादसे के दौरान चालक को भी बाइक रोकने का समय नहीं मिला। जिसके चलते महिला के सिर और मुंह…

Read More

पंचायत चौकीदार और सिलाई शिक्षिकाएं तनाव में

बंगाणा (ऊना)। उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के पंचायत घरों में सेवाएं दे रहे चौकीदार एवं ब्लाक स्तर पर पंचायतों में चल रहे सिलाई केंद्रों की अध्यापिकाएं इन दिनों तनाव की स्थिति से गुजर रही हैं। इस वर्ग को पिछले सितंबर 2012 से लेकर अभी तक आठ माह का वेतन नहीं मिला है। इसे लेकर पंचायत घरों के चौकीदारों और सिलाई केंद्रों की 27 अध्यापिकाओं में विभाग के प्रति रोष बढ़ गया है। पंचायत चौकीदारों में विशन दास, रोशन लाल, छोटू, जनक राज, कुलवीर सिंह, जमालदीन, हरिचंद, गुरवचन सिंह, हुकम चंद, अशोक…

Read More