कांग्रेसियों ने फूंका संत आसाराम का पुतला

गगरेट (ऊना)। गगरेट के मुख्य चौक पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यौन शोषण के आरोप में फंसे संत आसाराम का पुतला जलाया। इस दौरान दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर गुस्सा जाहिर किया। कांग्रेस नेता पंडित राम लुभाया, राज ठाकुर, गुरचरण सिंह, युवा नेता संजय शर्मा, संदीप जसवाल, अजय ठाकुर, राजेंद्र कुमार, शशि प्रभात, पुनीत जसवाल, सुनील कुमार, चैंचल कुमार, सुनील ठाकुर, रितेश पठानिया, सौरभ शारदा, बलबीर सिंह, संजीव ठाकुर, तरुण शर्मा, राजीव सुदेड़ा, सतवीर मिन्हास, अरविंद चक्रवर्ती और गौरव शर्मा आदि कार्यकर्ताओं ने कहा कि ढोंगी बाबाओं के खिलाफ सरकार…

Read More

स्कूलों में बच्चों की कैरियर काउसलिंग

कुल्लू। अब कैरियर काउंसलिंग के जरिये सरकारी स्कूलों में बच्चों की शिक्षा का स्तर सुधारा जाएगा। इसके लिए सर्वशिक्षा अभियान ने मास्टर प्लान तैयार किया है। जिला कुल्लू में शिक्षा के स्तर को सुधारने के लिए सर्वशिक्षा अभियान के तहत मास्टर ट्रेनर तैयार किए जाएंगे। सर्वशिक्षा अभियान ने जिला कुल्लू में शिक्षा के स्तर को सुधारने की कवायद शुरू कर दी है। इसके लिए एक कोर ग्रुप बनाया जाएगा। कोर ग्रुप सभी स्कूलों के मुखियों को एजूकेशन डबलपमेंट की ट्रेनिंग देगा। उसके बाद स्कूल के मखिया कक्षाओं में जाकर शिक्षा…

Read More

केंद्र, प्रदेश सरकार को नहीं है लोगों की चिंता

संतोषगढ़ (ऊना)। नगर के वार्ड नंबर तीन की पार्षद तृप्ता देवी के घर रविवार को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष तथा ऊना के विधायक सतपाल सत्ती की अध्यक्षता में कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ। नगर पंचायत के प्रधान, उपप्रधान, सभी भाजपा पार्षदों सहित तमाम कार्यकर्ताओं ने इसमें भाग लिया। सत्ती ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार के साथ-साथ केंद्र सरकार पर जमकर प्रहार किए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों तथा अरबों के घोटालों की वजह से देश की अर्थव्यवस्था पूरी तरह से हिल चुकी है। महंगाई ने देश की जनता की कमर तोड़ दी…

Read More

गद्दा उद्योग में आग, लाखों का नुकसान

गगरेट (ऊना)। यहां के गद्दा उद्योग में सुबह करीब दस बजे आग भड़क उठी। गगरेट स्थित गद्दा उद्योग मैसर्ज केदार नाथ एंड संज में रविवार सुबह अग्निकांड हुआ। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग से निकलते धुएं आसमान काला हो गया। आग के कारण लाखों के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। स्थानीय लोगों एवं अग्निशमन विभाग ने समय रहते आग पर काबू पाकर उद्योग को पूरी तरह जलने से बचा लिया। अंब स्थित अग्निशमन विभाग की एक फायर ब्रिगेड गाड़ी तथा होशियारपुर से…

Read More

बंगाणा में चचेरी बहन से दुराचार

ऊना/बंगाणा। उपमंडल की एक ग्राम पंचायत में विवाहिता के साथ उसी के चचेरे भाई ने दुराचार कर दिया। महिला की शिकायत पर बंगाणा पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आरोपी अभी तक फरार चल रहा है। उसकी धरपकड़ के लिए पुलिस ने भी अभियान तेज कर दिया है। पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि शनिवार को पति के काम पर जाने के बाद वह पशुओं के लिए जंगल से घास लेकर घर पहुंची तो उसका चचेरा भाई घर आया हुआ था। पीड़ित महिला ने शिकायत में…

Read More

नाकाबंदी तोड़ भाग निकले लकड़ी तस्कर

गगरेट (ऊना)। क्षेत्र के थपलां में वन माफिया से जुड़े लोग वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को गच्चा देकर लकड़ी तस्करी करने में सफल हो गए। हालांकि, विभाग के अधिकारी ने गाड़ी पर फायर भी किया, लेकिन माफिया को पकड़ने में कोई सफलता नहीं मिल पाई है। गाड़ी के चालक की पहचान कर ली गई है। जिसके आधार पर वन विभाग ने पुलिस प्रशासन की मदद से केस की छानबीन को आगे बढ़ा दिया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार रात वन विभाग के बीओ श्रवण सिंह…

Read More

खनन माफिया पर शिकंजा 1.96 लाख रुपये जुर्माना

ऊना। अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाते हुए पुलिस कर्मियों ने 16 वाहनों को दबोचा। इनके विरुद्ध माइनिंग अधिनियम में चालान काटे गए। 1.96 लाख रुपये जुर्माने के रुप में वसूल किए गए हैं। हरोली पुलिस ने 13 गाड़ियों के चालान काटे हैं, जबकि गगरेट पुलिस ने 3 वाहनों के चालान काटे हैं। इसके अतिरिक्त यातायात के नियमों की अवहेलना पर 18 वाहनों के चालान किए गए हैं एवं उनसे 8 हजार रुपये जुर्माने के रुप में वसूल किए गए हैं। एसपी अनुपम शर्मा ने मामले की जानकारी…

Read More

दो युवकों ने धुना अकेले को

संतोषगढ़ (ऊना)। क्षेत्र के सलोनी में पुरानी रंजिश के चलते दो गुटों में मारपीट का मामला सामने आया है। एक युवक गंभीर रुप से घायल हो गया है। घायल युवक को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना ले जाया गया है। पुलिस ने युवक की शिकायत के आधार पर दो लोगों के खिलाफ केस दर्जकर मामले की छानबीन आरंभ कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार सुरिंद्र कुमार पुत्र राम आसरा निवासी जलग्रां टब्बा ने शिकायत दर्ज करवाई कि उसका भाई सनोली में दवाइयों की दुकान करता है।…

Read More

स्पोर्ट्स हॉस्टल में खिलाड़ियों की हड़ताल

ऊना। युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के ऊना स्थित खेल छात्रावास में रह रहे खिलाड़ियों ने छात्रावास प्रशासन और विभाग पर पूरी डाइट न देने और खराब खाना खिलाने का आरोप लगाया है। इस संबंध में छात्रावास में रह रहे चार खेलों के लगभग 70 खिलाड़ियों ने शनिवार को धरना दिया और भूख हड़ताल की। खिलाड़ियों ने आरोप लगाया है कि उनके लिए 125 रुपये दैनिक डाइट निर्धारित की गई है, लेकिन तीन माह से छात्रावास में खाना अच्छा न मिलने के चलते कई बार तबीयत भी खराब हुई है।…

Read More

काला कच्छा गिरोह समझ पीट डाले युवक

ऊना। क्षेत्र के बसोली में पंजाब से पीरनिगाह आए युवकों को काला कच्छा गिरोह के सदस्य समझकर पीटने का मामला सामने आया है। वारदात में घायल तीनों पंजाबी युवकों को अस्पताल में उपचार दिलाया गया है और उनका मेडिकल करवाया जा रहा है। युवकों ने बसोली गांव के लोगों के खिलाफ ऊना थाने में शिकायत भी दे दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पंजाब के होशियापुर जिला से ये तीनाें युवक पीरनिगाह में माथा टेकने पहुंचे थे। पीरनिगाह जाते समय वे बसौली में कुछ देर के लिए रुके।…

Read More