डाक्टर ने जड़ा चपरासी को तमाचा

ऊना। क्षेत्रीय अस्पताल में मंगलवार को एक बच्चे का उपचार करते हुए किसी बात पर आवेश में आकर डाक्टर ने एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को तमाचा जड़ दिया। इसके बाद अस्पताल में हंगामा हो गया। इसके बाद उक्त कर्मचारी ने डाक्टर के खिलाफ ऊना थाने में एफआईआर दर्ज करवा दी। एसएचओ सदर केएल बैरी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन आरंभ कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार को क्षेत्रीय अस्पताल में हड्डी रोग विशेषज्ञ के पास किसी बच्चे…

Read More

वन विभाग के कर्मियों को कुचलने का प्रयास

मुबारिकपुर (ऊना)। क्षेत्र के गाेंदपुद बनेहड़ा में वन माफिया के लोगों की ओर से वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को गाड़ी तले कुचलने का प्रयास किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार वन परिक्षेत्र भरवाईं के तहत एक गुप्त सूचना के आधार पर वन परिक्षेत्र अधिकारी राहुल शर्मा के नेतृत्व में सोमवार रात गोंदपुर बनेहड़ा में नाका लगाया गया। इस वन नाके में डिप्टी रेंजर दौलतपुर राकेश कुमार, वन रक्षक उत्तम सिंह, जोगिंद्र सिंह एवं विशन दास भी मौजूद रहे। जब वन अधिकारी राहुल शर्मा ने लकड़ी ले जा रही…

Read More

युवा कांग्रेस ने चुनावों पर कि मंथन

ऊना। स्थानीय विश्राम गृह में मंगलवार को युवा कांग्रेस के चुनावों के लिए तैनात किए गए एलआरओ मनोज तिवारी ने युकां पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने बताया कि युवा कांग्रेस का प्रदेश भर में सदस्यता अभियान को शुरू किया है। इसके तहत 29 सितंबर तक 18 से 35 वर्ष की आयु के युवक-युवतियों को युवा कांग्रेस का सदस्य बनाने के लिए अभियान चलाया जाएगा। मनोज तिवारी ने कहा कि दो से 29 सितंबर 2013 तक सदस्यता अभियान में ओपन मेंबरशिप भी की जाएगी। इसमें इस अवधि में…

Read More

ठठल के प्रधान से फिरौती मांगने वाला दबोचा

मैड़ी (ऊना)। ठठल के पंचायत प्रधान को जान से मारने एवं फिरौती मांगने के आरोपी को अंब पुलिस ने धर दबोचा है। आरोपी को पुलिस ने बड़सर से पकड़ने में सफलता हासिल की है। उसे मंगलवार को अंब अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे आठ सितंबर तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। गौरतलब है कि उपमंडल अंब के तहत ठठल पंचायत के प्रधान एवं राष्ट्रीय स्वतंत्र किसान मोर्चा के अध्यक्ष ठाकुर सीताराम ने अंब थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी कि उन्हें कोई अज्ञात व्यक्ति फोन…

Read More

ट्रक यूनियन के अध्यक्ष गिरफ्तार

टाहलीवाल (ऊना)। द बीत एरिया ट्रक आपरेटर यूनियन टाहलीवाल के उपाध्यक्ष बलवीर सिंह बिल्लो को गुंडा टैक्स वसूलने के आरोप में हरोली पुलिस ने मंगलवार दोपहर बाद गिरफ्तार कर लिया। ट्रक यूनियन के उपाध्यक्ष बलवीर सिंह बिल्लो पर नंगल पंजाब के दीक्षित कुमार राजवीर पुत्र गुलशन कुमार ने उन पर जबरन गाड़ी रोक कर गुंडा टैक्स वसूलने एवं गाड़ी को जबरन छीनने के आरोप लगाते हुए हरोली थाना में एफ आईआर दर्ज करवाई थी। इस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मंगलवार को ट्रक यूनियन के उपाध्यक्ष बलवीर सिंह बिल्लो…

Read More

सड़क हादसे के दोषी चालक को कैद

ऊना। सीजेएम ऊना प्रदीप सामयाल की अदालत ने मंगलवार को एक मामले पर फैसला चुनाते हुए क्षेत्र के थानाकलां में वर्ष 2012 के दौरान एक ट्रक ड्राइवर की ओर से लापरवाही से ट्रक चलाते हुए एक मेडिकल स्टोर में टक्कर मार कर उसे क्षतिग्रस्त करने के आरोप में दोषी करार दिया। न्यायाधीश ने दोषी चालक को कारावास और नकद जुर्माना अदा करने की सजा सुनाई है। लोक अभियोजक शरद लगवाल ने बताया कि 19 मई 2012 की रात लगभग 11 बजे ट्रक नंबर एचपी 22 4732 के चालक रमेश कुमार…

Read More

संतोषगढ़ में अंडर-14 खेलकूद स्पर्धाएं शुरू

संतोषगढ़ (ऊना)। नगर के बाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार को छात्राओं की अंडर-14 जिला स्तरीय 42वीं खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हो गया। इसमें हिमफेड के निदेशक एवं कांग्रेस नेता राजीव गौतम बतौर मुख्यातिथि पधारे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेलों का भी छात्र जीवन में विशेष महत्व है। गौतम ने कहा कि स्कूली स्तर के खेलों के जरिए ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ने एवं अपनी प्रतिभा को उजागर करने का मौका मिलता है। राजीव ने इस अवसर पर 51 सौ रुपये की राशि भी स्कूल…

Read More

इश्योरेंस कंपनी को हर्जाना

अंब (ऊना)। जिला उपभोक्ता फोरम ऊना के अध्यक्ष बीआर चंदेल ने अहम मामले पर फैसला सुनाते हुए इंश्योरेंस कंपनी को एक व्यक्ति के इलाज पर हुआ कुल खर्च और उसके नौ फीसदी ब्याज सहित 10 हजार रुपये मुआवजा और 5 हजार रुपये हर्जाना देने के आदेश जारी किए हैं। शिकायतकर्ता एवं सरकारी ठेकेदार कमल कुमार ठाकुर ने बताया कि उन्हाेंने वर्ष 2010 में एक इंश्योरेंस कंपनी से अपने और परिवार के लिए कैश लेस मेडिक्लेम पॉलिसी ली थी जिसकी अवधि एक वर्ष थी। इसी दौरान कमल कुमार ठाकुर बीमार पड़…

Read More

बोट पर 45 मिनट का ‘मौत का सफर’

बंगाणा (ऊना)। गोबिंदसागर झील के लठियाणी-मंदली घाट पर बोट में ‘मौत का सफर’ हो रहा है। नियमों को ताक पर रखकर घाट के संचालक मनमर्जी से दोपहिया वाहन और यात्रियों को एक ही बोट में खचाखच भरकर ले जाते हैं। चंद पैसों की खातिर लोगों की मौत के साथ समझौता किया जा रहा है। हैरत की बात है कि इन बोटों में आपात स्थिति से निपटने के लिए कोई सुरक्षा उपकरण भी नहीं है। नियमों के मुताबिक यात्री और वाहन ढोने के लिए अलग-अलग बोट का होना जरूरी है। लठियाणी…

Read More

अंब में नशीली दवाओं की खेप पकड़ी

अंब (ऊना)। अंब पुलिस ने भारी मात्रा में नशीली दवाओं सहित एक युवक को दबोचा है। आरोपी युवक पंजाब का रहने वाला है जो मोटरसाइकिल पर सवार होकर चिंतपूर्णी की तरफ जा रहा था। जानकारी के अनुसार अंब ट्रैफिक पुलिस ने सोमवार दोपहर को रूटीन चेकिंग के तहत नाका लगाया था। इसी दौरान पुलिस ने चिंतपूर्णी की ओर जा रहे एक मोटरसाइकिल चालक हरजेंद्र निवासी तलवाड़ा (पंजाब) को चेकिंग के लिए रोका। मोटरसाइकिल सवार टालमटोल करने लगा। शक के आधार पर पुलिस ने युवक की तलाशी की तो प्रतिबंधित नशीली…

Read More