ऊना। क्षेत्र के गांव त्युडी में एक 53 वर्षीय व्यक्ति की जहरीला पदार्थ निगलने से मौत हो गई है। त्युडी निवासी जोगेंद्र पाल ने वीरवार देर दोपहर बाद जहरीला पदार्थ निगल लिया, जिससे उसकी तबीयत काफी बिगड़ गई। तबीयत बिगड़ता देख परिजन उसे तुरंत क्षेत्रीय अस्पताल ले गए, लेकिन शरीर में जहर की मात्रा अधिक फैलने के चलते उसकी मौत हो गई। मृतक के जहर निगलने के पीछे के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। उधर, एसएचओ केएल बैरी ने बताया कि पुलिस ने मृतक व्यक्ति का…
Read MoreCategory: Una
कक्षा में ताला लगाकर बंद किए छात्र-प्रवक्ता
ऊना। स्थानीय महाविद्यालय में उस समय हड़कंप मच गया, जब किसी अज्ञात छात्र ने कालेज में चल रही एमबीए कक्षा का बाहर से दरवाजा बंद कर ताला जड़ दिया। उस वक्त कक्षा में करीब 37 छात्र मौजूद थे। कक्षा समाप्त होने के बाद जैसे ही प्रवक्ता एवं छात्र बाहर निकलने लगे तो बाहर से किसी ने ताला जड़ दिया था। इसके बाद कालेज प्रशासन ने काफी मशक्कत के बाद ताला तोड़ा, तब जाकर छात्र एवं प्रवक्ता बाहर निकल सके। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार कालेज प्रवक्ता लव जसवाल पुत्र…
Read Moreडंगोली में और तनावपूर्ण हुआ माहौल
ऊना। जिला मुख्यालय के निकटवर्ती गांव डंगोली में काला कच्छा गिरोह सहित नकाबपोश लोगों के कारण एक ओर जहां दहशत बढ़ती जा रही है, वहीं दूसरी ओर इस मार्ग से गुजरने वाले हर संदिग्ध व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है। हालत यह है कि गिरोहों के दस्तक देने की दहशत में लोगों ने पुलिस का काम भी अपने हाथ में ले लिया है। अब न केवल रात, बल्कि दिन के समय भी पहरेदारियां की जा रही हैं। ग्राम पंचायत में आने वाले हर व्यक्ति से अब पूछताछ की जा…
Read Moreकारोबारी के घर पर पथराव
ऊना। जिला मुख्यालय के रोटरी चौक पर एक युवा कारोबारी के साथ कुछ युवक भिड़ गए। उक्त कारोबारी के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया। स्थानीय लोगों ने मुश्किल से उक्त युव उन्होंने से युवा कारोबारी को बचाया। इससे भी हमलावार शांत नहीं हुए और उन्होंने कारोबारी के घर पहुंच कर गालियां देने के साथ पथराव करना शुरू कर दिया। हालांकि घटना के दौरान किसी उन्होंने चोट नहीं पहुंची, लेकिन दुस्साहसी युवकों की करतूत से स्थानीय कारोबारियों और स्थानीय निवासियों का पारा चढ़ गया और उन्होंने युवकों की जमकर पिटाई…
Read Moreहरे राम हरे कृष्ण हरे हरे गूंजा कोटला
ऊना। कोटला कलां का राधा कृष्ण मंदिर हरे राम हरे कृष्ण हरे हरे की धुन से गुंजायमान हो उठा। सैकड़ों महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने संत बाबा बाल के सुर से सुर मिलाते हुए माहौल को भक्तिमय बना दिया। राधा कृष्ण मंदिर में चल रहे धार्मिक समागम के संत बाबा बाल ने अमृत वर्षा से सबको निहाल कर दिया। मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की मौजूदगी में राधा कृष्ण मंदिर में सैकड़ों लोग जुटे और प्रभु सिमरन का अपार आनंद उठाया। कड़े सुरक्षा घेरे में ऊना पहुंचे प्रकाश सिंह बादल को…
Read Moreबावड़ियों का पानी पीने को मजबूर
अंब/मुबारिकपुर(ऊना)। उपमंडल के तहत भंजाल क्षेत्र में भंजाल, शिवपुर और अंबलैहड़ पंचायतों की करीब ढाई हजार की आबादी के लिए पिछले छह दिन से पेयजल आपूर्ति ठप है, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आलम यह है कि लोगों को पेयजल किल्लत के चलते साथ लगते क्षेत्रों से पानी ढोने को मजबूर होना पड़ रहा है। पेयजल सप्लाई ठप होने के चलते लोगों ने आईपीएच विभाग के प्रति गहरा रोष जताया है। लोगों का कहना है कि आईपीएच विभाग के कर्मचारियों को इस संदर्भ में…
Read Moreउपाध्यक्ष की गिरफ्तारी पर बवाल
हरोली (ऊना)। दी बीत एरिया ट्रक आपरेटर यूनियन टाहलीवाल के उपप्रधान बलवीर सिंह बिल्लो के खिलाफ गुंडा एक्ट के तहत दर्ज मामले का ट्रक आपरेटरों ने विरोध किया है। इस गिरफ्तारी क खिलाफ ट्रक आपरेटरों ने हरोली थाना परिसर में प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने के बाद बलवीर को गिरफ्तार किया हुआ है और न्यायालय से बलवीर को रिमांड में रखने के आदेश हुए हैं। इसी बात पर बुधवार को ट्रक आपरेटरों और यूनियन के पदाधिकारियों का गुस्सा फू ट पड़ा। हरोली पुलिस थाना परिसर…
Read Moreबंगाणा स्कूल में बैठी संसद
बंगाणा (ऊना)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बंगाणा में ब्लाक स्तरीय यूथ पार्लियामेंट प्रतियोगिता 2013 का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ स्कूल के प्रधानाचार्य देवेंद्र शर्मा ने किया। प्रधानाचार्य ने बताया कि इस ब्लाक स्तरीय यूथ पार्लियामेंट प्रतियोगिता में 10 वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बंगाणा, हटली, अरलू, पिपलू,थानाकलां, बौल, रायपुर मैदान, धुंधला तथा लठियाणी के बच्चों ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिता से विद्यार्थियों में अनुशासन की भावना, दूसरे के विचारों को सुनना एवं सहन करने की शक्ति पैदा होती है। इससे विद्यार्थियों को भारतीय लोकतंत्र की संसदीय…
Read Moreलोगों को बांटा कीड़ों वाला आटा
ऊना। उचित मूल्य की सरकारी दुकानों में गरीबों को कीड़े वाला आटा बांटा जा रहा है, जिससे उपभोक्ताओं में हड़कंप की स्थिति है। आटे की बोरी में कीड़े भी साफ दिखाई दे रहे हैं। डिपुओं में मिलने वाले सरकारी आटे की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए लोगों ने डिपुओं से आटा लेने से इंकार कर दिया है। लोगों का कहना है कि आटा इतना खराब है कि इसे मवेशियों को भी नहीं दिया जा सकता। लोगों ने आरोप लगाए कि डिपुओं के माध्यम से सरकार उन्हें सस्ता राशन नहीं, बल्कि…
Read Moreखेल खेल में गई मासूम की जान
अंब/मैड़ी (ऊना)। मुबारिकपुर कस्बे में एक वर्षीय बच्ची की पानी से भरी बाल्टी में डूबने से मौत हो गई। खेल खेल में ही मासूम बच्ची काल का ग्रास बन गई। मृतक बच्ची की उम्र महज एक वर्ष थी। वह घर में खेलते खेलते अचानक बाथरूम में घुस गई और पानी से भरी बाल्टी में डूब गई। जब तक परिजनों की नजर मासूम पर पड़ी तो तब तक काफी देर हो चुकी थी। इस घटना से मुबारिकपुर क्षेत्र में मातम छा गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उपमंडल अंब के तहत…
Read More