सोलन। जिला के लोगों को अपने घर उजाड़कर फोरलेन की सुविधा मंजूर नहीं है। लोगों ने चेताया है कि अगर सरकार नेशनल हाइवे आथोरिटी को सर्वे बदलने के लिए राजी करती है तो ठीक होगा, अन्यथा इस प्रस्ताव का पुरजोर विरोध होगा। लोग घरों से निकलकर सड़कों पर डेरा जमा लेंगे और अपने पुश्तैनी घरों को कतेई उजड़ने नहीं देंगे। शिमला-कालका-परवाणू फोर लेन के जद में आने वाले विस्थापितों ने मंगलवार को इस संबंध में अपनी कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर की है। एसडीएम कोर्ट में आपत्तियां दर्ज करवाने के बाद ब्रुअरी…
Read MoreCategory: Solan
यूपीए सरकार की उल्टी गिनती शुरू
पंजेहरा (सोलन)। शिमला संसदीय सीट के सांसद विरेंद्र कश्यप ने कहा कि केंद्र की यूपीए सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। लोग महंगाई और भ्रष्टाचार से तंग आ गए हैं। कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। जिसका खामियाजा यूपीए सरकार आने वाले चुनाव में भुगतना पड़ेगा। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2014 में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनने वाली है। पंजेहरा क्षत्र के अंदरोला में आयोजित जनसभा में उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री जब केंद्र में मंत्री थे तो औद्योगिक पैकेज…
Read Moreबद्दी में झुग्गियों की पड़ताल जारी
बद्दी (सोलन)। बद्दी के एसपी अरूल कुमार ने बीबीएन में हर थाना प्रभारी को अपने क्षेत्र की झुग्गियों की रूटीन में चेकिंग करने के आदेश दिए हैं। अभी पुलिस ने तीन सौ झुग्गियों की जांच पूरी कर ली है। क्षेत्र में बढ़ रही चोरी और लूटपाट की घटनाओं को देखते हुए पुलिस ने यह अभियान शुरू किया है। एसपी अरूल कुमार ने बताया कि अभी तक बद्दी थाना के तहत डेढ़ सौ, बरोटीवाला में सौ और नालागढ़ में 50 झुग्गियों की जांच पूरी हो चुकी है। जांच के दौरान बद्दी…
Read Moreसोलन-शिमला में भूकंप के झटके
सोलन। ईरान और पाकिस्तान बार्डर में आए तीव्र भूकंप के झटके सोलन समेत हिमाचल के कुछ क्षेत्रों में भी महसूस किए गए हैं। मौसम विभाग के मुताबिक शाम 04 बजकर 14 मिनट पर दो हल्के छटके लगे हैं। इसमें किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है। रिक्टर स्केल मापा नहीं जा सकता है। मौसम विभाग के निदेशक डा मनमोहन सिंह ने भूकंप के झटकों की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि हिमाचल के कुछ हिस्से में यह छटके महसूस किए गए हैं। खासकर सोलन और शिमला में भूकंप के…
Read Moreबीडीओ-तकनीकी सहायकों में ठनी
कुनिहार (सोलन)। कुनिहार विकास खंड में तकनीकी सहायकों की कलम छोड़ हड़ताल जारी है। मानदेय न मिलने पर यह हड़ताल 9 अप्रैल से शुरू की गई थी। तकनीकी सहायकों का आरोप है कि पांच माह से मानदेय नहीं मुहैया करवाया गया है। जिससे उन्हें आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। महंगाई के दौर में परिवार का पालन पोषण करना मुश्किल हो रहा है। वर्ष 2001 में 15 तकनीकी सहायकों को कुनिहार खंड में रखा गया है। सहायकों में कर्मचंद कौशल, संजीव, यशपाल, हितेंद्र, प्रवीण, बलबीर, हेमचंद, देवराज, कुंदन…
Read Moreउद्योगों से निकलने वाली राख बनी आफत
बद्दी (सोलन)। बरोटीवाला क्षेत्र में कुछ उद्योगों के बायलर से निकलने वाली राख पक चुकी गेहूं की फसल पर जम गई है। किसानों का कहना है कि इससे गेहूं की कटाई करने में दिक्कतें हो रही हैं। काले रंग यह राख गेहूं में दराती लगाते ही उड़ना शुरू हो जाती है, जिससे सांस की शिकायत हो रही है। लोगों ने प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड और राजस्व विभाग के अधिकारियों से इस संबंध में कार्रवाई की मांग की है। बरोटीवाला के उदय राम चौधरी, सतीवाला के पत राम ठाकुर, बुरांवाला के जय…
Read Moreसरकारी नौकरी की राह नहीं आसान
सोलन। प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को चयन बोर्ड हमीरपुर ने विभिन्न श्रेणी के 357 पदों के लिए लिखित परीक्षा की तिथि घोषित कर दी गई है। लिखित परीक्षा 7 जुलाई से 30 अगस्त तक होगी। लिखित परीक्षा की तिथि घोषित होने से जहां युवाओं को नौकरी की आस जगी है, वहीं आवेदकों की अधिक संख्या से प्रतिस्पर्धा भी बहुत बढ़ गई है। एक पद के लिए लगभग 280 युवाओं ने आवेदन किया है। आंकड़ों के मुताबिक विभिन्न श्रेणियों के 357 पदों के लिए 99972 से एक लाख तक युवाओं ने…
Read Moreशहर में सफाई अभियान का आगाज
सोलन। शहर के वार्ड नंबर सात में रहने वाले लोगों ने वार्ड को साफ सुथरा बनाने की मुहिम छेड़ दी है। लोगों ने शनिवार को ‘सफाई अभियान’ शुरू किया। इस दौरान वार्ड के करीब 50 से अधिक लोगों ने बराड़ रोड और इसके आसपास की जगहों की सफाई की। सफाई अभियान में भाग लेने वाले लोगों का कहना है कि इसी तरह से शहर के सभी वार्डों में सफाई अभियान शुरू कर दिया जाए तो सोलन शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाया जा सकता है। सफाई की इस मुहिम को…
Read Moreकबाड़ को लेकर हुई अनबन सुलझी
बद्दी (सोलन)। बरोटीवाला के टिपरा में बंद पड़ी फैक्टरी में कबाड़ को लेकर दो गुटों में पनपा तनाव समाप्त हो गया है। इंटक के बीबीएन के अध्यक्ष गुरमैल चौधरी की देखरेख में दोनों गुटों में आपसी समझौता हो गया है। पुलिस ने फैक्टरी से तीन रिवाल्वर, दो पिस्टल और तीन बंदूकों को अपने कब्जे में लिया था। बरोटीवाला पुलिस ने इस मामले में सात लोगों को पूछताछ के लिए थाने बुलाया और जांच में सभी हथियारों के लाइसेंस, परमिशन सही पाए गए। थाना प्रभारी क्षमादत्त शर्मा ने बताया कि शुक्रवार…
Read Moreझूठे केस वापस न लेने पर पेंशनर खफा
बद्दी (सोलन)। पेंशनर एसोसिएशन की बरोटीवाला इकाई के नव निर्वाचित अध्यक्ष राजकुमार नेगी ने कहा कि सोलन में सेवानिवृत्त कर्मचारियों पर बनाए गए झूठे केस अगर वापस नहीं लिए गए तो पेंशनरों को आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि पूर्व सरकार के समय में सोलन के पेंशनर ने अपनी मांगों को लेकर उपायुक्त को ज्ञापन दिया लेकिन इसी बीच किसी अन्य संगठन ने भी सोलन के डीसी चौक पर धरना दिया। जिसके चलते पेंशनर एसोसिएशन की सोलन इकाई के प्रधान, महासचिव और वरिष्ठ उपप्रधान के लिए मामले दर्ज…
Read More