बद्दी (सोलन)। देवभूमि में दुराचार के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। आए दिन प्रदेश के किसी न किसी हिस्से से ऐसी घटनाएं सामने आने से लोग चिंतित हैं। हमीरपुर में गैंगरेप की घटना के बाद अब औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के भुड्ड गांव में कांगड़ा जिले की युवती को अगवा कर दो युवकों ने उसके साथ दुराचार किया है। बाद ने दोनों युवक युवती को सड़क पर फेंककर कर मौके से फरार हो गए हैं। युवती के बयान पर बद्दी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और…
Read MoreCategory: Solan
कुलदीप शर्मा की नाटियों पर झूमे दर्शक
बरोटीवाला (सोलन)। दून विस क्षेत्र के चंडी में आयोजित दो दिवसीय सांस्कृतिक संध्या और मेले के समापन पर एचपीएसआईडीसी के निदेशक राजेश वर्मा और बीडीसी उपाध्यक्ष बलविंदर ठाकुर बतौर मुख्य अतिथि पधारे। चंडी पंचायत की मेला कमेटी के प्रधान बलवंत ठाकुर की अगुवाई में ग्रामीणों ने मुख्य अतिथियों का स्वागत किया। सांस्कृतिक संध्या में प्रदेश के नाटी किंग कुलदीप शर्मा और गायिका रितिका तनवर ने दर्शकों जमकर नचाया । इस मौके पर मुख्य अतिथि राजेश वर्मा और बलविंदर ठाकुर ने मेला आयोजकों को इस परंपरा को बरकरार रखने पर बधाई…
Read Moreरोजगार के साथ समाज सेवा भी करेंगे युवक
सोलन। जिला के युवा अब रोजगार के साथ-साथ समाज सेवा से जुड़े काम भी कर सकेंगे। युवाओं को नोडल युवा क्लब योजना के तहत रोजगार मिलेगा। वहीं, सामाजिक, सांस्कृतिक और खेलकूद गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। इस योजना के तहत प्रत्येक खंड से एक नोडल क्लब का चयन किया जाएगा। जिला युवा सेवाएं खेल अधिकारी सोलन पृथ्वी राज भाग चंटा ने बताया कि युवा सेवा एवं खेल विभाग की ओर से पिछले कई वर्षों से जिला में नोडल युवा क्लब के नाम से योजना चलाई गई है। योजना के तहत…
Read Moreपानी की बूंद-बूंद को तरस रहे स्कूली बच्चे
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ उपमंडल की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला स्कूल रतवाड़ी में पानी की सप्लाई न आने से विद्यार्थियों को पानी की बूंद-बूंद को तरसना पड़ रहा है। भीष्ण गर्मी में जलापूर्ति सुचारु न होने से बच्चे प्यास से बेहाल हो जाते हैं। इस पर स्कूल प्रबंधन छुट्टी करने को विवश है। इस कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। स्कूल में पहली से जमा दो तक करीब 550 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं और आईपीएच विभाग उठाऊ पेयजल लाइन के माध्यम से यहां जलापूर्ति कर रहा है,…
Read Moreजिला अस्पताल में 24 घंटे होंगे टेस्ट
सोलन। जिला अस्पताल में अब रोगियों को 24 घंटे टेस्ट करवाने की सुविधा मिलेगी। जिला अस्पताल ने इस संबंध में प्रस्ताव पारित कर स्वास्थ्य विभाग शिमला को भेज दिया है। जल्द ही इसे मंजूरी मिलने की संभावना है। मौजूदा समय में रोगियों को टेस्ट सुविधा का लाभ सुबह दस बजे से दो बजे तक मिलता है। उसके बाद रोगियों को टेस्ट करवाने के लिए निजी लैबों में महंगे दाम चुकाने पड़ते हैं। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग निजी लैबों को भी एप्रूव कर सकता है। निजी लैबें शाम पांच बजे से…
Read Moreसोलन में लड़कियों का दबदबा
सोलन। सीबीएसई की 10वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम में जिले में लड़कियों का दबदबा रहा है। सोलन के विभिन्न प्रतिष्ठित स्कूलों में करीब 32 छात्राओं ने 10 सीजीपीए अंक प्राप्त किए हैं। वहीं करीब 18 छात्रों ने यह सर्वोत्तम ग्रेड पाया है। पाइनग्रोव स्कूल सुबाथू के 14 छात्र छात्राओं ने 10 सीजीपीए अंक हासिल कर जिला भर में स्कूल का नाम रोशन किया है। स्कूल में 122 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। 34 विद्यार्थियों ने 9.8 सीजीपीए अंक हासिल किए। वहीं बीएल पब्लिक स्कूल शामती का परिणाम बेहतर रहा है।…
Read Moreसीजेरियन से महंगी हुई नार्मल डिलीवरी
सोलन। जिला सोलन में अब नार्मल डिलीवरी सीजेरियन से महंगी होगी। सामान्य डिलीवरी के लिए अब जिला अस्पताल में 1900 रुपये लगेंगे, जबकि सर्जिकल डिलीवरी के लिए 1500 रुपये अदा करने होंगे। इस संबंध में जोनल अस्पताल ने जननी सुरक्षा योजना के तहत महर्षि मार्कंडेश्वर मेडिकल कालेज एंड अस्पताल से एक साल का करार कर लिया है। इस समझौते पर बुधवार को हस्ताक्षर हो गए हैं। राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत तहत प्रसूता के लिए पूरा पैकेज तैयार किया गया है। नेशनल रूरल हेल्थ मिशन के तहत पैसा संबंधित…
Read Moreशादी करवाते समय आयु प्रमाण पत्र जरूर देखें पुजारी
सोलन। उपायुक्त सोलन मीरा मोहंती ने कहा कि18 वर्ष से कम आयु की बेटियों की शादी करवाना सामाजिक के साथ कानूनी अपराध भी है। उन्होंने कहा कि 18 वर्ष से कम आयु की बालिकाओं की शादी करवाने वाले अभिभावकों और इसमें सम्मिलित अन्य लोगों को दो साल की सजा और एक लाख रुपये तक जुर्माने का प्रावधान है। वे जिला स्तरीय बाल विवाह निषेध अधिनियम की समीक्षा बैठक में बोल रही थी। उन्होंने कहा कि जिला में पिछले एक वर्ष से कोई भी बाल विवाह का मामला दर्ज नहीं हुआ…
Read Moreनालागढ़ के एटीएम से चोरी का प्रयास
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ स्थित एक बैंक के एटीएम से चोरों ने सेंधमारी कर बड़ा हाथ मारने का असफल प्रयास किया है। यह कारनामा सीसीटीवी फुटेज में कैद हुआ है, लेकिन चोर नकाबपोश होने के चलते उनकी पहचान करना मुश्किल हो गया है। मंगलवार रात करीब 1:15 बजे दो चोर नालागढ़ रोपड़ मार्ग पर पीएनबी शाखा के साथ सटे एटीएम में पहुंचे, जिसमें से एक नकाबपोश चोर एटीएम कक्ष में भीतर घुसा और भीतर जाकर सबसे पहले उसने एटीएम के बल्ब निकाले और बाद में सीसीटीवी कैमरे को ढक दिया, लेकिन…
Read Moreखराब रिजल्ट पर रुकेगा शिक्षकों का इंक्रीमेंट
सोलन। जिला सोलन में हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड में 25 फीसदी से कम परीक्षा परिणाम देने वाले शिक्षकों का इंक्रीमेंट रुक सकता है। शिक्षा विभाग ने परिणाम मूल्यांकन नीति के तहत मंथन के लिए स्कूलों से परीक्षा परिणाम की रिपोर्ट तलब करने की कवायद शुरू कर दी है। उच्च शिक्षा उपनिदेशक ने मुख्य अध्यापकों और प्रिंसिपलों को निर्देश जारी कर स्कूलों में गजट पहुंचते ही रिपोर्ट भेजने को कहा है। इसकी पुष्टि उच्च शिक्षा उपनिदेशक गुरदयाल सिंह बग्गा ने की है। उन्होंने कहा कि ऐसे स्कूलों की संख्या करीब दो…
Read More