बद्दी (सोलन)। आईजी (ला एंड आर्डर) संजय कंडू ने कहा कि महिला व बच्चों के साथ कोई भी आपराधिक घटना होती है तो बिना किसी देरी के एक्ट के तहत मामला दर्ज किया जाए। वहीं यातायात को व्यवस्थित करने के लिए स्थानीय लोगों को सहयोग लिया जाए। अवैध खनन को रोकने के लिए प्रशासन व अन्य विभागों के साथ संयुक्त टीम का गठन किया जाए। कंडू बीबीएन में आयोजित पुलिस विभाग की समीक्षा बैठक में बोल रहे थे। बद्दी के नगर परिषद हालत में आयोजित बैठक में उन्होंने कहा कि…
Read MoreCategory: Solan
रूठे कार्यकर्ताओं को मनाएंगे
अर्की (सोलन)। भाजपा अर्की मंडल ने पुराने रूठे हुए कार्यकर्ताओं को पार्टी की मुख्य धारा से जोड़ने की मुहिम शुरू कर दी है। इसी संदर्भ में मंगलवार को पार्टी की मासिक बैठक में संगठन की मजबूती तथा मंडी संसदीय उपचुनाव पर भी चर्चा हुई। मंडल के अध्यक्ष रमेश ठाकुर की अगुवाई में हुई इस बैठक में सोलन जिला भाजपा अध्यक्ष एवं स्थानीय विधायक गोविंद राम शर्मा ने विशेष रूप से भाग लिया। विधायक ने कहा कि पार्टी से रूठ हुए कार्यकर्ताओं को पार्टी में जोड़ने के लिए बूथ स्तर पर…
Read Moreचीनी के व्यापारी के साथ धोखाधड़ी
नालागढ़ (सोलन)। चीनी के एक थोक व्यापारी को उसके ही नौकर ने दगा देकर करीब 2.80 लाख रुपये की धनराशि का चूना लगा दिया है। व्यापारी ने चीनी से लदा एक वाहन उसने पार्टियों के पास भेजा था। एक नौकर इस माल के पैसे लेकर भाग गया। कारोबारी की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक नालागढ़ थाना पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में भगवान दास नागपाल पुत्र चरणदास निवासी मकान नंबर 266 फेज 3 बद्दी ने बताया कि वह ओम ट्रेडिंग कंपनी…
Read Moreबागियों पर कार्रवाई का स्वागत
नालागढ़ (सोलन)। विस चुनाव में पार्टी विरोधी कार्य करने वाले बागियों पर कार्रवाई किए जाने की कवायद का पूर्व विधायक लखविंदर राणा ने स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि उन्होंने ऐसे सदस्यों की सूची पीसीसी चीफ सुखविंदर सिंह सुक्खू को सौंपी थी, जिस पर यह कार्रवाई अमल में लाई गई। वे नालागढ़ ब्लाक कांग्रेस की बैठक में सदस्यों को संबोधित कर रहे थे। बैठक की अध्यक्षता नालागढ़ ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन सिकंदर सिंह ने की। इस मौके पर पूर्व विधायक ने कहा कि नालागढ़ में विकास कार्य कांग्रेस की देन…
Read Moreआरोपी बद्दी में नहीं कांगड़ा में था!
बद्दी (सोलन)। बद्दी में कांगड़ा की युवती से हुए बलात्कार के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। आरोपी के परिजनों का दावा है कि आरोपी युवक वारदात वाले दिन बद्दी में नहीं कांगड़ा में ही था। ऐसे में अब पुलिस मोबाइल टावर की लोकेशन के आधार पर भुड्ड गांव में युवती के साथ हुए दुराचार के मामले की जांच करेगी। वहीं युवक का आरोप है कि युवती उसे साजिश के तहत फंसा रही है। कांगड़ा की एक युवती ने कांगड़ा के एक युवक पर अपनी साथ के साथ उसके…
Read Moreनालागढ़ शहर चोरों के निशाने पर
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ की पुलिस से चोर शातिर हो गए हैं। हाल ही में न्यू नालागढ़ में हुई चोरी की घटना में पुलिस चोरों तक पहुंच ही नहीं सकी है और फिर न्यू नालागढ़ में चोरों ने एक उद्योग के वाइज प्रेजीडेंट के घर सेंध लगाई है। लैपटॉप, नकदी व कीमती जेवरों सहित सामान उड़ा लिया है। इस संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सरजे राव पुत्र ज्योति राव निवासी फेज-2, न्यू नालागढ़ शॉप नंबर 1516 तहसील नालागढ़ ने पुलिस में दर्ज बयान में बताया कि वह यहां…
Read Moreबद्दी में फैक्टरी पर पथराव
बद्दी (सोलन)। शराब पीकर हुड़दंग मचाने से रोकने पर गुस्साए श्रमिकों ने एक फैक्टरी के गार्ड की जमकर पिटाई करके उसका हाथ तोड़ डाला। इससे भी गुस्सा शांत न हुआ तो श्रमिकों ने फैक्टरी पर पथराव कर डाला। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। हालांकि जब तक पुलिस मौके पर पहुंचती, इससे पहले हमलावर वहां से फरार गए थे। बरोटीवाला थाना क्षेत्र की यह घटना रविवार देर रात्रि 11 बजे की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कुंजाहल स्थित एक कंपनी के साथ झुग्गियों में प्रवासी कामगारों ने…
Read Moreचक्कर आने से गिरी युवती, मौत
बद्दी (सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के हरायपुर में किराये के मकान में रह रही एक युवती की गिरने से मौत हो गई है। मृतक युवती मांगी देवी (18) मंडी जिले के गांव माणी, पोस्ट आफिस व तहसील चौकी की रहने वाली थी। पुलिस ने पीजीआई में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस के अनुसार 1 जून को मांगी देवी हरायपुर स्थित अपने किराए के मकान में चक्कर आने से गिर गई थी। उसके सहेलियों ने उसे उपचार के लिए स्थानीय चिकित्सालय पहुंचाया लेकिन हालत नाजुक होने…
Read Moreदुराचार का आरोपी पुलिस रिमांड पर भेजा
बद्दी (सोलन)। बद्दी के भुड़्ड गांव में कागंडा की एक युवती से दुष्कर्म करने वाले मुख्य आरोपी निखिल राठौर को बद्दी पुलिस ने रविवार को नालागढ़ स्थित अदालत में पेश किया। जहां से उसे पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। जबकि दूसरा साथी फरार बताया जा रहा है। 25 मई को देर सांय कांगड़ा की एक युवती अपनी गाड़ी से नालागढ़ अपने किराये के कमरे में जा रही थी तो भुड्ड गांव के समीप निखिल राठौर सफारी से जा रहा था और उसे जबरन अपनी गाड़ी में बैठा लिया। भुड्ड…
Read Moreरोगियों को परोसे जा रहे अधपके चावल
सोलन। जोनल अस्पताल में रोगियों को परोसे जाने वाले खाने की गुणवत्ता में लापरवाही सामने आई है। रविवार फूड इंस्पेक्टर ने जोनल अस्पताल सोलन का औचक निरीक्षण किया है। इस दौरान उन्होंने पाया किया रोगियों को परोसे जा रहे चावल अधपके हैं। इसके अलावा चपातियों को भी सही ढ़ग से ढंका नहीं गया है। इसके अलावा मेस में पसरी गंदगी पर कड़ा संज्ञान लिया। इसके बाद उन्होंने मेस संचालकों को चेतावनी जारी कर 24 घंटे के भीतर जवाब मांगा है। जवाब असंतुष्ट होने पर संचालकों पर कार्रवाई होगी है। जोनल…
Read More