सोलन। अब सोलन शहर में पीजी (पेइंग गेस्ट) रखने वालों पर नगर परिषद लगाम कसने वाला है। नप सभी पीजी मालिकों पर टैक्स लगाने की तैयारी में है। सोलन में कई निजी कालेज और यूनिवर्सिटी हैं। इनमें हजारों छात्र अध्ययनरत हैं। जिसमें से सैंकड़ों छात्र पीजी के तौर पर रह रहे हैं। छात्रों से पीजी मालिक हजारों रुपये लेने के बावजूद भी परिषद को टैक्स नहीं दे रहे। कहीं-कहीं पर पीजी मालिकों नेे पूरे भवन को पीजी के तौर पर बनाया हुआ है। करीब 100 पीजी सोलन शहर में मौजूदा…
Read MoreCategory: Solan
कोरियोग्राफर ने भगाई नाबालिग शिष्या
बद्दी (सोलन)। शिमला के रामपुर क्षेत्र के कोशगढ़ गांव के युवक पर कोटबेजा गांव की एक नाबालिग छात्रा को भगाने का आरोप लगा है। बरोटीवाला थाने के तहत मिली जानकारी के अनुसार नाबालिग छात्रा युवक के पास डांस की क्लास लगाती थी। पुलिस ने धारा 363 व 366 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। शिमला के रामपुर क्षेत्र के कोशगढ़ गांव का युवक संजय कुमार सोलन में डांस की कक्षाएं लगाता था। कोटगढ़ की जमा एक की छात्रा उक्त डांसर के डांस सीखने आती थी। बताया…
Read Moreमहेश, योगेश व विजय बने भाजपा के जिला संयोजक
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ भाजपा के तीन कार्यकर्ताओं को भाजपा की जिला कार्यकारिणी में जिला संयोजक की पदवी देकर नवाजा गया है। इनमें एडवोकेट महेश शर्मा को विधि प्रकोष्ठ का जिला संयोजक, योगेश को व्यापार प्रकोष्ठ का जिला संयोजक, बरूणा पंचायत के प्रधान विजय ठाकुर को पंचायती राज प्रकोष्ठ का जिला संयोजक बनाया गया है। यह नियुक्तियां इन्हें भाजपा जिलाध्यक्ष एवं कसौली के विधायक गोविंद शर्मा ने दी है। जिला संयोजक बनने पर इन तीनों पदाधिकारियों को नालागढ़ भाजपा मंडल अध्यक्ष टेकचंद चंदेल, उपाध्यक्ष नीरू शर्मा, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य वरिष्ठ…
Read Moreपंचायत प्रधान काटेंगे धूम्रपान के चालान
सोलन। उपायुक्त मीरा मोहंती ने कहा कि पंचायत प्रधान भी धूम्रपान करने वालों के चालान करने के लिए सक्षम हैं। जिला में कोटपा अधिनियम का सख्ती से पालन किया जा रहा है। वे कोटपा अधिनियम के प्रावधानों की अनुपालना की बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को संबोधित कर रही थीं। उपायुक्त ने कहा कि जिला में विगत वर्ष सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करने वाले 4067 लोगों के चालान किए गए, जिससे 4.54 लाख की राशि एकत्र हुई। अधिनियम के अंतर्गत उल्लंघन कर्ताओं के चालान करने के लिए पुलिस, राजस्व…
Read More10 हजार परिवार सस्ते राशन से वंचित!
सोलन। पंचायतों में नए राशन कार्ड बनाने की मुहिम हांफ चुकी है। इसे विभागीय लापरवाही कहें या पंचायत प्रतिनिधियों की। सैकड़ों परिवारों को सस्ते राशन से महरूम रहना पड़ रहा है। जिला सोलन के खंड विकास कार्यालयों से जुटाएं आंकड़ों के मुताबिक करीब 10 हजार परिवारों के नए राशन कार्ड नहीं बने हैं। नालागढ़ ब्लाक का आंकड़ा हैरत वाला है। यहां करीब आठ हजार लोगों के नए राशन कार्ड नहीं बन पाए हैं। खाद्य आपूर्ति विभाग ने नए राशन कार्ड बनाने के लिए 30 अप्रैल तक का समय दिया था।…
Read Moreचमन लाल होंगे नालगढ़ के थाना प्रभारी
बद्दी (सोलन)। पुलिस इंस्पेक्टर चमन लाल को नालागढ़ थाने का प्रभारी बनाया गया। चमनलाल वर्तमान में बद्दी पुलिस लाइन में थे। नालागढ़ के थाना प्रभारी प्रकाश चंद को बद्दी लाइन में तैनात किया गया। एसपी अरूल कुमार ने बताया कि सब इंस्पेक्टर चमन को दभोटा चौकी से स्थानांतरित कर बद्दी थाने में जांच अधिकारी लगाया गया। एसआई मस्तराम को बद्दी में टीटीआर का प्रभारी बनाया गया है। एसआई देवराज को नालागढ़ थाने में जांच अधिकारी लगाया गया है। एसआई तारा नेगी को एसपी कार्यालय में रीडर लगाया गया। एएसआई संजय…
Read Moreनहीं मिला दो माह से वेतन
सोलन। पीटीए शिक्षक संघ खंड कंडाघाट के पदाधिकारियों और सदस्यों ने दो माह से वेतन जारी न होने पर रोष जताया है। उनके अनुसार महंगाई के इस दौर में बिना वेतन के गुजारा करना काफी मुश्किल हो रहा है। खंड इकाई के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार और पूर्व अध्यक्ष सुनील कुमार ने कहा कि पीटीए शिक्षक दो माह से वेतन का इंतजार कर रहे हैं। राज्य सरकार की ओर से उक्त शिक्षकों का वेतन तथा वेतन वृद्धि की अधिसूचना पिछले माह इंटरनेट पर डाल दी गई है, लेकिन सोलन कोषागार के…
Read Moreअब फेस बुक पर लिए जाएंगे सुझाव
बद्दी (सोलन)। जिला पुलिस बद्दी के तहत आने वाले क्षेत्र के लोग अब फेस बुक पर भी अपनी शिकायतें और सुझाव दर्ज करवा सकते हैं। पुलिस फेस बुक पर आने वाली शिकायतों पर भी कार्रवाई करेगा। एसपी एस अरुल कुमार ने कहा कि बद्दी ट्रैफिक के नाम से जिला पुलिस बद्दी की साइट 24 घंटे खुली रहती है। इस पर मिलने वाले आम आदमी के सुझावों व शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। लोग अपनी शिकायतों पर होने वाली कार्रवाई को लेकर सीधे एसपी और डीएसपी से बात कर सकते…
Read Moreपरवाणू शहर में गहराया जल संकट
परवाणू (सोलन)। औद्योगिक नगर परवाणू की 40 हजार की आबादी पेयजल समस्या से जूझ रही है। शहर में पेयजल आपूर्ति पूरी तरह से चरमरा चुकी है। लोगों को तीसरे दिन भी पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा है। ऐसे में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शहर में पानी की आपूर्ति पूरी करने के लिए आठ हजार गैलन होती है, मौजूदा समय में पांच हजार गैलन पानी ही शहर में पहुंच रहा है। तीन हजार गैलन पानी की अभी भी शहर में कमी चल रही है। शहर…
Read Moreतेजधार हथियार से युवक पर हमला
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ थाना क्षेत्र के चौकीवाला स्थित एटीएम के पास एक युवक पर तेजधार हथियार से वार किया, जिससे वह बुरी तरह से जख्मी हो गया। तेजधार हथियार का वार उसकी पेट पर लगा है, जिस पर उसे स्थानीय लोगों व पुलिस की मदद से नालागढ़ अस्पताल लाया गया। पुलिस में दर्ज बयान में अजय ठाकुर पुत्र बलवंत सिंह निवासी गांव सैणीमाजरा तहसील नालागढ़ ने बताया कि वह मंगलवार रात्रि 1 बजे रात को गुरमेल की गाड़ी पीबी 12पी 2586 में पैसे निकालने के लिए एटीएम आ रहे थे,…
Read More