चायल (सोलन)। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कर्नल धनि राम शांडिल स्थानीय चायल में स्टेज निर्माण के लिए पांच लाख रुपये की अतिरिक्त धनराशि तथा आंगनबाड़ी भवन बनाने के लिए साढ़े चार लाख रुपये देने की घोषणा की। इसके अलावा उन्होंने कुश्ती के आयोजन के लिए 15 हजार रुपये तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए बच्चों को पांच हजार रुपये देने की भी घोषणा की। उन्होंने अनाथालय भवन बनाने की बात भी कही, इसके लिए स्थानीय पंचायत को भूमि उपलब्ध करवाने को कहा। उन्होंने मेले के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं…
Read MoreCategory: Solan
प्रशासन और नप के इंतजाम बेपर्दा
सोलन। भारी बारिश ने प्रशासन और नगर परिषद के बरसात के सीजन के लिए किए गए इंतजाम बेपर्दा कर दिए हैं। मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे हुई मूसलाधार बारिश ने सोलन की गलियों को पानी से भर दिया। पानी की निकासी के लिए बनीं नालियां बंद हो गईं, ऐसे में सड़कों पर गंदगी ही गंदगी फैल गई। चौक बाजार में तो चलना तक मुश्किल हो गया। पानी की निकासी के लिए बनीं नालियों के बंद होने के कारण पानी नालियों के ऊपर बहने लगा। गंज बाजार, लक्कड़ बाजार और कोट…
Read Moreबद्दी के एक दवा उद्योग में छापामारी
बद्दी (सोलन)। बद्दी-चक्का मार्ग पर स्थित एक दवा फैक्टरी में ईएसआईसी की टीम ने छापामारी की। इस दौरान 272 कामगार बिना ईएसआई पंजीकरण के पाए गए हैं। टीम ने मौके पर ही सभी कामगारों को ईएसआईसी के तहत पंजीकृत करवाया। टीम ने क्षेत्रीय निदेशक को रिपोर्ट भेज कर दवा फैक्टरी के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की बात कही। निगम के निदेशक बीएस नेगी ने बताया कि ईएसआई हैड क्वार्टर दिल्ली में उक्त उद्योग के खिलाफ मजदूर संगठनों की ओर से शिकायत दी गई थी कि उद्योग में बिना ईएसआई और…
Read Moreकोटबेजा एक्सचेंज ठप
कसौली (सोलन)। दूरभाष उपमंडल परवाणू की कोटबेजा एक्सचेंज के तहत आने वाली पांच पंचायतों में लैंडलाइन फोन बंद पड़े हैं। ऐसे में सैकड़ों उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई गांव में मोबाइल सिग्नल भी काम नहीं करता, ऐसे में लोगों की परेशानियां अधिक बढ़ गई हैं। लोगों का कहना है कि कि यह एक्सचेंज माह में पंद्रह दिन ही ठीक रहती है। विभाग के इस रवैये के चलते बीएसएनएल लैंडलाइन उपभोक्ताओं में विभाग के प्रति गहरा रोष व्याप्त है। हेमेंद्र, प्रदीप, सुशील कुमार, राजेश कुमार, हेमंत…
Read Moreपानी के लिए की दोस्त की हत्या
बद्दी (सोलन)। कांगड़ा के शाहपुर निवासी युवक की हत्या का मामला सुलझ गया है। पुलिस की पूछताछ में सामने आया है कि युवक रामस्वरूप को उसके ही रूम पार्टनर ने पानी के लिए मौत के घाट उतार दिया। हालांकि जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने रविवार देर रात ही करीब दस बजे हत्या आरोपी संजीव कुमार को गिरफ्तार कर लिया था। सोमवार को आरोपी को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। मृतक रामस्वरूप और हत्या का आरोपी संजीव एक…
Read Moreआडवानी के त्यागपत्र से जिला भाजपा नेता हुए आहत
बद्दी/ सोलन। भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवानी के पार्टी के सभी पदों से त्यागपत्र देने की सूचना मिलते जिला भाजपा में नेता आहत हैं तथा कुछ भी बोलने की स्थिति में नजर नहीं आए। इन नेताओं का कहना है कि यह पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का आपसी मामला है तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष व अन्य वरिष्ठ भाजपा नेता आडवानी को मनाने के प्रयास में लगे हुए हैं तथा शीघ्र ही इसके सार्थक परिणाम आने की उम्मीद है। जिला अध्यक्ष गोबिंद राम शर्मा ने कहा कि यह वरिष्ठ नेताओं का…
Read Moreपांच मिनट मिल रही पानी की सप्लाई
बद्दी (सोलन)। संडोली पंचायत के तीन गांवों में एक माह से पेयजल किल्लत बनी हुई है। इन गांवों को जिस ट्यूबवेल से पानी सप्लाई होता है उसका जल स्तर काफी नीचे चला गया है। लोगों का आरोप है कि आईपीएच विभाग की ओर से मात्र पांच मिनट के लिए पानी छोड़ा जाता है जिससे एक परिवार को एक बाल्टी भी पानी नहीं मिल रही है। संडोली पंचायत के शीतलपुर, लंडेवाल और कल्याणपुर गांव के सौ परिवार एक माह से पेयजल समस्या से परेशान हैं। लंडेवाला स्थित ट्यूबवेल से पानी इन…
Read Moreसब स्टेशन को चलाने की मिलेगी ट्रेनिंग
सोलन। ऊर्जा मंत्रालय भारत सरकार पावर फाइनेंस कार्पोरेशन और हिमाचल राज्य विद्युत परिषद लिमिटेड के सहयोग से आरएपीडीआरपी योजना के तहस आईटीआई सोलन में स्मार्ट क्लास में 33/11 केवी सब स्टेशन को चलाने व रखरखाव के बारे में विद्युत कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण देने के लिए सीआईआरई हैदराबाद से विशेषज्ञ नरसिम्हा मूर्ति आए। प्रशिक्षण शिविर के शुभारंभ पर सोलन के अधीक्षण अभियंता ई. अनूप धीमान ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। आईटीआई सोलन के प्रधानाचार्य ई. शिवेंद्र डोगर व अतिरिक्त अधीक्षण अभियंता ई. एसके सैन बतौर…
Read Moreसुगंधा अपार्टमेंट में पानी पीने योग्य नहीं
सोलन। सुगंधा अपार्टमेंट रेजिडेंट वेलफेयर सोसायटी साउथ इनकलेव की बैठक में पानी की कमी का मुद्दा जोर-शोर से उठा। सदस्यों ने दावा किया कि सोसायटी में पानी की आपूर्ति न के बराबर है। थोड़ी बहुत सप्लाई आ रही सप्लाई पीने के योग्य नहीं है। लिहाजा वे मिनरल वाटर की बोतल खरीदकर पानी पीने को मजबूर हैं। इस मौके पर प्ले ग्राउंड की समस्या का मुद्दा भी उठाया गया। जरनल बाडी की बैठक प्रधान जय सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई। इस मौके पर सदस्यों ने बताया कि इस संबंध में…
Read Moreनरेंद्र मोदी को कमान मिलने से उत्साह
सोलन। राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में नरेंद्र मोदी को चुनाव प्रचार समिति का संयोजक बनाए जाने से भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। भाजपा सोलन मंडल के महामंत्री शैलेंद्र गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस के कुशासन, भ्रष्टाचार व दिशाहीन सरकार से आम जनता परेशान हैं। ऐेसे में लोगों को भाजपा ही एकमात्र विकल्प दिखाई दे रही है। इस अवसर पर भाजपा सोलन मंडल ने नरेंद्र मोदी को बधाई दी है। बधाई देने वालों में मंडल अध्यक्ष लोकेश्वर शर्मा, रितु सेठी, कुमारी शीला, मीरा आनंद, राकेश शर्मा, रविंद्र परिहार, पवन…
Read More