शिकारी की जंगल में गोली लगने से मौत

परवाणू (सोलन)। परवाणू के पनेवा जंगल में गोली लगने से करतार सिंह (38) की मौत हो गई। वह दोस्त के साथ शिकार खेलने गया था। घटना के बाद से उसके दोस्त यशपाल की सूचना नहीं है। हैरत की बात है कि मृतक के परिजनों ने भी हादसे को छिपाने का प्रयास किया। गुप्त सूचना पर पुलिस ने घर से युवक का शव बरामद किया। वहीं, यशपाल के खिलाफ आर्म्स एक्ट और गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है। डीएसपी परवाणू निश्चिंत सिंह नेगी ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने…

Read More

धारा 118 का सरलीकरण जरूरी

धारा 118 का सरलीकरण जरूरी बद्दी (सोलन)। बीबीएन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र गुलेेरिया के नेतृत्व में संघ का एक प्रतिनिधिमंडल उपनिदेशक उद्योग विभाग तिलकराज शर्मा से मिला। इस मौके पर औद्योगिक संस्थाओं के पदाधिकारियों ने प्रदेश की नई बन रही औद्योगिक पॉलिसी को लेकर सुझाव दिए। जिससे प्रदेश में और ज्यादा औद्योगिक निवेश हो सके। बीबीएनआईए के अध्यक्ष राजेंद्र गुलेरिया और महासचिव यशवंत गुलेरिया ने सरकार से पर्याप्त मात्रा में लैंड बैंक बनाने और धारा 118 को सरलीकरण करने की बात रखी। बीबीएनआईए के संगठन सचिव अश्विनी शर्मा ने…

Read More

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार घायल

नालागढ़ (सोलन)। जगराता करके अपनी पार्टी के साथ घर वापस लौट रहे दो मोटरसाइकिलों में से एक मोटरसाइकिल को एक ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे मोटरसाइकिल पर सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। यह हादसा बुधवार भोर करीब 4:45 बजे दभोटा में हुआ। पुलिस में दर्ज मामले में जोगिंद्र सिंह पुत्र स्व. प्रीत सिंह निवासी गांव माजरा, डाकघर दभोटा, तहसील नालागढ़ ने बताया कि वह गांव बैहली में जगराता करने गए हुए थे और दो मोटरसाइकिलों पर अपने घरों को वापस लौट रहे थे तो…

Read More

प्रतिबंध के बावजूद अवैध शिकार

सुबाथू (सोलन)। प्रतिबंध के बावजूद जिला सोलन में जंगली जानवरों का शिकार किया जा रहा है। वन विभाग सुबाथू की शड़ियाणा पंचायत के कोठी चपला गांव किसी ने सांभर पर गोली दाग दी। निजी भूमि पर यह शिकार हुआ है। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। मौके पर पुलिस और वन विभाग ने पहुंचकर जानवर का शव कब्जे में लिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जानवर की मौत गोली लगने से हुई है। जानवर करीब छह फीट लंबा और 5 क्विंटल वजनी था। इस संबंध में वन विभाग के आरओ…

Read More

बस रोक कर सरेराह लहरा दी तलवार

सनवारा (सोलन)। ओवर टेक को लेकर शिमला-कालका एनएच-22 पर सनवारा के पास नशे में धुत्त युवकों ने खूब हंगामा किया। अमृतसर से शिमला आ रही एचआरटीसी बस को रास्ते के बीच रोक डाला और चालक के साथ-साथ सवारियों से भी हाथापाई की। आरोप है कि गुस्साए युवकों ने गाड़ी में रखी तलवार निकाली और उसे लहराकर जान से मारने तक की धमकियां दीं। फिर बाद में मामला बिगड़ता देख मौके से रफू चक्कर हो गए। बस के चालक की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी…

Read More

नरेंद्र मोदी को कमान मिलने से उत्साह

सोलन। राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में नरेंद्र मोदी को चुनाव प्रचार समिति का संयोजक बनाए जाने से भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। भाजपा सोलन मंडल के महामंत्री शैलेंद्र गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस के कुशासन, भ्रष्टाचार व दिशाहीन सरकार से आम जनता परेशान हैं। ऐेसे में लोगों को भाजपा ही एकमात्र विकल्प दिखाई दे रही है। इस अवसर पर भाजपा सोलन मंडल ने नरेंद्र मोदी को बधाई दी है। बधाई देने वालों में मंडल अध्यक्ष लोकेश्वर शर्मा, रितु सेठी, कुमारी शीला, मीरा आनंद, राकेश शर्मा, रविंद्र परिहार, पवन…

Read More

सरकारी सुविधा से मजदूर वंचित

बद्दी (सोलन)। कर्मचारी राज्य बीमा निगम के निदेशक और राज्य चिकित्सा आयुक्त में आपसी तालमेल न होने का खामियाजा बीबीएन के लाखों मजदूरों को भुगतना पड़ रहा है। राज्य चिकित्सा विभाग ने एक माह पूर्व बद्दी के एक चिकित्सालय को विशेष स्वास्थ्य सुविधा देने की मान्यता तो दे दी है, वहीं इस बारे में प्रदेश प्रभारी अनभिज्ञ हैं। कर्मचारी राज्य बीमा निगम की क्षेत्रीय प्रबंधक को इसकी कोई सूचना न तो अभी तक मजदूर संगठनों को पता है। माडल चिकित्सालय में आग से जलने वाले रोगियों के उपचार की कोई…

Read More

सोलन की 85 किमी सड़कें पक्की

सोलन। बरसात से पहले सड़कों पर टायरिंग और पैचवर्क का काम 70 फीसदी पूरा हो पाया है। सीजन में कुल 125 किमी सड़कों की मरम्मत की जानी थी। जिसमें से अब तक 85 किमी सड़कों में काम पूरा हो चुका है। 30 किलोमीटर टायरिंग रही है, जिसे लोक निर्माण विभाग के अधिकारी जल्द पूरा करने का दावा कर रहे हैं। विभाग के अधिकारियों के अनुसार बरसात से निपटने के लिए विभाग ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। अतिरिक्त लेबर और मशीन की व्यवस्था कर दी गई है। बरसात से निपटने के…

Read More

भंडारे के लिए अनुमति जरूरी

सोलन। शूलिनी मेले में भंडारे का आयोजन करने वालों को प्रशासन से अनुमति लेनी होगी। अन्यथा वे भंडारे में सेवादान नहीं कर पाएंगे। मेला कमेटी ने यह शर्त रखते हुए 19 जून से पूर्व भंडारे के लिए समाज सेवकों और अन्नदाताओं को 19 जून से पूर्व भंडारा लगाने के लिए उपमंडलाधिकारी (ना) सोलन से अनुमति पत्र प्राप्त करना अनिवार्य कर दिया है। इस संबंध में एसडीएम सोलन टशी संडूप ने बताया कि मेले के दौरान मेला समिति ने लंगर कर्ताओं को सुव्यवस्थित तरीके से लोगों को भोजन उपलब्ध करवाने के…

Read More

मेधावी बच्चों को मिला सम्मान

नालागढ़ (सोलन)। महाराणा प्रताप की जयंती पर नालागढ़ में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर पढ़ाई में मेधावी रहे बच्चों को सम्मानित किया गया। राजपूत कल्याण सभा नालागढ़ के प्रधान रविंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि वर्ष 2005 से राजपूत कल्याण सभा नालागढ़ इस मांग को प्रमुखता से उठाती रही है, जिसमें सभा को कामयाबी भी हासिल हुई है। बीबीएनआईए के महासचिव यशवंत गुलेरिया ने कहा कि शिक्षा क्षेत्र में समुदाय के विद्यार्थियों को बढ़ावा देने के लिए वह कृतसंकल्प है। उन्होंने राजपूत समुदाय के मेधावी विद्यार्थियों को…

Read More