सोलन। सोलन जिला गैर शिक्षक कर्मचारी महासंघ दो फाड़ हो चुकी है। एक गुट ने चुनाव की तिथियां तक निर्धारित कर दी हैं, वहीं दूसरा गुट चुनाव 2014 में होने की बात कह रहा है। दोनों गुट एक दूसरे पर फर्जी होने का आरोप लगा रहे । दोनों गुट अपने को जिला संघ होने का दावा कर रहे हैं। हालांकि राजेंद्र राणा गुट ने बद्दी में बैठक कर 28 जून को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बद्दी में जिला स्तरीय चुनाव की घोषणा की है। 16 जून तक इस गुट का…
Read MoreCategory: Solan
सरसा नदी पर बनीं अस्थायी पुलियां बहीं
बद्दी (सोलन)। दून क्षेत्र के आधा दर्जन से अधिक अस्थायी पुलियां सरसा नदी में पानी आने से बह गई हैं। इन पुलों के बह जाने से दो दर्जन से अधिक गांवों का संपर्क अन्य स्थानों से कट गया है। शुक्रवार को इन गांवों से लोगों की आवाजाही बंद रही। कई बच्चे स्कूल भी नहीं पहुंच पाए। दून विस क्षेत्र के शीतलपुर, लंडेवाल, कल्याणपुर, बेली खोल, केंदूवाला, नाहर सिंह, हांडाकोंडी, मंडयारपुर, दासो माजरा व चुनरी समेत एक दर्जन गांवों का संपर्क शुक्रवार को अन्य स्थानों से कट गया। इन गांवों को…
Read Moreउद्योगों-ट्रेड यूनियनों में है तालमेल
बद्दी (सोलन)। बीबीएनआईए के अध्यक्ष राजेंद्र गुलेरिया ने कहा कि बीबीएन की ट्रेड यूनियनों और उद्योगपतियों में बेहतर तालमेल होने से यह औद्योगिक क्षेत्र तरक्की की ओर बढ़ रहा है। वे बद्दी में आयोजित उद्यमियों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए बोल रहे थे। बीबीएनआईए के अध्यक्ष राजेंद्र गुलेरिया ने कहा कि उद्यमियों, ट्रेड यूनियनों, मजदूरों व स्थानीय लोगों के आपसी सौहार्द का नतीजा है कि यहां पर भारी औद्योगिक विकास हुआ है। संघ समय-समय पर श्रम यूनियनों के साथ मिलकर बैठकर इलाके व मजदूरों की समस्याओं को हल करते…
Read Moreबस रोक कर सरेराह लहरा दी तलवार
सनवारा (सोलन)। ओवर टेक को लेकर शिमला-कालका एनएच-22 पर सनवारा के पास नशे में धुत्त युवकों ने खूब हंगामा किया। अमृतसर से शिमला आ रही एचआरटीसी बस को रास्ते के बीच रोक डाला और चालक के साथ-साथ सवारियों से भी हाथापाई की। आरोप है कि गुस्साए युवकों ने गाड़ी में रखी तलवार निकाली और उसे लहराकर जान से मारने तक की धमकियां दीं। फिर बाद में मामला बिगड़ता देख मौके से रफू चक्कर हो गए। बस के चालक की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी…
Read Moreवायु गुणवत्ता के सैंपल फेल
सोलन। अंबुजा सीमेंट उद्योग के वायु गुणवत्ता के सैंपल फेल हो गए हैं। उत्पादन क्षेत्र के आसपास के छह गांवों की करीब दस हजार आबादी प्रदूषण की जकड़ में आ गई है। लोगों के स्वास्थ्य और वातावरण को ध्यान में रखते हुए प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड ने कार्रवाई शुरू कर दी है। हिमाचल प्रदेश प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड परवाणू सोलन ने अंबुजा कंपनी को (एयर प्रिवेंशन एंड कंट्रोल आफ पॉल्यूशन) एक्ट 1981 के तहत नोटिस जारी कर दिया है। सात दिनों का समय देते हुए प्रदूषित इलाकों में सुधार का टाइम बाउंड…
Read More7 डिग्री घटा तापमान, गर्मी से राहत
सोलन। प्री मानसून की बारिश ने जिला के अधिकतम तापमान में 7 फीसदी तक गिरावट ला दी है। नौणी पर्यावरण विभाग ने जिला का तापमान अधिकतम तापमान 23.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। इससे सोमवार और बुधवार के बीच तीस डिग्री तक तापमान दर्ज किया गया। सोलन जिला में सुबह करीब साढ़े नौ बजे से बारिश शुरू हुई। रूक-रूक कर बारिश का दौर दोपहर एक बजे तक चलता रहा। जिससे लोगों का गर्मी से राहत भी मिली। वहीं बारिश के दौरान लोगों ने शहर में भीगने…
Read Moreनिर्मल बने गत्ता उद्योग संघ के प्रधान
नालागढ़ (सोलन)। बीबीएन गत्ता उद्योग संघ के प्रधान पद की कमान निर्मल सिंगला को सौंपी गई है। संघ के आयोजित द्विवार्षिक सम्मेलन में गठित नई कार्यकारिणी में अशोक राणा को महासचिव बनाया गया है। निर्मल सिंगला के नाम पर सभी सदस्यों ने सर्वसहमति जताई और सभी ने उनके नाम का समर्थन किया। पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र जैन व संगठन के प्रदेशाध्यक्ष मुकेश जैन ने नवनियुक्त अध्यक्ष निर्मल सिंगला को कार्यभार सौंपा गया। नवनियुक्त अध्यक्ष निर्मल सिंगला ने उपस्थित सदस्यों का आभार जताया और विश्वास दिलाया कि गत्ता उद्योगों को पेश आ…
Read Moreदयानंद हाउस ने डांस में बाजी मारी
सोलन। दयानंद आदर्श विद्यालय में वीरवार को इंटर हाउस ग्रुप डांस कंपीटीशन और पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर साईं सजीवनी अस्पताल के निदेशक डा. संजय अग्रवाल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए छात्रों को अच्छे और ईमानदार नागरिक बनने की प्रेरणा दी और विद्यालय की उन्नति के लिए 10 हजार रुपये देने की घोषणा भी की। कार्यक्रम के दौरान स्कूल हाउस में आयोजित हुई डांस प्रतियोगिता में दयानंद हाउस को विजेता और विवेकानंद हाउस उपविजेता बना। कार्यक्रम का आगाज…
Read Moreशातिर ने ब्लेड से काटे डाले वस्त्र
रामशहर (सोलन)। छत पर अपने मां-बाप के साथ सोई लड़की के साथ अश्लील हरकतें करने वाले शातिर को ग्रामीणों ने पकड़कर उसकी खूब धुनाई की और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 और 511 के तहत मुकदमा कायम करके छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक बुधवार की रात सोलह वर्षीय युवती अपने मां और बाप के साथ सोई हुई थी। मध्यरात्रि को शातिर छत पर जा चढ़ा। ब्लेड से युवती के वस्त्र फाड़ डाले। इसी बीच युवती की नींद खुली…
Read Moreशिकारी की जंगल में गोली लगने से मौत
परवाणू (सोलन)। परवाणू के पनेवा जंगल में गोली लगने से करतार सिंह (38) की मौत हो गई। वह दोस्त के साथ शिकार खेलने गया था। घटना के बाद से उसके दोस्त यशपाल की सूचना नहीं है। हैरत की बात है कि मृतक के परिजनों ने भी हादसे को छिपाने का प्रयास किया। गुप्त सूचना पर पुलिस ने घर से युवक का शव बरामद किया। वहीं, यशपाल के खिलाफ आर्म्स एक्ट और गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है। डीएसपी परवाणू निश्चिंत सिंह नेगी ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने…
Read More