परवाणू में चंडीगढ़ के युवक की मौत

परवाणू (सोलन)। शिमला-कालका परवाणू बाईपास पर टिपरा के पास कार के पहाड़ी के साथ टकराने के कारण 23 वर्षीय अंकुर गुप्ता पुत्र नरेंद्र गुप्ता निवासी हाउस नंबर 375ए दड़वा चंडीगढ़ की मौत हो गई है। वहीं उसके सगे भाई विवेक गुप्ता और कार में सवार दोस्त नेत्र सिंह हाउस नंबर 371 निवासी दड़वा को चोटें आई हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। एसएचओ परवाणू रघुबीर सिंह के अनुसार दोनों भाई अपने दोस्त के साथ परवाणू घूमने के लिए निकले थे। अचानक दोपहर करीब दो बजे…

Read More

40 हजार में मिलेगी आवासीय सुविधा

बद्दी (सोलन)। उपायुक्त मीरा मोहंती ने प्रवासी मजदूरों की झुग्गियों को बसाने वाले भू-मालिकों को कार्रवाई की चेतावनी दी है। उन्होंने तीन माह का समय देते हुए टीसीपी नियम के तहत प्रवासी कामगारों को झुग्गी के स्थान कम लागत पर शौचालय रहित भवन उपलब्ध करवाने की हिदायत दी है। उन्होंने कहा कि तीन माह के बाद पूरे बीबीएन का निरीक्षण होगा। नियमों को ताक पर रखकर बनी झुग्गियों को हटा दिया जाएगा। उपायुक्त बीबीएनडीए की ओर से आयोजित कम लागत में आवासीय सुविधा पर आयोजित कार्यशाला में बतौर मुख्य अतिथि…

Read More

नालागढ़ में तीन हजार फर्जी गैस उपभोक्ता

नालागढ़ (सोलन)। घरेलू गैस की निर्धारित संख्या और सब्सिडी पर मिलने वाले साल में मात्र 9 सिलेंडरों के लिए चलाई गई केवाईसी योजना के तहत नालागढ़ में 3000 उपभोक्ता फर्जी मिले हैं। नालागढ़ में करीब 20 हजार घरेलू गैस उपभोक्ता थे, जिनमें से करीब 17 हजार ने ही अपने केवाईसी फार्म भरे हैं। ऐसे में क्षेत्र में अवैध रूप से घरेलू गैस की कालाबाजारी का धंधा सामने आया है। औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन में करीब 43 हजार घरेलू गैस उपभोक्ता हैं, लेकिन केवाईसी फार्म भरने के बाद हजारों की संख्या में…

Read More

23 को कामगारों मिले अवकाश

नालागढ़ (सोलन)। मंडी में लोकसभा सीट के लिए हो रहे उपचुनाव को लेकर भाजपा ने 23 जून को उद्योगपतियों से अवकाश दिए जाने की मांग उठाई है। भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बहादुर खान, एडवोकेट रविंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि संसदीय सीट पर 23 जून को मतदान होना है, इसलिए मंडी लोस क्षेत्र से संबंधित कामगारों को अवकाश मिलना चाहिए। जिससे वह अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। उन्होंने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन में काफी संख्या में मंडी लोकसभा क्षेत्र से ताल्लुक रखने वाले कामगार यहां काम करते हैं।…

Read More

सेमेस्टर प्रणाली पर जताया रोष

सोलन। डिग्री कालेज एसएफआई इकाई ने सेमेस्टर सिस्टम के तहत मेजर सब्जेक्ट में 120 सीटों में ही प्रवेश का कड़ा विरोध किया है। सोमवार को इकाई ने सेमेस्टर शिक्षा प्रणाली के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान जिला सचिव मोहित वर्मा ने कहा कि इकाई रूसा के इस अधिनियम का विरोध करती है। इस शिक्षा प्रणाली में बहुत खामियां हैं। प्रशासन इस सिस्टम को बिना अधिसूचना जारी किए लागू कर दिया। जिसके चलते प्रदेश भर में विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं जिला अध्यक्ष देवी चंद…

Read More

कसौली में नाटियों पर मचा धमाल

कसौली (सोलन) प्रसिद्ध पर्यटन नगरी कसौली में सूचना एवं जन संपर्क विभाग व पर्यटन विभाग सोलन के सौजन्य से अक्षिता लोक नृत्य सांस्कृतिक युवा मंच सोलन ने कसौली आने वाले पर्यटकों के मनोरंजन के लिए रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। कार्यक्रमों का उद्देश्य पर्यटकों को हिमाचल की समृद्ध लोक संस्कृति से रूबरू करवाना है। कार्यक्रम में हिमाचली माला नाटी, फंडुआ, लोकगीतों और अन्य कार्यक्रम से पर्यटकों ने खूब मनोरंजन किया, कलाकारों के साथ पर्यटक भी नाटियों पर झूमते नजर आए। विभागीय कलाकार कसौली में टूरिस्ट जगहों पर ऐसे कार्यक्रम कर…

Read More

14 प्रतिशत बढे़गा मालभाड़ा किराया

परवाणू (सोलन)। प्रदेश के औद्योगिक नगर परवाणू में ट्रक और कैंटर यूनियन जल्द ही किराये में 14 प्रतिशत की बढ़ोतरी करने वाली है। किराये में बढ़ोतरी का मुख्य कारण डीजल, टायरों, ल्यूब्रीकेंट्स और स्पेयर पार्ट के दाम में हुई बढ़ोतरी को बताया जा रहा है। यूनियनों ने इसके लिए खाका तैयार कर लिया है। इसके लिए परवाणू के उद्योगपतियों को पत्र भी भेजे जा चुके हैं। हालांकि यूनियन के प्रधान मालभाड़ा किराया बढ़ाने के विषय में इसी माह परवाणू के उद्योगपतियों के साथ अंतिम बैठक के बाद ही नई दरें…

Read More

पहली ही बारिश से जाम हुई व्यवस्था

बद्दी (सोलन)। हिंद मजदूर सभा ने सफाई व्यवस्था को लेकर बद्दी नगर परिषद को आड़े हाथों लिया है। सभा के अनुसार मानसून की पहली ही बारिश ने नगर परिषद के सारे दावों को धो दिया है। परिषद लाखों रुपये सफाई के नाम पर व्यय हर माह करती है बावजूद इसके कोई भी नाली साफ नहीं है। बद्दी क्षेत्र में कूड़े के ढेर और गंदगी का अंबार लगा हुआ है। हिंद मजदूर सभा ने चेतावनी दी है कि अगर परिषद ने अपने रवैये में बदलाव नहीं किया तो उन्हें मजबूर होकर…

Read More

पेंशनरों पर बने फर्जी केस निरस्त हों

बद्दी (सोलन)। पेंशनर एसोसिएशन की कसौली तथा दून इकाईयों क ी संयुक्त बैठक में जेसीसी का गठन करने की मांग दोहराई गई। वक्ताओं ने जिला प्रशासन से आग्रह किया है कि जिन पेंशनरों पर फर्जी मामले बनाए गए हैं। उन्हें तत्काल प्रभाव से रद किया जाए। ऐसा नहीं किया तो पेंशनरों को आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा। कुठाड़ के लोनिवि विश्राम गृह में बैठक की अध्यक्षता करते हुए कसौली इकाई के अध्यक्ष बीआर वर्मा ने कहा कि पिछले वर्ष पेंशनर मांगो को लेकर शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे थे। पुलिस प्रशासन…

Read More

बरसात से बेहाल ; बत्ती गुल, रूट ठप

सोलन। भारी बारिश तथा तूफान से जिले में जनजीवन पटरी से उतर गया है। लगातार बारिश ने कई संपर्क मार्ग बाधित कर दिए हैं। लोगों का घरों से निकलना दूभर हो गया है। शनिवार शाम करीब 4:30 बजे शुरू हुई बारिश का क्रम रविवार सुबह 11 बजे तक जारी रहा। इस दौरान मैदानी क्षेत्रों में घरों तथा दुकानों में पानी भर गया। पहाड़ी क्षेत्रों में अधिकांश संपर्क मार्ग बंद रहे। जिले में 15 से अधिक संपर्क मार्गों पर बसें नहीं चल सकी। इसके अतिरिक्त बीबीएन में सरसा नदी पर पुल…

Read More