सोलन कालेज में 1091 मेरिट में

सोलन। रूसा के तहत सोलन कालेज में पहली मेरिट लिस्ट वीरवार को निकली। जिसमें प्रथम वर्ष के विभिन्न संकायों में 1091 विद्यार्थी मेरिट लिस्ट में आए हैं। सबसे अधिक रुझान कला संकाय के प्रति दिखा है। शाम करीब सात बजे प्राप्त आंकड़ों में बीएससी प्रथम वर्ष में 370 विद्यार्थियों ने अपनी जगह बनाई है। इसमें फिजिक्स में 113, केमिस्ट्री में 66, गणित में 95, बॉटनी में 60 और जियोलॉजी में 36 विद्यार्थियों ने प्रवेश पाया है। बी-कॉम की 120 सीटों पर 106 विद्यार्थियों का चयन किया गया है। बीए में…

Read More

40 हजार में मिलेगी आवासीय सुविधा

बद्दी (सोलन)। उपायुक्त मीरा मोहंती ने प्रवासी मजदूरों की झुग्गियों को बसाने वाले भू-मालिकों को कार्रवाई की चेतावनी दी है। उन्होंने तीन माह का समय देते हुए टीसीपी नियम के तहत प्रवासी कामगारों को झुग्गी के स्थान कम लागत पर शौचालय रहित भवन उपलब्ध करवाने की हिदायत दी है। उन्होंने कहा कि तीन माह के बाद पूरे बीबीएन का निरीक्षण होगा। नियमों को ताक पर रखकर बनी झुग्गियों को हटा दिया जाएगा। उपायुक्त बीबीएनडीए की ओर से आयोजित कम लागत में आवासीय सुविधा पर आयोजित कार्यशाला में बतौर मुख्य अतिथि…

Read More

उर्मिल और आशा बनी महासचिव

धर्मपुर (सोलन)। भाजपा कसौली मंडल की महिला मोर्चा कार्यकारिणी का गठन मंडल प्रधान कृष्णा मंडयाल की अध्यक्षता में किया गया। भाजपा कसौली मंडल अध्यक्ष राजकुमार सिंगला के अनुसार महिला मोर्चा कार्यकारिणी में नीरू ठाकुर, आशा देवी व अनिता शर्मा को उप-प्रधान बनाया गया, वहीं उर्मिल अत्री व आशा को महासचिव चुना गया। इसके अतिरिक्त दर्पणा ठाकुर, मीना शर्मा, संतोष शर्मा, कृष्णा, दीक्षा और गायत्री को सचिव, रेखा कश्यप कोषाध्यक्ष, शशि शर्मा को प्रेस सचिव व विजय पुनिया, मिथलेश शर्मा, नीलम कुमारी, सरोज शर्मा, कलावती ठाकुर, बीना धीमान, मीना घई, रेखा…

Read More

कल निकलेगी मां शूलिनी की पालकी

सोलन। आस्था का प्रतीक मां शूलिनी का आशीर्वाद शूलिनी मेले के रूप में आम जनमानस को फिर मिलेगा। राज्य स्तरीय मेले के आयोजन को लेकर तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। 21 जून को मां शूलिनी की पालकी उठते ही मेले का शुभारंभ होगा। 23 जून तीन दिन प्रवास के अंत के साथ मेले का समापन भी होगा। शुक्रवार प्रात: 11 बजे मेला स्थल की पूजा अर्चना की जाएगी। यह पूजा नगर परिषद अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारियों की अध्यक्षता में होगी। मेले में सामाजिक अधिकारिता एवं न्याय मंत्री डा. धनीराम…

Read More

बस सेवा को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन

नालागढ़ (सोलन)। परिवहन निगम नालागढ़ की अल्यौण रूट पर जाने वाली बस सेवा के नियमित रूप से न चलने से आहत ग्रामीणों ने निगम के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। गुस्साए ग्रामीणों ने बस अड्डा नालागढ़ में परिवहन निगम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और नालागढ़ के विधायक एवं परिवहन मंत्री को इस समस्या के बारे में सूचित किया। ग्रामीणों के अनुसार इस रूट पर दोपहर बाद 1 बजे और शाम को 6 बजे दो बार बस चलती है और शाम के समय जाने वाली बस हमेशा ही नियमित रूप…

Read More

बीबीएन की आवोहवा में घुला जहर

बद्दी (सोलन)। औद्योगिक विकास की चमक के साथ ही बीबीएन की आवोहवा में जहर घुल रहा है। रोजगार तो दरवाजे तो खुले, वहीं जिंदगी पर खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। क्षेत्र का पानी और हवा ही प्रदूषित नहीं हुई है बल्कि यहां की मिट्टी की उर्वरक शक्ति भी कमजोर हो रही है। जिससे किसान भी प्रभावित हो रहे हैं। वर्ष 2003 पैकेज आते ही बीबीएन प्रदेश का सबसे बड़ा औद्योगिक क्षेत्र उभर कर सामने आया है। एशिया का सबसे बड़ा फार्मा हब बद्दी बना है। हालांकि उद्योगों से निकलने…

Read More

कार्यकर्ताओं से एकजुट होने का आह्वान

कसौली / धर्मपुर (सोलन)। ब्लाक कांग्रेस कसौली की बैठक में वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव के बारे में विस्तार से चर्चा की गई। सभी मतदान केंद्र पर कमेटियां गठित करने के बारे विचार किया गया। कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया गया। कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने क्षेत्र में अटके हुए कार्यों को जल्द पूरा करने की मांग उठाई है। बैठक में कांग्रेस जिला अध्यक्ष राहुल ठाकुर ने विशेष तौर पर शिरकत की। बैठक मनसा देवी मंदिर धर्मपुर में ब्लाक अध्यक्ष रोशन ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। इस अवसर…

Read More

पूर्व मंत्री के रिश्तेदार का नाम उछला

सोलन। दो भू-घोटालों से जांच के दायरे में आए तहसील कार्यालय कसौली के रिकार्ड पुलिस की एसआईटी टीम ने कब्जे में लिए हैं। इस प्रकरण में एक पूर्व मंत्री के रिश्तेदार का नाम भी उछल रहा है। पुलिस इस कनेक्शन से इंकार नहीं कर रही है, लेकिन पुख्ता सुबूत के अभाव में अभी नाम का खुलासा करने से कतरा रही है। इस संबंध में एसपी सोलन डा रमेश छाजटा के मुताबिक दोनों मामलों में कसौली तहसील कार्यालय की भूमिका संदेह के घेरे में है। अन्य भू सौदों की जांच भी…

Read More

बीबीएन में दिनदहाड़े चोरी की दो वारदातें

बद्दी (सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र झाड़माजरी के शिवालिक नगर में एक व्यक्ति के कमरे का ताला तोड़ कर अज्ञात चोर करीब एक लाख रुपये की नकदी और जेवरात चोरी करके फरार हो गए हैं। घटना के समय घर में कोई भी नहीं थे। दिनदहाड़े हुई इस चोरी की वारदात से शिवालिक नगर में दहशत का माहौल बना हुआ है। शिवालिक नगर के हाउस नंबर 597 में कामगार राज कोचर अपने परिवार के साथ किराए पर रहता है। 17 जून को दोपहर बाद करीब 3 बजे उसकी पत्नी जब ड्यूटी से कमरे…

Read More

मेडिकल बिलों का मांगा भुगतान

सोलन। जिला पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन ने कृषि एवं बागवानी विभाग से सेवानिवृत्त अधिकारियों और कर्मचारी को पंजाब की तर्ज पर बढ़ी हुई पेंशन नहीं जारी करने पर रोष जताया है। एसोसिएशन के पदाधिकारियों के अनुसार अन्य विभाग के सेवानिवृत्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए यह व्यवस्था पहले ही लागू की जा चुकी है। वहीं बैठक में लंबित मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। पेंशनरों ने दो साल से लंबित मेडिकल बिलों के भुगतान की मांग, सरकार से संयुक्त समन्वय समिति की बैठक जल्द बुलाने की गुहार लगाई। प्रदेश…

Read More