बद्दी में मिला पांच माह का भ्रूण

बद्दी (सोलन)। बद्दी-साईं मार्ग पर दावत चौक के समीप एक पांच माह का भ्रूण पुलिस ने सड़क से बरामद किया है। भ्रूण बारिश के पानी के साथ बहता हुआ सड़क पर दिखाई दिया। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में लिया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में भ्रूण लड़के का है। इसके सैंपल डीएनए टेस्ट के लिए भेजे जा जा रहे हैं। वीरवार को बीबीएन क्षेत्र में तेज बारिश हुई। बारिश के बाद नालियों में सड़क पर काफी तेज पानी आया। अचानक…

Read More

ठेकेदार पर 26 लाख जुर्माना

नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़-स्वारघाट एनएच के धीमे काम की गाज ठेकेदार पर गिरी है। हाइवे आथोरिटी ने ठेकेदार पर 26 लाख रुपये जुर्माना ठोका है। लिक्विडिटी डैमेज (एलडी) के तहत सुस्त गति से काम करने के एवज में यह जुर्माना राशि लगाई जाती है। नालागढ़-स्वारघाट नेशनल हाईवे 21ए के निर्माण में सुस्ती का खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। 30 जून तक नालागढ़ से चिकनी नदी तक मात्र दो किलोमीटर का निर्माण किया जाना था, जो नहीं हो सका। इस संबंध में हाईवे आथोरिटी नालागढ़ के एसडीओ केएस पाल ने…

Read More

कामगार युवती की सरेराह पिटाई

बद्दी (सोलन)। बद्दी-र्साइं मार्ग पर पुरानी सब्जी मंडी के समीप एक कामगार युवती को बाइक पर सवार दो नकाबपोशों ने सरेराह पीट-पीट कर बेहोश कर डाला। लोगों ने बेहोशी की हालत में युवती को एक निजी क्लीनिक में उपचार के लिए भर्ती करवाया। उधर इस घटना की पूरे क्षेत्र में चर्चा है और लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। मिली जानकारी के मुताबिक यह घटना बीती रात करीब साढ़े सात बजे की है। जिस समय पुरानी सब्जी मंडी पर यह घटना हुई उस समय मार्ग पर काफी चहल…

Read More

9 घंटे बंद रहा शिमला-कालका मार्ग

कंडाघाट (सोलन)। विश्व धरोहर शिमला-कालका रेलमार्ग तारादेवी के पास लैंड स्लाइड होने से करीब नौ घंटे बाधित रहा। इस दौरान सभी ट्रेनों को रद करना पड़ा। कालका से आने वाली तीन ट्रेन सहित एक रेल कार को भी कंडाघाट व तारादेवी के पास ही रोकना पड़ा। टैक्सी व बसों के माध्यम से यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाना पड़ा। करीब तीन सौ पर्यटक इस दौरान फंस गए। टैक्सी व बसों के माध्यम से सभी गंतव्य तक पहुंचे। सुबह नौ बजे बाधित ट्रैक शाम करीब छह बजे बहाल हुआ। वहीं रेलवे विभाग…

Read More

राजपुरा पंचायत प्रधान पर हमला

नालागढ़ (सोलन)। राजपुरा पंचायत के प्रधान पर कुछ युवकों ने जानलेवा हमला बोल दिया। वारदात को अंजाम उस वक्त दिया जब प्रधान सुबह अपनी दुकान खोल रहा था। हमले में उसे गंभीर चोटें आई हैं। नालागढ़ अस्पताल में उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद पीजीआई रेफर कर दिया गया है। प्रधान पर हुए इस हमले से गुस्साए जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने पुलिस थाना नालागढ़ का घेराव किया और आरोपियों को जल्द पकड़कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग उठाई। पुलिस के मुताबिक रंजिश के चलते वारदात को अंजाम दिया…

Read More

बद्दी में दो हादसों में दो की मौत

बद्दी (सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में दो विभिन्न दुर्घटनाओं में दो लोगों को मौत हो गई है। पुलिस ने नालागढ़ चिकित्सालय में पोस्टमार्टम करने के बाद शवों को परिजनों को सौंप दिया है। मरने वाले दोनों ही उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। पहली घटना मानपुरा क्षेत्र के ढेला गांव में हुई। उत्तर प्रदेश के गांव सकरन जिला सीतापुर निवासी 30 वर्षीय सुरेंद्र कुमार ढेला गांव के रामकरण के मकान में किरायेदार के रूप में रह रहा था। बुधवार देर शाम करीब साढ़े आठ बजे वह छत पर कपडे़ डाल…

Read More

नप में लेटलतीफी पर भाजयुमो खफा

बद्दी (सोलन)। नगर परिषद बद्दी में कर्मचारियों और अधिकारियों की लेट लतीफी को लेकर भाजयुमो ने मोर्चा खोल दिया है और मोर्चा के पदाधिकारियों ने बुधवार को दस बजे ही परिषद कार्यालय में डेरा डाल लिया। ऐसे में कार्यालय में काम करवाने के लिए लोग तो पहुंच गए थे लेकिन मौके पर कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था। जिला महामंत्री श्रवण चंदेल व मंडल अध्यक्ष संजीव ठाकुर, तरसेम चौधरी ने बताया कि नगर परिषद में काम न होने व कर्मचारियों के नदारद रहने की समस्या लंबे समय से चली आ रही…

Read More

अब ओलगी गांव में पानी मिलेगा भरपूर

अब ओलगी गांव में पानी मिलेगा भरपूर सुबाथू (सोलन)। करीब 40 साल बाद ओलगी गांव में पानी की समस्या दूर हो गई है। यह संभव हुआ है हैंडपंप की नई पोरटेबल तकनीक से। सड़क से करीब 500 फीट नीचे गांव में इस मशीन के तहत हैंडपंप लगाया गया है। जिला परिषद निधि से करीब तीन लाख की लागत से यह काम हुआ है। इलाके के कृष्ण लाल, नरोत्तम लाल, भूपेंद्र कुमार, ज्ञानचंद, प्रेमदास, रीता देवी, कुसुमलता, नाजकू देवी ने बताया कि पानी की किल्लत से लोग परेशान थे। सप्लाई न…

Read More

शिकायतों की अनदेखी पर बिफरे

बद्दी (सोलन)। बद्दी की निजी कंपनियों की ओर से रता खड्ड में एक्सपायरी दवाइयां और केमिकल बहाने के विरोध में इलाके के लोगों ने प्रदूषण बोर्ड के कार्यालय में अधिकारियों का घेराव किया। गुस्साए लोगों ने भाजयुमो के बैनर तले प्रदर्शन किया और बोर्ड के अधिशासी अभियंता के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर बोर्ड के अधीक्षण अभियंता के स्वयं मौका देखने का आश्वासन दिया, जिसके बाद मामला शांत हुआ। भाजयुमो के बद्दी इकाई के अध्यक्ष संजीव ठाकुर, जिला महामंत्री श्रवण चंदेल, एसटी सेल के जिला अध्यक्ष संदीप चौधरी,…

Read More

केंद्र व प्रदेश सरकार कर रही अनदेखी

केंद्र व प्रदेश सरकार कर रही अनदेखी अर्की (सोलन)। हिमाचल प्रदेश किसान सभा के दसवें जिला स्तरीय सम्मेलन में किसानों के हितों की अनदेखी को लेकर चल रही मुहिम के बारे में सदस्यों को अवगत करवाया गया। अर्की में संपन्न हुई बैठक की अगुवाई किसान सभा के राज्य स्तरीय नेता प्रो. राजेंद्र चौहान ने की। इस मौके पर उन्होंने प्रदेश एवं केंद्र सरकार की किसान विरोधी नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि जंगली जानवरों का बढ़ता आतंक, किसानों के टीडी अधिकार एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सिंचाई सुविधा जैसी समस्याओं…

Read More