बद्दी (सोलन)। इलाके के एक निजी के कर्मचारियों की छह दिनों से चली आ रही हड़ताल समाप्त हो गई है। श्रम निरीक्षक पीडी शर्मा के नेतृत्व में कामगार व प्रंबधकों की बीच हुई समझौता बैठक में कर्मचारियों की सभी मांगे मान ली हैं। जिसके चलते बुधवार को सभी कर्मचारी ड्यूटी पर चले गए हैं। बैठक में संस्थान के प्रबंधक ने श्रेणी के आधार पर सभी कामगारों को सरकार के नियमों के अनुसार वित्तीय लाभ देने, पांच वर्ष से अधिक कार्यकाल वाले कामगारों को नियमित किए जाने, जिन कामगारों को न्यूनतम…
Read MoreCategory: Solan
नप अध्यक्ष के समक्ष रखीं समस्याएं
सोलन। चंबाघाट के वार्ड नंबर चार में स्थित करोल विहार कालोनी में पेयजल, स्ट्रीट लाइटें, रास्तों तथा साफ-सफाई के लिए करोल विहार रेजिडेंटस वेलफेयर सोसाइटी ने आवाज बुलंद की है। इस समस्या को लेकर एक प्रतिनिधिमंडल नगर परिषद अध्यक्ष कुल राकेश पंत से मिला। सोसायटी के महासचिव राजेंद्र सिंह ने बताया कि नगर परिषद अध्यक्ष के साथ प्रतिनिधि मंडल की बैठक सकारात्मक रही। प्रतिनिधिमंडल ने इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष को चंबाघाट के वार्ड नंबर चार स्थित करोल विहार कालोनी में, पेयजल, स्ट्रीट लाइटें, रास्तों तथा साफ-सफाई व्यवस्था आदि…
Read Moreटैक्स बढ़ोतरी पर बिफरे कारोबारी
सुबाथू (सोलन)। छावनी क्षेत्र सुबाथू के कारोबारियों से वसूले जाने वाले टैक्स में बढ़ोतरी के फरमान के साथ ही जुर्माने की कवायद भी शुरू हो गई है। जून माह में फरमान जारी हुए और 01 जुलाई से दस रुपये प्रतिदिन जुर्माना वसूला जाना शुरू हो गया है। इस कार्रवाई से व्यापार मंडल भड़क गया है। भारी भरकम टैक्स बढ़ाने के बाद जुर्माने वसूलने की कवायद से कारोबारियों में खासा रोष है। मामले को कारोबारियों ने कोर्ट तक का दरवाजा खटखटाया डाला है। नगर परिषद के करीब 250 कारोबारी इस जद…
Read Moreपोस्टर मेकिंग में अंशिका जीती
बद्दी (सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र थाना स्थित निजी कंपनी की ओर से एसके पब्लिक स्कूल चक्कां में पौधारोपण किया। इस मौके पर आयोजित पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में तीसरी कक्षा की अंशिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं दीपक दूसरे और रंजना तीसरे स्थान पर रही। इस मौके पर आयोजित निबंध लेखन प्रतियोगिता में रंजन ने पहला, मोनी ने दूसरा तथा सारस ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कविता पाठ में दूसरी कक्षा के दीपक ने पहला, एकता ने दूसरा तथा तीसरी कक्षा के दीपक कुमार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में…
Read Moreपंचायत-बूथ स्तर पर बनेंगे यूनिट
धर्मपुर (सोलन)। महिला ब्लाक कांग्रेस की बैठक में फैसला लिया गया कि कसौली विधानसभा क्षेत्र में महिला कांग्रेस के पंचायत और बूथ लेबल पर यूनिट बनाए जाएंगे। कसौली महिला कांग्रेस को चार जोन में विभाजित किया जाएगा। इसमें सुबाथू, धर्मपुर, जाबली, परवाणू और भोजनगर जोन बनाए जाएंगे। इसमें महिला जोन प्रभारी नियुक्त किए जाएंगे। बैठक मनसा माता मंदिर धर्मपुर में ब्लाक अध्यक्ष जयंती पंवार की अध्यक्षता में हुई। बैठक में महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष इंदिरा शर्मा विशेष रूप से मौजूद रही। बैठक में सर्वप्रथम मंडी उपचुनाव में कांग्रेस की जीत…
Read Moreफजीहत के डर से फौरन दी पानी की सप्लाई!
सोलन । सोलन शहर के बीचोंबीच स्थित गर्ल्स स्कूल में पानी की सप्लाई को लेकर स्कूल प्रबंधकों और नगर परिषद के अधिकारियों के बीच ठन गई है। स्कूल प्रबंधकों के अनुसार करीब 2000 छात्राएं पानी की बूंद-बूंद के लिए तरस रही थी। चार दिनों से स्कूल में पानी की सप्लाई बाधित रही। छात्राएं घर से पानी ला रही थीं। नगर परिषद के अधिकारियों को बार-बार सूचित करने के बावजूद भी पानी की सप्लाई सुचारु नहीं हो सकी। वहीं नगर परिषद के अधिकारियों ने चार दिनों से पानी न पहुंचने से…
Read Moreहत्या या नेचुरल डैथ गुत्थी उलझी
बद्दी (सोलन)। 38 वर्षीय विवाहिता रमन कौशल की मौत की गुत्थी उलझती नजर आ रही है। पत्नी की हत्या के आरोपों से घिरे पूर्व जोगेंद्रा बैंक के चेयरमैन संजीव कौशल अपने बचाव में मीडिया का सहारा लेे रहे हैं। वहीं मृतका के भाई अपनी बहन के लिए न्याय मांग रहे हैं। मौत पर छिड़े विवाद ने सोमवार शाम यू टर्न ले लिया। पुलिस की पूछताछ के दौरान दोनों बच्चों ने अपनी मां की मौत को नेचुरल बताते हुए किसी पर शक जाहिर नहीं किया है। मृतक महिला के पति संजीव…
Read Moreरूसा के विरोध में छेड़ेंगे आंदोलन
सोलन। डिग्री कालेज एसएफआई इकाई और जिला एसएफआई कमेटी ने रूसा अधिनियम के नकारात्मक पहलू के खिलाफ आंदोलन करने की ठान ली है। रूसा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए इकाई नौ दिवसीय आंदोलन शुरू करने जा रही है। यह आंदोलन 2 से 9 जुलाई तक चलेगा। वहीं 10 जुलाई को एसएफआई शिमला में प्रदेशव्यापी आंदोलन करेगी। इकाई की सोमवार को हुई बैठक में एसएफआई जिला कमेटी सचिव मोहित वर्मा ने बताया कि रूसा के तहत शिक्षा प्रणाली में जो फेरबदल किए गए हैं वह व्यावहारिक नहीं हैं।…
Read Moreन्यूनतम वेतन 10 हजार देने की मांग
सोलन। सीटू जिला कमेटी के आह्वान पर क्षेत्रीय सीटू कमेटी ने शनिवार को उपायुक्त कार्यालय के बाहर मांगों के लेकर जोरदार धरना प्रदर्शन किया। जिसमें कमेटी ने न्यूनतम वेतन 10 हजार और अंशकालिक प्रथा को खत्म करने की मांग की। इस दौरान सीटू एरिया कमेटी अध्यक्ष सुभाष जडे़जा ने कहा कि प्रदेश में अन्य राज्यों की अपेक्षा मजदूरों का न्यूनतम वेतन बहुत कम है। जिससे मजदूर वर्ग के लोगों का जीवन यापन करना मुश्किल हो गया है। वहीं प्रदेश सरकार की अंशकालिक प्रथा के चलते मिड डे मील वर्कर, आंगनबाड़ी…
Read More25 घंटे बाद मृतका का पोस्टमार्टम
भोजनगर (सोलन)। मृतक अनुराधा की संदिग्ध हालत में हुई मौत के मामले में पुलिस की कार्यप्रणाली भी संदेह के घेरे में आ गई है। परिजनों के कहने के बावजूद भी पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने में करीब 25 घंटे लगा दिए। पोस्टमार्टम शनिवार को दोपहर करीब 11:30 बजे हुआ। महिला की मौत शुक्रवार को करीब 11 बजे फंदे से लटककर हुई थी। महिला के मायके वालों ने ससुराल वालों को महिला की मौत का जिम्मेवार ठहराया है। मृतका के पिता प्रेम सिंह, चाचा सोहन लाल, बनवारी लाल, नंदलाल, रतन सिंह, चाची…
Read More