होटलों से वसूला 9.25 लाख जुर्माना

सोलन। लग्जरी होटलों में बिना एंट्री किए ग्राहक ठहराना होटल मालिकों को महंगा पड़ रहा है। जिला आबकारी एवं कराधान विभाग सोलन ने ऐसे होटल मालिकों पर शिकंजा कसना आरंभ कर दिया है। इसके लिए विभाग ने विशेष अभियान छेड़ा है। टीम ने टैक्स चोरी के मामले में छापामारी कर सोलन शहर के सात बड़े होटलों से सवा नौ लाख रुपये जुर्माना वसूला है। इस संबंध में एईटीटी सोलन डा. सुनील ने बताया कि विभाग के पास शिकायतें आ रही थी कि होटल मालिक बिना एंट्री के ग्राहकों को ठहराते…

Read More

3 किलो 980 ग्राम चूरापोस्त पकड़ा

बद्दी (सोलन)। बद्दी पुलिस की एसआईयू विंग ने एक नालागढ़ के वार्ड नंबर तीन के एक युवक से 3 किलो 980 ग्राम चूरा पोस्त बरामद कर गिरफ्तार किया है। एसआईयू विंग के प्रभारी राजू के नेतृत्व में मुख्य आरक्षी किशोर सिंह, ओंकार सिंह, तेजा सिंह और सुरेश कुमार ने रामशहर रोड पर वन विभाग के कार्यालय के समीप एक युवक को देखा। इस युवक सफेद रंग का प्लास्टिक का थैला हाथ में लेकर जा रहा था। पुलिस के देख कर युवक हड़बड़ाने लगा। शक होते ही पुलिस ने उसे देखते…

Read More

ट्रेनिंग के साथ मिलेगी नौकरी की गारंटी

बद्दी (सोलन)। बेरोजगार युवाओं व उद्योगों में पहले से कार्यरत कामगारों को तकनीकी प्रशिक्षण देने के उद्देश्य से बद्दी टेक्निकल ट्रेनिंग इंस्टीच्यूट (बीटीटीआई) खोला है। सेंटर का भवन बनकर तैयार हो गया है। अगर उनके प्रशिक्षण लेने के लिए युवा आवेदन करते हैं तो 30 जुलाई तक इसे चालू कर दिया जाएगा। फिलहाल कम समय के कोर्स शुरू करने की योजना बनाई जा रही है। पत्रकारों से बातचीत में बीबीएनआईए के अध्यक्ष राजेंद्र गुलेरिया ने कहा कि इस केंद्र का उद्देश्य जहां बेरोजगार युवाओं को उद्योगों में मांग के आधार…

Read More

प्रतिबंधित पॉलीथिन का न करें प्रयोग

सोलन। समय दोपहर 2:30 । मालरोड लाइब्रेरी के सामने दुकान में मसाले, दालें और कई खाद्य पदार्थ पॉलीथिन में पैक। अधिकारी सवाल करता है- क्यों भाई पॉलीथिन पर प्रतिबंध नहीं है। दुकानदार कहता है – साहब बरसात का मौसम है सामान खराब हो जाता है। समय 2:37- मुरारी मार्केट में सब्जी वाले के पास टमाटर किस तरह दिए? जवाब मिलता है 70 रुपये किलो। रेट लिस्ट दिखाने पर जवाब मिलता है साहब! रोज ही रेट बदलते हैं क्या लिस्ट लगाएं? 2.50 पुराने बस अड्डे के पास चने, मूंगफली, मक्की की…

Read More

10 जुलाई को होगा छात्रा अधिवेशन

सोलन। संस्कृत कालेज एसएफ आई इकाई ने रूसा अधिनियम के तहत सेमेस्टर प्रणाली का कड़ा विरोध किया है। शनिवार को संस्कृत कालेज में आयोजित हुई आम सभा में इकाई अध्यक्ष अनिल शर्मा ने विद्यार्थियों को रूसा की खामियों को बताया। उन्होंने कहा कि इस प्रणाली के तहत प्रदेश के हजारों विद्यार्थियों को शिक्षा से वंचित रहना पडे़गा। कालेज में सीमित 120 सीटें छात्रों की शिक्षा के साथ खिलवाड़ हैं। इस दौरान महिला उत्पीड़न पर भी चर्चा की गई। वहीं निर्णय लिया गया कि इस संदर्भ में 10,11 और 12 जुलाई…

Read More

बुजुर्ग के बैंक में 76 हजार चोरी

सोलन। रिश्तेदार के आपरेशन के लिए निकाली रकम में से करीब 76 हजार रुपये की राशि कुछ शातिर बैंक से ही उड़ा ले गए। सूचना मिलते ही बैंक प्रबंधन हरकत में आया, लेकिन शातिर अपना काम कर रफूचक्कर हो चुके थे। प्रभावित ने पुलिस ने शिकायत की है। सूत्रों के मुताबिक तीन युवकों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ हुई है। इसके बाद उन्हें छोड़ दिया गया है। उधर बैंक प्रबंधन ने सीसीटीवी फुटेज पुलिस को सौंप दी है। बुजुर्ग कैलाश नाथ ओझा ने बताया कि वह सुबह करीब सवा…

Read More

कौन जांचे पॉलीथिन पैक की सप्लाई?

सोलन। सरकार की प्रतिबंधित पॉलीथिन को रोकने की कवायद हांफ रही है। निर्देशों के बावजूद संबंधित अधिकारी स्टाफ की कमी का हवाला देते हुए अपना पक्ष रख रहे हैं। पॉलीथिन की जांच करने के लिए जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक विभाग में निरीक्षक का पद रिक्त है। जिससे नियमों का उल्लंघन होना लाजमी है। आखिर विभागीय अधिकारी भी क्या करें? स्टाफ का भारी भरकम टोटा व्यवस्था पर पूरी तरह से हावी हो चुका है। प्रक्रिया को चलाना अधिकारियों के लिए गले की फांस बन चुका है। कार्य सुचारु ढंग से नहीं…

Read More

स्वास्थ्य विभाग में घोटालों की जांच हो

सोलन। पीसीसी के महासचिव विनोद सुल्तानपुरी ने कहा कि मंडी उपचुनाव में कांग्रेस की जीत के बाद अब मिशन 2014 पर फतेह हासिल की जाएगी। मंडी उपचुनाव में प्रतिभा सिंह की जीत के बाद विजय का सिलसिला जारी हो गया है। 2014 के चुनाव बूथ स्तर से लड़ेंगे। भाजपा को इस बार भी मुंह की खानी होगी। वे सोलन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए बोल रहे थे। उन्होंने प्रदेश कार्यकारिणी में शामिल करने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का भी आभार जताया।…

Read More

पेयजल व्यवस्था न सुधरी तो होगी कार्रवाई

सोलन। पेयजल व्यवस्था को सुधारने की व्यवस्था उपायुक्त सोलन देखेंगे। मंत्री व विधायक कर्नल धनी राम शांडिल ने यह निर्देश दिए हैं। उन्होंने उपायुक्त को आईपीएच, विद्युत और नगर परिषद में समन्वय स्थापित करने के लिए भी कहा है। वहीं कोताही पर संबंधित कर्मचारी या अधिकारी पर नियमानुसार कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए हैं। पानी की अनियमित सप्लाई को लेकर उपायुक्त सोलन ने शुक्रवार संबंधित अधिकारियों की बैठक बुलाकर शहर और आस पास के क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था बेहतर बनाने पर चर्चा की है। एक सप्ताह की मॉनिटरिंग रिपोर्ट…

Read More

शहर में बस टाइमिंग को लेकर छिड़े विवाद में मारपीट

सोलन। कालेज के एनएसयूआई के अध्यक्ष समेत तीन लोगों पर मारपीट के आरोपों के तहत थाना सदर में मुकदमा कायम किया गया है। बस टाइमिंग को लेकर छिड़े विवाद के बाद एक बस परिचालक की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई की है। बस बासाधार से सोलन आ रही थी। पुलिस अधीक्षक सोलन डा रमेश छाजटा ने इसकी पुष्टि की है। पुलिस थाना सोलन के तहत नीरज कुमार पुत्र राकेश ठाकुर गांव ध्रोटी डाकघर राजगढ़ जिला सिरमौर ने दर्ज शिकायत में कहा है कि वह बस नंबर एचपी 14-2185 में बतौर…

Read More