सोलन। आबकारी एवं कराधान विभाग ने लोगों से चालू वित्त वर्ष 2013-14 की पहली (वेट वेल्यू एडिड टैक्स और रिटर्न) तिमाही समय पर जमा करवाने की अपील की है। 20 जुलाई तक डीलर चैक के माध्यम से टैक्स व रिटर्न जमा करवा सकते हैं। कैश 30 जुलाई तक लिया जाएगा। वैट टैक्स व रिटर्न की प्रथम तिमाही अप्रैल, मई और जून माह की है। समय पर टैक्स अदायगी न करने वालों को टैक्स व रिटर्न पर जुर्माना लगेगा। वहीं मासिक अदायगी करने वालों के लिए भी यही तिथि रहेगी। हालांकि…
Read MoreCategory: Solan
गुस्साए ग्रामीणों ने लगाया जाम
नालागढ़ (सोलन)। मार्ग की खस्ता हालत को लेकर गुस्साए ग्रामीणों ने नालागढ़ – ढेरोंवाला मार्ग जाम लगा दिया। करीब दो घंटे तक लगे इस जाम में प्रदर्शनकारियों ने लोक निर्माण विभाग और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बंद रही। ढेरोंवाला गांव के लज्जा राम, अशोक कुमार, हरभजन सिंह, अमित कुमार, पालो देवी, गुरमेल, पुनीत और हरिओम के नेतृत्व में चार दर्जन लोगों ने नालागढ़-ढेरोंवाला मार्ग पर जाम लगाया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि विभाग के अधिकारियों को बार-बार अवगत…
Read Moreखाद्य सुरक्षा बिल लोगों के साथ मजाक
सोलन। केंद्र सरकार की ओर से शुरू किए जा रहे ‘खाद्य सुरक्षा बिल’ योजना का भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा सोलन मंडल ने कड़ा विरोध किया है। रविवार को हुई बैठक की अध्यक्षता करते हुए अध्यक्ष बादल सिंह नाहर ने कहा कि यह बिल गरीबों के साथ एक मजाक है। इस बिल के तहत पिछले तीन माह से डिपुओं में न तो दालें मिल रही है और न ही चीनी जिस कारण गरीब लोगों को दुकानों से भारी दामों पर राशन खरीदना पड़ रहा है। यदि सरकार की नीतियां इसी गति…
Read Moreपंखे में लटक कर कामगार ने आत्म हत्या की
बद्दी (सोलन)। बरोटीवाला की एक दवा फैक्टरी में कार्यरत एक कामगार ने पंखे में फंदा लगा कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। पुलिस ने नालागढ़ में पोस्टमार्टम के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया है। पश्चिम बंगाल के जिला मुरशीदाबाद के बरयामपुर निवासी शबूद्दीन पिछले दो माह से बरोटीवाला क्षेत्र के बुरांवाला की साबुन बनाने वाली कंपनी में कार्य करता था। जबकि उसकी पत्नी बरोटीवाला क्षेत्र में एक दवा कंपनी में कार्यरत थी। शनिवार को शबूद्दीन ने भी दवा कंपनी में काम करना…
Read Moreअपराध को रोकने को रात्रि गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए
बद्दी (सोलन)। पुलिस महानिरीक्षक जीडी भार्गव (दक्षिण रेंज) ने बीबीएन में अपराध को रोकने तथा रात्रि पुलिस गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बीबीएन के पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक में कहा कि बीबीएन पंजाब व हरियाणा राज्यों की सीमा से सटा होने के कारण यहां पर असामाजिक तत्वों को बोलबाला रहता है। उन्होंने एसपी को रात्रि गश्त बढ़ाने तथा सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई करने का आदेश दिए है। उन्होंने लंबित मामलों के शीघ्र निपटान तथा सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने को कहा है। एसपी अरुल कुमार ने…
Read Moreकुनिहार में बाइकर्स की तेज रफ्तारी बेलगाम
कुनिहार (सोलन)। कुनिहार बाजार में बाइक सवारों की तेज रफ्तारी ने लोगों का राह चलना मुश्किल कर दिया है। यह बाइकर्स अधिकतर स्कूल टाइम पर नजर आते हैं। यह इतनी तेजी से बाइक चलाते हैं कि यदि कोई हादसा होता है तो जानमाल का नुकसान तय है। इनकी तेज रफ्तारी के कारण स्थानीय लोगों का सड़क पर चलना भी मुश्किल हो गया है। इनमें ज्यादातर स्कूली बच्चे शामिल हैं जिनके पास अभी तक लाइसेंस भी नहीं है। वहीं पुलिस प्रशासन भी इनकी तेज रफ्तारी पर लगाम कसने में नाकाम साबित…
Read Moreसुबाथू के छह गांव में पेयजल संकट
सुबाथू (सोलन)। सुबाथू के समीप ग्राम पंचायत कक्कडहट्टी के छह गांवों में दो दिनों से पेयजल सप्लाई बाधित है जिससे ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गांव की आबादी 1000 से अधिक है। ग्रामीणों का आरोप है कि आईपीएच विभाग आए दिन गांवों में सप्लाई रोक देता है जिसके बारे में पहले कोई सूचना नहीं दी जाती। गांव के समीप में बावड़ियां व हैंडपंप भी नहीं है जिससे महिलाओं को पानी लेने के लिए दूर जाना पड़ता है वहीं घर के कामकाज में भी खासी दिक्कतें आती…
Read Moreचाकूबाज लुटेरों का मुख्य सरगना पुलिस ने दबोचा
बद्दी (सोलन)। बद्दी के नंदपुर में शराब के ठेके पर तैनात दो सेल्समैन समेत पांच लोगों को चाकू से जख्मी कर लूट के मामले में बद्दी पुलिस ने मुख्य आरोपी को दबोचने में सफलता प्राप्त की है। एसपी बद्दी ने आरोपी को पकड़ने के लिए दो विशेष टीमों का गठन किया हुआ था। टीमें पिछले दो दिनों से नालागढ़ क्षेत्र में धरपकड़ कर रही थी लेकिन आरोपी पुलिस को चकमा दे रहे थे। एएसआई मनोज के नेतृत्व में गठित टीम ने रविवार को नालागढ़ के ब्राह्मण माजरा की खड्ड से…
Read Moreजमीन समतल कराने के नाम पर अवैध खनन
बद्दी (सोलन)। बरोटीवाला में एक महिला की ओर से जमीन समतल करने के नाम पर अवैध खनन किया जा रहा था। बरोटीवाला पुलिस ने मौके पर पहुंच कर एक ट्रक व पोपलेन को कब्जे में लिया है। इस मामले में लोगों ने पटवारी के भी मिलीभगत होने की शिकायत पर एसडीएम ने जांच के आदेश दे दिए हैं। अगर पटवारी इसमें शामिल पाया जाता है तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उधर, दूसरी ओर एसडीएम यूनस के नेतृत्व में टीम ने सैनी माजरा के जुगातखाना में दबिश…
Read Moreट्रांसपोर्टर कंपनी, कारोबारियों को नोटिस
सोलन। आबकारी एवं कराधान विभाग की टीम ने शनिवार और रविवार को विशेष मुहिम के तहत परवाणू स्थित ट्रांसपोर्टर कंपनियों व व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर दबिश दी। इस दौरान विभाग की टीम ने एक लाख जुर्माना और 334 नग कब्जे में लिए हैं। वहीं टीम ने ट्रांस्पोर्ट कंपनियों और कारोबारियों को नोटिस जारी करते हुए जवाब तलब किया है। वहीं एक चावल के गोदाम में दबिश के दौरान भारी अनियमितताएं पाई गई हैं। ईटीओ प्रीतपाल सिंह और प्रेम कायथ की अगुवाई में टीम ने यह सफलता हासिल की है। मामलों की…
Read More