ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

बद्दी (सोलन)। बद्दी-साईं मार्ग पर एक बाइक सवार की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई है। मृतक व्यक्ति हरियाणा राज्य के पानीपत का रहने वाला था। बद्दी के गेयर बनाने वाली कंपनी में कार्य करता था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। बुधवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे कामगार सतीश कुमार (42) बाइक पर सवार हो कर अपनी फैक्टरी की ओर जा रहा था। अपर बाजार में धर्मकांटा के नजदीक ट्रक के साथ चल रहे बाइक का शीशा ट्रक से…

Read More

ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

बद्दी (सोलन)। बद्दी-साईं मार्ग पर एक बाइक सवार की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई है। मृतक व्यक्ति हरियाणा राज्य के पानीपत का रहने वाला था। बद्दी के गेयर बनाने वाली कंपनी में कार्य करता था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। बुधवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे कामगार सतीश कुमार (42) बाइक पर सवार हो कर अपनी फैक्टरी की ओर जा रहा था। अपर बाजार में धर्मकांटा के नजदीक ट्रक के साथ चल रहे बाइक का शीशा ट्रक से…

Read More

24 गांव में 30 घंटे से बिजली गुल

बद्दी (सोलन)। दून विस क्षेत्र की पट्टा और नालका पंचायतें 30 घंटे से अंधेरे में डूबी हुई हैं। तकनीकी खराबी के चलते यह समस्या आई है। लोगों का कहना है कि नालका पंचायत में आने वाली विद्युत लाइन की लंबाई अधिक होने से कई वर्षों से यह समस्या आ रही है। ऊपर से इस लाइन पर एक ही कर्मचारी तैनात किया गया है। अगर कहीं पर कोई फाल्ट आता है तो उसे खोजने के लिए उसका पूरा दिन लग जाता है। जिससे खामियाजा इलाके की जनता को उठाना पड़ रहा…

Read More

बहादुर ने लगाई सबसे ऊंची कूद

कंडाघाट (सोलन)। क्वारग स्कूल में आयोजित खंड स्तरीय अंडर -14 खेलकूद प्रतियोगिताओं ने बच्चों ने दमखम दिखाया। इसमें बच्चों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। इस मौके पर आयोजित शॉटपुट प्रतियोगिता में डुमैहर स्कूल के बहादुर ने पहला, ओच्छघाट स्कूल के संजू ने दूसरा और सयारीघाट स्कूल के हरीश ने तीसरा स्थान हासिल किया। ऊंची कूद प्रतियोगिता में डुमैहर स्कूल के अर्जुन, मंझौल स्कूल के तुशार और जंगील स्कूल के प्राजल प्रतियोगिता के अगले चरण में पहुंचे। डिस्कस थ्रो प्रतियोगिता में ओच्छघाट स्कूल के संजू, बीशा स्कूल के सुनील और सकोड़ी…

Read More

226 रुपये हड़पने के आरोप में फंसा इंस्पेक्टर

परवाणू (सोलन)। थाना परवाणू में एक केंद्रीय सरकारी अधिकारी के विरुद्ध 226 रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज किया गया है। यह मामला कसौली की अदालत के आदेशों पर दर्ज हुआ है। जानकारी के अनुसार हिमाचल प्रदेश डाकतार विभाग में कार्यरत उपमंडलीय निरीक्षक ने वर्ष 2009 में परवाणू के डाकघर परिसर में उपमंडल के सभी डाकियों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया। लगभग चार वर्ष की अवधि के बाद गत सप्ताह उपमंडल में तैनात एक डाकिए ने कसौली की अदालत में एक आवेदन पत्र के माध्यम…

Read More

फर्जी टूरिस्ट गाइड पर कसेगा शिकंजा

सोलन। पर्यटन जिला सोलन में फर्जी टूरिस्ट गाइडों पर शिकंजा कसने जा रहा है। पांच दिवसीय विभागीय प्रशिक्षण के बाद विभाग टूरिस्ट गाइडों को पंजीकृत करेगा। वेबसाइट में जिला सोलन और सिरमौर सर्किट से जुड़े टूरिस्ट गाइडों की सूची डाली जाएगी। अन्य गाइड अवैध होंगे। शिकायत मिलने पर विभाग नियमानुसार कार्रवाई करते पुलिस में मामला सौंप सकता है। इसकी पुष्टि संयुक्त निदेशक एवं जिला पर्यटन विकास अधिकारी राजेश शर्मा ने की है। पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन विभाग के जिला कार्यालय सोलन में टूरिस्ट गाइड के लिए पांच दिवसीय प्रशिक्षण को…

Read More

एबीवीपी आमरण अनशन करेगी शुरू

सोलन। रूसा अधिनियम के विरोध में डिग्री कालेज सोलन की एबीवीपी इकाई ने 24 घंटे की भूखहड़ताल शुरू कर दी है। वीरवार को इकाई के आठ कार्यकर्ता दोपहर एक बजे भूख हड़ताल पर बैठे। छात्रों ने नारेबाजी करते हुए रूसा को छात्र विरोधी फैसला बताया। सोलन कालेज एबीवीपी इकाई के अध्यक्ष रोहित ठाकुर ने बताया कि इकाई रूसा प्रणाली का कड़ा विरोध करती है। जब तक रूसा अधिनियम को वापस नहीं लिया जाता तब तक विरोध जारी रहेगा। यह भूख हड़ताल विवि प्रशासन के लिए एक चेतावनी है। यदि प्रशासन…

Read More

डे केयर सेंटर में मिलेगी बेहतर सुविधा

सोलन। ओल्ड एज हेल्पलाइन सोसाइटी की बैठक में बुजुर्गों की सहायतार्थ कार्यालय में चल रहे डे केयर सेंटर में बेहतर सुविधा मुहैया करवाने और इस व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए विचार-विमर्श किया गया। सरकार से आर्थिक सहायता के लिए प्रस्ताव भेजे जाने पर भी फैसला हुआ। बैठक प्रधान जीसी गुप्ता की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक के दौरान ओल्ड हेल्पलाइन सोसाइटी और हेल्प ऐज इंडिया, सोलन इकाई के संयुक्त तत्वाधान में जिला के ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाने पर भी चर्चा हुई। साथ ही शिविर के…

Read More

बजट जारी, फिर भी नहीं बने आंगनबाड़ी भवन

अर्की (सोलन)। समेकित बाल विकास सेवा के तहत कुनिहार विकास खंड के एक दर्जन आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण के लिए 25 लाख जारी करने के बावजूद अभी तक निर्माण कार्य शुरू ही नहीं किया गया है। इस संदर्भ में आयोजित बैठक में खंड विकास अधिकारी कुनिहार के माध्यम से आंगनबाड़ी भवनों के निर्माण में हो रही देरी तथा अधूरे कार्य पूरे करने पर कमेटी सदस्यों ने सुझाव रखे। बैठक एसडीएम अर्की एलआर वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस मौके पर कमेटी सचिव एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी एचसी…

Read More

लोस चुनावों में बूथ स्तर की रणनीति तैयार

धर्मपुर (सोलन)। कुमारहट्टी के समीप खील का मोड़ स्थित बाबा बालक नाथ मंदिर में आयोजित भाजपा कसौली मंडल की बैठक में विशेष रूप से आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर रूपरेखा तैयार करके उस पर चर्चा की गई और बूथ स्तर तक चुनावी रणनीति तय की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष राजकुमार सिंगला ने की। इस मौके पर विधायक डॉ. राजीव सहजल और सांसद वीरेंद्र कश्यप ने विशेष रूप से शिरकत की। मंडल अध्यक्ष राजकुमार सिंगला और महामंत्री मदनमोहन मेहता ने बताया कि बैठक में सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होने…

Read More