अर्की (सोलन)। जिले भर में पंद्रह अगस्त तक बैंक अकाउंट और आधार कार्ड नंबर रसोई गैस एजेंसी में जमा न करवाने वाले उपभोक्ताओं की रसोई गैस की सप्लाई रुक सकती है। गैस एजेंसियों के प्रभारियों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त सोलन मदन चौहान ने यह निर्देश दिए हैं। केंद्र की डायरेक्ट कैश सब्सीडी योजना के तहत रसोई गैस एजेंसियों के तहत पंजीकृत उपभोक्ताओं को अब आधार कार्ड नंबर दर्ज किए बगैर गैस की आपूर्ति नहीं हो पाएगी। बैठक में बताया गया कि जिन उपभोक्ताओं के आधार कार्ड बन…
Read MoreCategory: Solan
जलजनित रोगों ने पसारे पांव
सोलन। जलजनित रोगों बरसात के मौसम में पांव पसारना शुरू कर दिया है। अस्पताल के आंकड़ों के मुताबिक रोजाना उल्टी दस्त के औसतन 15, डायरिया के 30 से 40 केस जोनल अस्पताल में पहुंच रहे हैं। इसमें बच्चों की संख्या सबसे अधिक बताई जा रही है। गनीमत है कि यह मामले एक ही इलाके से नहीं है। उधर अस्पताल प्रशासन का दावा है कि इस मौसम में जलजनित रोगों डायरिया, पीलिया जैसी बीमारी के लक्षण पाए जाना आम बात है। प्रबंधन पूरी स्थिति से निपटने के लिए चौकस है। बरसात…
Read Moreकामगार की संदिग्ध अवस्था में मौत
बद्दी (सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र बरोटीवाला के उद्योग में कार्यरत एक कामगार की संदिग्ध हालत में मौत हो गई है। ड्यूटी के दौरान कामगार अचानक गायब हो गया। बाद में छानबीन के बाद कूलिंग टैंक में युवक का शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए नालागढ़ भेजा है। परिजनों ने किसी पर कोई शक नहीं जताया है। पुलिस को कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। पुलिस के अनुसार हरियाणा के नरायणगढ़ जिले के करयाना गांव का रहने वाला रणदीप (19) बुरांवाला में…
Read Moreनए ट्रकों की खरीद पर प्रतिबंध
नए ट्रकों की खरीद पर प्रतिबंध अर्की (सोलन)। दाड़लाघाट स्थित बाघल लैंड लूजर परिवहन सहकारी सभा में नई गाड़ियों की अनुमति पर प्रतिबंध लग गया है। शनिवार को संपन्न सभा की एक दिवसीय कार्यकारिणी की बैठक के बाद यह फैसला लिया गया है। सभा प्रधान रामकृष्ण शर्मा ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 11सौ से अधिक ट्रकों के बेड़े वाली बाघल लैंड लूजर परिवहन सहकारी सभा में सदस्यों की मांग पर इसी वर्ष अप्रैल माह में नई गाड़ियां खरीदने को प्रतिबंध हटाया गया था। तीन माह के दौरान दर्जनों…
Read Moreमांगों को लेकर एबीवीपी लामबंद
नालागढ़ (सोलन)। स्थानीय कालेज में वीरवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने लंबित मांगें पूरी न होने से आहत होकर रोष प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि रूसा के तहत शुरू हुए शैक्षणिक सत्र के कारण सुबह 9 बजे ही कक्षाएं शुरू होने से दूरदराज क्षेत्रों के विद्यार्थियों को पेश आ रही दिक्कतों के समाधान और कालेज में रिक्त पड़े प्रवक्ताओं के पदों को न भरने के लिए कालेज प्रबंधन ने कोई कदम नहीं उठाया है। अभाविप के कैंपस अध्यक्ष आशीष गुलेरिया, इकाई सचिव नरेंद्र सिंह और…
Read Moreकौन पहुंचा नाहन के एमलएलए के दरबार?
सोलन। अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की सोलन शहरी इकाई के चुनाव विवादों में हैं। उपायुक्त कार्यालय कर्मचारी संघ के प्रधान जीत राम कश्यप ने प्रेस बयान जारी करते हुए ताजा चुनावों की कार्यकारिणी से किनारा करने का ऐलान किया है। सर्वसहमति से हुए चुनावों को झूठा करार देते हुए 31 जुलाई को समानांतर इकाई के चुनावों की घोषणा कर डाली है। उन्होंने कहा कि कांगड़ा हमीरपुर मैत्री सभा के सभागार में अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की सोलन शहरी इकाई के चुनावों के नाम पर महासंघ के पूर्व पदाधिकारी के समर्थकों, कांगड़ा हमीरपुर…
Read Moreटैक्टर और सफारी की टक्कर में एक घायल
बद्दी (सोलन)। किशभनपुरा के पास ट्रैक्टर और सफारी वाहन की भिड़ंत में एक व्यक्ति को चोटें आई हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक दुपशहर सिंह का कहना है कि जब वे टाटा सफारी में सवार होकर चंडीगढ़ की तरफ जा रहा था तो अचानक किशभनपुरा से आ रहे ट्रैक्टर से भिड़ंत हुई है। यह हादसा ट्रैक्टर चालक की लापरवाही से हुआ है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। इसकी पुष्टि एसपी अरुल कुमार ने की…
Read Moreटैक्टर और सफारी की टक्कर में एक घायल
बद्दी (सोलन)। किशभनपुरा के पास ट्रैक्टर और सफारी वाहन की भिड़ंत में एक व्यक्ति को चोटें आई हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक दुपशहर सिंह का कहना है कि जब वे टाटा सफारी में सवार होकर चंडीगढ़ की तरफ जा रहा था तो अचानक किशभनपुरा से आ रहे ट्रैक्टर से भिड़ंत हुई है। यह हादसा ट्रैक्टर चालक की लापरवाही से हुआ है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। इसकी पुष्टि एसपी अरुल कुमार ने की…
Read Moreसरकारी विभागों में शातिरों के सूत्र
सोलन। बीबीएन में प्रदूषण से हाल बेहाल है। विभागीय अधिकारी और कर्मचारी क्या रोकेंगे प्रदूषण और अवैध खनन को। सरकारी विभागों में शातिरों के संपर्क सूत्र तेज हैं। औचक निरीक्षण होने से पहले ही फोन हो जाता है। जब तक अधिकारी पहुंचते हैं तब तक सारी सेटिंग हो जाती है। अगर कोई ऐसा न करे तो शातिरों के हाथ सरकारी तंत्र के गिरेबान तक पहुंच जाते हैं। शुक्रवार को जिप की मासिक बैठक में प्रदूषण और खनन माफिया की बात चलते ही एक जिप सदस्य ने खूब निशाना साधा और…
Read Moreपार्षदों ने अध्यक्ष पर लगाया मनमानी का आरोप
बद्दी (सोलन)। नगर परिषद बद्दी के आधा दर्जन पार्षदों ने परिषद की बैठक को लेकर अध्यक्ष पर मनमानी करने का आरोप लगाया है। पार्षदों का कहना है कि अगर अध्यक्ष के पास समय नहीं है तो उपाध्यक्ष की उपस्थित में भी बैठक संभव है। बार-बार बैठके ं स्थगित करके पार्षदों को बेवजह परेशान किया जा रहा है। साथ ही जनता के कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। पार्षद तेजा राम, उर्मिला, बीना कौशल, वार्ड नंबर चार की पार्षद सुनीता देवी और सुनिता चौधरी के अनुसार शुक्रवार को बैठक की तिथि…
Read More