सोलन कोरोना के चलते कर्फ्यू और लॉकडाउन से परेशान प्रदेश के किसान अब अपनी फसलों को ऑनलाइन बेच रहे हैं। किसान को अपनी फसल मंडी लाने की जरूरत नहीं है। ई पोर्टल में फसल की ताजा फोटो डालने के बाद ऑक्शन भी ऑनलाइन होगी और व्यापारी खुद आपके घर से फसल उठाकर ले जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों सम्मानित होने वाली देश की पहली सोलन की ई-फल व सब्जी मंडी में किसान रुचि ले रहे हैं। 24 घंटे के भीतर किसान की मेहतन का पैसा सीधे उसके अकाउंट में…
Read MoreCategory: Solan
हिल व्यू सोसायटी और झाड़माजरी सील, आवाजाही पर लगाई रोक
बद्दी (सोलन) कोविड-19 का मामला सामने आने के बाद प्रशासन ने झाड़माजरी को सील कर दिया है। अगले आदेशों तक क्षेत्र में किसी को भी आने-जाने होने की इजाजत नहीं है। प्रशासन ने यहां तैनात सरकारी कर्मचारियों की आवाजाही पर भी रोक लगा दी है। सिर्फ फार्मा उद्योगों को ही अपने कर्मचारियों को वाहनों में लाने और ले जाने की इजाजत होगी। यह व्यवस्था सुबह-शाम छह बजे से आठ और शाम तक रहेगी। किसी भी कर्मचारी को पैदल आवाजाही नहीं करने दी जाएगी। प्रशासन ने इलाके में धारा-144 लागू कर…
Read Moreहेलमेट निर्माता कंपनी के कर्मचारियों पर भी मंडरा रहा है कोरोना का साया प्रशासन खंगाल रहा है हिस्ट्री
सोलन कोरोना संकट के बीच बद्दी के उद्योग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। हिमाचल में कर्फ्यू के एलान के साथ सरकार ने साफ किया था कि सभी गैर जरूरी श्रेणी में शामिल औद्योगिक इकाइयों का उत्पादन रोक दिया जाएगा। बावजूद इसके हेलमेट निर्माता कंपनी में बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे। नियमित रूप से 22 कर्मचारी ड्यूटी पर थे। अब कोरोना का साया इन कर्मचारियों पर भी मंडरा रहा है। प्रशासन इनकी हिस्ट्री खंगाल रहा है। ये ड्यूटी के बाद घर गए या कितनों से मिले, इसकी जानकारी जुटाई…
Read Moreहिमाचल दवा उद्योग पर संकट,80 फीसदी उत्पादन ठप
नालागढ़/मैहतपुर जरूरी वस्तुओं की श्रेणी में शामिल होने के बावजूद कोरोना वायरस का असर हिमाचल के दवा उद्योग पर भी पड़ता जा रहा है। सोलन जिले के बद्दी-बरोटीवाला और नालागढ़ में स्थापित दवा उद्योगों में 80 फीसदी उत्पादन कम हो गया है, जबकि हिमाचल के दूसरे फार्मा हब ऊना जिले में भी 90 प्रतिशत उत्पादन ठप पड़ गया है। परिवहन सेवा बंद होने से दवाएं रिटेलरों तक न पहुंच पाना भी इसका बड़ा कारण माना जा रहा है। प्रदेश में स्थापित करीब 750 फार्मा उद्योगों में से सिर्फ 60 से…
Read Moreलॉकडाउन और कर्फ्यू के चलते चार लाख प्रवासी कामगार हिमाचल में फंसे
शिमला/नालागढ़/नाहन कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए लॉकडाउन और कर्फ्यू के चलते हिमाचल में चार लाख प्रवासी कामगार फंस गए हैं। सोलन के औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन में करीब दो लाख कामगार अपने घरों को नहीं लौट पा रहे हैं। सिरमौर, ऊना जिले में लगभग 50-50 हजार, बिलासपुर में 10800 प्रवासी मजदूर फंसे हैं। यही हाल मंडी, कांगड़ा और अन्य जिलों का भी है। उद्योग बंद होने से काम-धंधा ठप हो गया है। श्रमिक किराये के कमरों में कैद होने को मजबूर हैं। मकान मालिक की गारंटी पर दुकानों…
Read Moreकोरोना वायरस : कसौली और मंडी अस्पताल में मिल सकती है टेस्ट की सुविधा : मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर
कसौली (सोलन) मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सीआरआई कसौली में कोरोना वायरस के टेस्ट करवाने के लिए केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा है। केंद्र की मंजूरी मिलते ही टांडा और आइजीएमसी के साथ ही कसौली की सीआरआई लैब में भी कोरोना का परीक्षण शुरू हो जाएगा। मुख्यमंत्री इसकी जानकारी विधानसभा में भी दे चुके हैं। मुख्यमंत्री ने जोनल अस्पताल मंडी में भी परीक्षण करवाने का प्रस्ताव शामिल किया है। सीआरआई कसौली में अगर कोरोना वायरस के टेस्ट की सुविधा दी जाती है तो जिला सोलन व सिरमौर में भी सुविधा उपलब्ध…
Read Moreइटली से छह लोग पहुंचे विवाह समारोह में, स्वास्थ्य की जांच,नहीं पाए गए कोरोना के लक्षण
नालागढ़ (सोलन) हिमाचल के सोलन जिले के नालागढ़ में इटली से छह लोग पहुंचे हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम इनके घर पहुंची और उनके दस्तावेज जांच कर मॉनिटरिंग फार्म भरा। स्वास्थ्य की जांच भी की। फिलहाल, इनमें कोरोना के लक्षण नहीं पाए गए हैं। इनमें दो महिलाएं, तीन पुरुष और एक बच्चा शामिल है। यह छह लोग नालागढ़ के ही हैं और इटली में बसे हुए हैं। यहां एक विवाह समारोह में शामिल होने आए हैं। यह 25 मार्च तक यहां रहेंगे और स्वास्थ्य विभाग हर दिन अपडेट लेगा। बुखार…
Read Moreमहिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनकर उभरीं अंतरराष्ट्रीय धावक कल्पना
सोलन हिमाचल की महिलाओं का सम्मान अब औपचारिक नहीं रह गया। महिलाओं ने उन क्षेत्रों में पदार्पण किया है, जहां संभावना भी नहीं हो सकती थी। सोलन की अंतरराष्ट्रीय धावक कल्पना परमार लंबी दूरी की दौड़ में हिमाचल का नाम रोशन कर रही हैं। वह उनके लिए प्रेरणास्रोत हैं, जो यह मानते हैं कि खेल की एक निश्चित उम्र और वर्ग होता है। वह ऑस्ट्रेलिया के पर्थ में 24 अक्तूबर से 6 नवंबर, 2016 तक हुई वर्ल्ड मास्टर एथलेटिक्स में एशिया का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। प्रतियोगिता में भाग लेने…
Read Moreआखिर कौन रच रहा है मानव भारती विश्वविद्यालय की साख को खराब करने की साजिश ? षड्यंत्रकारी जल्द हो बेनकाब : अनुपम ठाकुर
शिमला /सोलन मानव भारती विश्वविधालय फर्जी डिग्री मामले में विश्वविद्यालय प्रशासन ने दिया स्पष्टीकरण ! वेब मीडिया के पत्रकारो से एक विशेष बातचीत में सम्बन्धित विश्वविद्यालय की रजिस्ट्रार अनुपम ठाकुर ने बताया कि हरवर्ष विश्वविद्यालय में छात्रों के प्रवेश के समय विश्वविद्यालय की साख को धुमिल करने का षडयंत्र रचने का प्रयास किया जाता रहा है। उन्होने विश्वविद्यालय की अच्छी रैंकिंग होना साजिश का कारण बताया है। रजिस्ट्रार ने कहा कि वर्ष 2015 से आजतक जो डिग्रियां वेरिफिकेशन में मानव भारती विश्वविद्यालय की नही पाई गई विश्वविद्यालय ने ऐसे मामलो…
Read Moreचार युवकों ने छात्रा को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म किया,पुलिस ने धारा 363, 376 व 34 के तहत किया मामला दर्ज
नालागढ़ (सोलन) औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन के एक स्कूल की छात्रा को अगवा कर उसके साथ होटल में सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। छात्रा को चार युवकों ने अगवा किया और गाड़ी में रखे हथियारों से डरा-धमका कर उसे होटल ले गए, जहां उससे चारों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। हालांकि, यह मामला पिछले माह का है, लेकिन डरी-सहमी छात्रा ने अब परिवार वालों को इसकी जानकारी दी, तो पुलिस में मामला दर्ज करवाया गया। पुलिस अधीक्षक रोहित मालपानी ने बताया कि पीड़िता के पिता ने शिकायत दर्ज करवाई कि पिछले…
Read More