हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने परवाणू-शिमला राष्ट्रीय राजमार्ग की खराब हालत पर सख्त रुख अपनाते हुए सनवारा टोल बैरियर पर टोल वसूली 20 सितंबर से 30 अक्तूबर तक रोकने के आदेश दिए हैं। इस मामले में न्यायमूर्ति गुरमीत सिंह संधावालिया और न्यायमूर्ति रंजन शर्मा की खंडपीठ ने सोलन जिले के उपायुक्त को कहा कि वह सड़क की स्थिति सुधारने के लिए नेशनल हाईवे अथॉरिटी को जरूरी सहायता प्रदान करें। इसके अलावा, उन्हें कानून-व्यवस्था का आकलन करने के भी आदेश दिए गए हैं। हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग को भी निर्देशित किया…
Read MoreCategory: Solan
वाकनाघाट में नए उद्योगों की जल्द होगी स्थापना, युवाओ को मिलेगा रोज़गार, राज्य की आर्थिक स्थिति में होगा सुधार
हिमाचल प्रदेश के नए औद्योगिक क्षेत्र वाकनाघाट में उद्योग विभाग ने प्लॉट आवंटन का कार्य पूरा कर लिया है। यहां पर दवाओं के साथ ही कलपुर्जी के निर्माण के यूनिट स्थापित किए जा रहे हैं। खास बात ये है कि उद्योग लगने के बाद युवाओं को भी रोजगार के अवसर मिलेंगे। इसी के साथ हिमाचल की अर्थव्यवस्था में भी सुधार होगा। विभाग की ओर से बेहतर सुविधा प्रदान करने के लिए रास्ता भी ठीक करवा दिया है ताकि सामान को लाने और ले जाने में कठिनाई का सामना न करना…
Read Moreएनएचएआई ने लगाया टेंडर , कंडाघाट में बनेगी एक और टनल
कालका-शिमला एनएच पर यातायात को सुचारु बनाने के लिए सोलन-कैथलीघाट के बीच कंडाघाट में एक और सुरंग (टनल) बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। यह नई टनल मौजूदा समय में बन रही सुरंग के समानांतर बनाई जाएगी। मकसद है कि हाईवे पर ट्रैफिक बाधित न हो और आने-जाने वाले वाहनों की आवाजाही अलग-अलग सुरंगों से हो। यानी एक टनल शिमला से आने वाले और दूसरी चंडीगढ़ की ओर जाने वाले वाहनों के लिए उपयोग में लाई जाएगी। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने इसके लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार…
Read Moreएडवेंचर एक्टिविटी करते पर्यटक की हुई मौत, हुक टूटने से हुआ हादसा
कंडाघाट क्षेत्र के साधुपुल में वीरवार को एडवेंचर एक्टिविटी करते एक पर्यटक नीचे जा गिरा। हादसा सेफ्टी बेल्ट का हुक टूटने के कारण हुआ। घायल पर्यटक ने उपचार के दौरान शुक्रवार शाम को जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान गोपाल शर्मा निवासी मंडी गोविंदगढ़ जिला फतेहगढ़ पंजाब के रूप में हुई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है और मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की छानबीन की जा रही है। सोलन के पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने बताया कि 1…
Read Moreदवाइयों के 145 सैंपल फ़ैल, दवा निर्माता कंपनियों के अब होंगे लाइसेंस रद्द
हिमाचल में तैयार 26 समेत देश की 145 दवाओं के सैंपल फेल हो गए हैं। जनवरी के ड्रग अलर्ट में इसका खुलासा हुआ है। हिमाचल में सीडीएसओसी के तहत 11, जबकि राज्य प्रयोगशाला की ओर से लिए 15 दवाओं के सैंपल मानकों पर सही नहीं उतरे हैं। सोलन की 19 दवाओं के सैंपल सही नहीं पाए गए, जबकि कांगड़ा की एक व सिरमौर की 6 दवाएं मानकों पर सही नहीं पाई गई हैं। हिमाचल के सुबाथू की जेएम लैब का एक, झाड़माजरी के कैपटेब के दो, पांवटा की जी लैब,…
Read Moreदुष्कर्म मामले में पुलिस ने अदालत को सौपी गई रिपोर्ट में मामले को बंद करने की गुज़ारिश की, जानिए कौन है आरोपी ?
हरियाणा के भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली और गायक रॉकी मित्तल पर दुष्कर्म मामले में पुलिस ने रिपोर्ट तैयार कर अदालत में दायर कर दी है। इसमें पुलिस ने इस मामले को रद्द करने की सिफारिश की है। जांच में महिला की ओर से लगाए आरोपों का कोई सबूत पुलिस को नहीं मिला है। अब आगामी कार्रवाई अदालत की ओर से की जाएगी। 13 दिसंबर को एक महिला ने हरियाणा के भाजपा प्रदेशाध्यक्ष और गायक रॉकी मित्तल पर दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया था। उसने कसौली के एक होटल में…
Read Moreसुख सम्मान निधि योजना में अपात्र महिला से सरकार ने वापस लिए 4500 रुपये, मंत्री दिया स्पष्टीकरण
हिमाचल प्रदेश में इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना के तहत सिर्फ एक अपात्र महिला मिली है। इस महिला से 4500 रुपये की राशि वापस ली गई है। विधानसभा सदन में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. धनीराम शांडिल ने लिखित में यह जानकारी दी। कहा कि इस महिला को सामाजिक सुरक्षा पेंशन के तहत विधवा पेंशन मिल रही है। भाजपा विधायक सुखराम चौधरी, विनोद कुमार, जीतराम कटवाल, विपिन सिंह परमार और नेता विपक्ष जयराम ठाकुर की ओर से यह सवाल पूछा गया था। शांडिल ने बताया कि…
Read Moreपुलिस मुख्यालय में एसपी इल्मा अफ़रोज़ ने की रिपोर्ट, लम्बे अवकाश के बाद आज ज्वाइन कर सकती है ड्यूटी
बद्दी की पुलिस अधीक्षक इल्मा अफरोज लंबे अवकाश के बाद मंगलवार को बद्दी में ड्यूटी ज्वाइन कर सकती हैं। एसपी अफरोज ने सोमवार को शिमला स्थित पुलिस मुख्यालय में रिपोर्ट की। हालांकि, उनके छुट्टी पर जाने से सरकार ने विनोद धीमान को कार्यकारी पुलिस अधीक्षक लगाया है। जानकारी के अनुसार बीते 6 नवंबर को पुलिस अधीक्षक शिमला गईं थीं। वहां से उसी दिन वापस बद्दी पहुंचीं और अपने गांव मुरादाबाद के कुरंदकी में मां के साथ चली गईं थीं। उन्होंने अपना बद्दी स्थित आवास भी खाली कर दिया था। उसके…
Read Moreकोयले की अंगेठी ने ली तीन कारपेंटरों की जान, सतर्कता बरते सुरक्षित रहे
हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले की ग्राम पंचायत अंहेच के रिहूं गांव में तीन युवकों की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। तीनों कारपेंटर का काम करते थे। प्रारंभिक जांच में मौत का कारण कोयले की अंगीठी से गैस लगना बताया जा रहा है। पुलिस ने युवकों के परिजनों को सूचित कर दिया है। उनके आने के बाद ही शवों का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।तीनों युवक उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे।युवकों की पहचान अरबाज, सुरेश और सूरज के रूप में हुई है। अरबाज और सुरेश उत्तरप्रदेश के बांस गांव (रामपुर)…
Read Moreदिवाली के बाद हिमाचल के इन आठ क्षेत्रो में बढ़ा प्रदूषण, लोगो के स्वास्थ्य हो रहा प्रभावित
प्रदेश में पिछले पांच सालो में पहली बार प्रदूषण का स्तर इस लेवल तक पहुंचा । जिससे न सिर्फ मानव जीवन प्रभावित हो रहा है । बल्कि प्रकृति से जुडी हर चीज़ प्रभावित हो रही है । 31 अक्तूबर को दिवाली की रात पटाखों और आतिशबाजी से धर्मशाला, नालागढ़, बरोटीवाला, सुंदरनगर, पांवटा साहिब, परवाणू, ऊना और बद्दी का एक्यूआई (वायु गुणवत्ता सूचकांक) 100 से ऊपर रहा। इसे स्वास्थ्य के लिहाज से असंतोषजनक माना जाता है। शिमला का एक्यूआई 66 रहा जो बीते साल के मुकाबले कम है। लेकिन 50 से…
Read More