ददाहू को नगर पंचायत बनाने की कवायद शुरू

ददाहू (सिरमौर)। जिले का केंद्र बिंदू कहलाने वाली ददाहू पंचायत को नगर पंचायत बनाए जाने की कवायद शुरू कर दी गई है। इसको लेकर प्रशासनिक तौर पर प्रचार प्रसार के साथ-साथ लोगों की आपत्तियों व सुझाव को भी एकत्रित किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि बीती 20 फरवरी को सीपीएस एवं रेणुका के विधायक विनय कुमार ने ददाहू पंचायत को नगर पंचायत का दर्जा दिए जाने की सार्वजनिक रूप से घोषणा की थी लेकिन क्षेत्र के अधिकांश लोग ददाहू पंचायत को नगर पंचायत बनाने के विरोध में है। ददाहू…

Read More

सिरमौर सहकारी बैंक निदेशक को 7 नामांकन भरे

नाहन (सिरमौर)। प्रदेश राज्य सहकारी बैंक के निदेशक पद के चुनावों के मद्देनजर रविवार को अंतिम दिन नामांकन पत्र दाखिल किए गए। रविवार को नाहन से विशाल भारद्वाज ने समर्थकों के साथ अपना नामांकन पत्र भरा है। जबकि इससे पूर्व जिला सिरमौर से निदेशक पद के लिए सराहां से बलदेव भंडारी, शिलाई से भारत भूषण, राजगढ़ से प्रेम चंद चौहान, पांवटा से मनींद्र सिंह उर्फ विक्का, पांवटा से त्रिलोक चंद गुप्ता व तोता राम शर्मा आदि छह उम्मीदवार पहले ही अपना नामांकन पत्र संबधित विभाग के पास दाखिल कर चुके…

Read More

अवैध खनन माफिया पर अंकुश टेड़ी खीर

पांवटा साहिब (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश की सीमा के साथ लगता विस्तृत क्षेत्र है। उत्तराखंड व हरियाणा पड़ोसी राज्यों व स्थानीय अवैध खनन माफिया में आपसी गठजोड़ है। इसलिए माफिया का सूचना तंत्र भी मजबूत है। कई विभागों के भीतर तक की खबर रखते हैं। पांवटा क्षेत्र के नदी नालों को खोखला कर अवैध रूप से पत्थर, रेत बजरी बाहर पहुंचाई जा रही है। इसके लिए देर रात को चोर रास्तों का प्रयोग ज्यादा होता है। पांवटा पुलिस की अवैध खनन के खिलाफ मुहिम रंग लाने लगी है लेकिन अवैध खनन…

Read More

बांध प्रबंधन को पंचायत से नहीं मिली एनओसी

ददाहू (सिरमौर)। रेणुका बांध प्रबंधन को ददाहू पंचायत की एनओसी लेने के लिए एक बार फिर से खाली हाथ लौटना पड़ा। रविवार को आयोजित हुई ग्राम सभा की बैठक में कोरम पूरा न होने के कारण कार्रवाई को अंजाम नहीं दिया सका तथा बैठक को स्थगित कर दिया गया। रविवार को ददाहू में आयोजित ग्राम सभा की बैठक में कुल 44 लोग ही शामिल हुए। जबकि कोरम के लिए 200 लोगों की आवश्यकता थी। ददाहू पंचायत में एक एजेंडा विशेष तौर पर बांध प्रबंधन की और से एफआरए के तहत…

Read More

शिक्षा में गुणवत्ता लाना जरूरी : बंसल

कालाअंब (सिरमौर)। हिमालयन ग्रुप आफ प्रोफेशनल इंस्टीट्यूट कालाअंब में चैलेंजिस इन द रिटेल सेक्टर विषय पर एक दिवसीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन का प्रारंभ सभा हाल में दीप प्रज्ज्वलित करने के बाद हुआ। इस अवसर पर हिमालयन तकनीकी संस्थान कालाअंब के चेयरमैन रजनीश बंसल ने अपने संबोधन में कहा कि शैक्षणिक प्रतियोगिता के इस दौर में शिक्षा में गुणवत्ता लाना आवश्यक है। रिटेल सेक्टर में प्रत्यक्ष रूप से विदेशी निवेश हमारी घरेलू कुशलता को बढ़ाएगा। सम्मेलन के मुख्य वक्ता भारतीय विद्यापीठ दिल्ली विश्व विद्यालय के एसोसिएट प्रो. डा.…

Read More

इंटरनल विवि बड़ूसाहिब में सेमीनार प्रारंभ

राजगढ़ (सिरमौर)। कलगीधर ट्रस्ट, इंटरनल विश्वविद्यालय एवं ग्लोबल योग एलायंस के संयुक्त तत्वावधान में बडूसाहिब में योग, प्रकृति साम्य एवं समग्रतावादी जीवन शैली दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ मुख्यातिथि पुर्तगाल से आए स्वामी अमृत सूर्यानंद ने किया। योग, नेचर एंड होलिस्टिक लिविंग विषय पर आधारित इस सम्मेलन में भारत सहित करीब छ: देशों के चालीस शिक्षाविद एवं विद्वान भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम की शुरूआत योगाचार्य शशिपाल ने शंख ध्वनि से की। उसके बाद अकाल स्कूल के बच्चों ने एक शब्द प्रस्तुत किया। इस मौके पर मुख्यातिथि ने कहा…

Read More

पदमावती नर्सिंग कालेज ने निकाली रैली

नाहन (सिरमौर)। माता पदमावती नर्सिंग कालेज नाहन की छात्राओं ने रविवार को विश्व स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष में शहर में रैली निकाली। रैली सुबह 10 बजे क्षेत्रीय अस्पताल नाहन से रवाना होते हुए नाहन बस स्टैंड पहुंची। रैली का शुभारंभ उपायुक्त सिरमौर प्रियातु मंडल ने किया। रैली का मुख्य उद्देश्य लोगों को उच्च रक्तचाप के बारे में जागरूक करना था। रैली के माध्यम से छात्राओं ने लोगों को जागरूक किया कि उच्च रक्तचाप से हृदयघात, मस्तिष्क आघात व गुर्दे की कार्य क्षमता कम होने जैसी समस्याओं का खतरा बढ़ जाता…

Read More

दो सप्ताह में एक लाख 24 हजार जुर्माना वसूला

पांवटा साहिब (सिरमौर)। डीएसपी पांवटा के नेतृत्व में स्थानीय पुुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ मोर्चा खोला है। शुरुआती दौर में अभियान को सफलता भी मिली है। दो सप्ताह के भीतर पुलिस ने छापेमारी के दौरान अवैध खनन करने वालों से 1.24 लाख राशि जुर्माना वसूली है। इस अभियान के बाद अवैध खनन माफिया के संपर्क सूत्र भी काफी चौकन्ने हो गए हैं। 25 मार्च को डीएसपी पांवटा की टीम ने सबसे पहले तड़के यमुना नदी क्षेत्र में दबिश दी। इस बीच मौके पर टीम आती देख अवैध खनन वाहन…

Read More

सरकार ने सौ दिन में ही खोई अपनी चमक : बिंदल

नाहन (सिरमौर)। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के मौके पर कांशीवाला स्थित अंबेडकर भवन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए स्थानीय विधायक एवं पूर्व स्वास्थ्य एवं आयुर्वेद मंत्री डॉ. राजीव बिंदल ने ऐलान किया कि लोकसभा चुनावों में जिले की पांचों सीटों से भाजपा बढ़त बनाएगी। देश में नरेंद्र मोदी को लेकर मतदाताओं ने मन बना लिया है। उन्हाेंने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने केवल सौ दिनों में ही अपनी चमक खो दी है। विधानसभा में विपक्ष की ओर से उठाए गए जनहित के मुद्दों पर कोई…

Read More

इकाई प्रबंधन-कामगारों के बीच नहीं सुलझा विवाद

पांवटा साहिब(सिरमौर)। जम्बूखाला स्थित एक इकाई में विवाद 24 वें दिन भी जारी है। इकाई प्रबंधन व कामगार यूनियन अपने पक्ष व मांगों पर अडिग रहे। श्रम निरीक्षक पांवटा के गोंदपुर कार्यालय में हुई बैठक बेनतीजा रही। दोनों पक्षों के बीच अब 9 अप्रैल को समझौता बैठक रखी गई है। सीटू जिला महासचिव राजेंद्र ठाकुर, कोषाध्यक्ष लाल सिंह ठाकुर, पांवटा तहसील इकाई अध्यक्ष लेखराज, महासचिव शराफत अली, नाहन कमेटी महासचिव धनी राम, जंबूखाला कामगार इकाई अध्यक्ष मोहम्मद नदीम व महासचिव पपिंद्र सिंह समझौता बैठक में शामिल हुए। मजदूर नेताओं ने…

Read More