दभाड़ा स्कूल समिति चुनाव को लेकर बवाल

सराहां (सिरमौर)। पच्छाद क्षेत्र के दभाड़ा मिडल स्कूल में एसएमसी चुनाव के दौरान भारी विवाद खड़ा हो गया। क्षेत्र के कुछ अभिभावकों ने एसएमसी अध्यक्ष के चुनाव के समय एक शिक्षक पर मनमाने ढंग से चुनाव करवाए जाने का आरोप लगाया है। बाद में ग्रामीणों ने इसकी लिखित शिकायत ऐलीमेंटरी शिक्षा उपनिदेशक केएस नेगी को भेजी है। ग्रामीणों का कहना है कि चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता को दर किनार किया गया है। शिकायतकर्ता वीर सिंह, बीना देवी, जीत सिंह, सीता राम तथा कृष्णा देवी ने स्कूल के मुख्य अध्यापक पर…

Read More

तीसरे दिन महामाया के दरबार में चढ़े 11 लाख

कालाअंब (सिरमौर)। चैत्र नवरात्र मेले के तीसरे दिन त्रिलोकपुर स्थित महामाया बाला सुंदरी जी के मंदिर में लगभग 28 हजार के करीब श्रद्धालुओं ने माथा टेका। इस अवसर पर मां के दरबार में लगभग 11 लाख 68 हजार 554 के करीब चढ़ावा भी चढ़ा। इसके अलावा विभिन्न राज्यों से पहुंचे। भक्तगणों ने 1505 ग्राम चांदी तथा 23 ग्राम सोना भी मां के दरबार में भेंट किया। त्रिलोकपुर मंदिर समिति के प्रबंधक रूप राम नेगी ने बताया कि मंदिर परिसर में शनिवार तड़के भारी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं…

Read More

निदेशक को कांग्रेस-भाजपा में सीधा मुकाबला

नाहन (सिरमौर)। प्रदेश राज्य सहकारी बैंक के निदेशक पद को लेकर भाजपा-कांग्रेस के बीच अब सीधा मुकाबला होगा। कांग्रेस समर्थित पांच दावेदारों ने शुक्रवार को नाम वापस ले लिया है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस की ओर से एका करने में जिला अध्यक्ष हर्षवर्धन चौहान, सीपीएस विनय कुमार एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गंगूराम मुसाफिर ने अहम भूमिका निभाई। कांग्रेस समर्थित पांच अन्य प्रत्याशियों में से कुछ कोे सीधे मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने आश्वासन देकर उन्हें नाम वापस लेने को कहा जिससे कांग्रेस की ओर से शिलाई क्षेत्र निवासी भारत…

Read More

शिलान्यास पट्टिकाएं तोड़ने पर गरमाई सियासत

पांवटा साहिब (सिरमौर)। शिलान्यास पट्टिकाओं को उखाड़ने पर सियासत गरमा गई है। राजनैतिक प्रतिद्वंद्वी बिना नाम लिए एक दूसरे पर संदेह जता रहे हैं। विभिन्न क्षेत्रों में अब तक सात शिलान्यास पट्टिकाएं तोड़ी जा चुकी हैं। इनमें 6 विकास योजनाओं भाजपा कार्यकाल के दौरान की है। जबकि दो वर्ष पहले तोड़ी सतौन पुल की पट्टिका कांग्रेस कार्यकाल की थी। धड़ाधड़ा तोड़ी जा रही विकास की शिलान्यास पट्टिकाओं पर भाजपा मंडल काफी नाराज है। मंडल कार्यकर्ताओं की शीघ्र बैठक रखकर, आगामी कार्यवाही का फैसला लेगी। राजनैतिक संगठनों में वाक युद्ध शुरू…

Read More

एनएच प्राधिकरण ने विद्युत बोर्ड को थमाया नोटिस

धौलाकुआं (सिरमौर)। कालाअंब-पांवटा एनएच-72 पर बिजली के पोल नहीं हटाए जाने पर एनएच प्राधिकरण ने विद्युत बोर्ड को अंतिम नोटिस जारी कर दिया है। एनएच प्राधिकरण ने साफ तौर पर कहा है कि पोल नहीं हटाए जाने की एवज में मार्ग का निर्माण करने में दिक्कत पेश आ रही है। विद्युत बोर्ड की लापरवाही के चलते उसे अंतिम नोटिस थमाया गया है। पांवटा क्षेत्र में बढ़ रही वाहनों की संख्या तथा सिकुड़ते मार्गों के कारण दिन प्रतिदिन दुर्घटनाओं का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। एनएच प्राधिकरण ने विद्युत बोर्ड को…

Read More

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष को नकार चुकी जनता : बिंदल

पांवटा साहिब (सिरमौर)। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री व नाहन विस क्षेत्र के विधायक डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि कुर्सी का नशा कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष के सिर चढ़ कर बोल रहा है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष को विगत विस चुनाव में जनता पूरी तरह नकार चुकी है। प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू जिला सिरमौर की जनता द्वारा चुने गए प्रतिनिधियों पर कीचड़ उछाल रहे हैं। जनता इसका जवाब आगामी लोकसभा चुनाव में जरूर देगी। प्रैस बयान जारी कर पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि कांग्रेस का इस कदर नैतिक…

Read More

सफेदे के कटे 7 में से 2 पेड़ों की लकड़ी है गायब

पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा में अवैध सफेदे के कटान मामले में आईपीएच विभाग ने मामला दर्ज करवा दिया है। विभाग की भूमि से कटे 7 पेड़ों में से 2 पेड़ की लकड़ी मौके से गायब पाई गई है। मंगलवार को वन व आईपीएच विभाग के कानूनगो ने संयुक्त रुप से मौके पर डिमारकेशन भी की है। पांवटा के शमशेरपुर में एक ठेकेदार पर अवैध रुप से सफेदे के पेड़ काटने का आरोप हैं। करीब 54 पेड़ मलकीयत भूमि पर से व 7 पेड़ सरकारी भूमि से काट दिए। जबकि इस…

Read More

शातिरों के स्केच होंगे जारी : डीएसपी

सराहां (सिरमौर)। क्षेत्र में शीघ्र ही चोरी की घटनाओं में शामिल शातिरों का स्केच जारी किया जाएगा। इसके अलावा धार्मिक स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की कवायद तेज की जाएगी। साथ ही संवेदनशील स्थानों पर पुलिस के अलावा चौकीदारों को भी नियुक्त किए जाने के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा। कुछ ऐसे ही प्रमुख विषयाें पर स्थानीय पुलिस तथा रोड़ सेफ्टी क्लब के पदाधिकारियों के बीच चर्चा की गई। पुलिस वेलफेयर एवं थाने में रजिस्टर चोरी के मामलों को लेकर बीते कल डीएसपी राजगढ़ बीएस बरागटा के नेतृत्व में…

Read More

वन विभाग का अधिकारी हिरासत में

राजगढ़ (सिरमौर)। स्थानीय पुलिस ने औषधीय जड़ी सतवा की चोरी के मामले में मुख्य आरोपी की धर पकड़ की मुहिम तेज कर दी है। पुलिस ने इस चोरी में प्रयुक्त पिकअप के चालक जुब्बल चंदेश निवासी विवेक को पहले ही गिरफ्तार कर लिया है। उससे प्राप्त जानकारी के आधार पर मुख्य आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस दल भेज दिए हैं। इस दौरान पुलिस ने मुख्य आरोपी से हुई मोबाइल फोन पर बातचीत के आधार पर वन परिक्षेत्राधिकारी और उपराजिक को हिरासत में लिया। बाद में उन्हें अदालत ने जमानत…

Read More

चूड़धार की बर्फ से घटी गर्मी की तपिश

नौहराधार (सिरमौर)। मैदानी इलाकों में गर्मी की तपिश शुरू होते ही जिला के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में पर्यटकों की आवाजाही बढ़ गई है। चूड़धार तथा नौहराधार की पहाड़ियों पर सफेद बर्फ की चादर से पर्यटकों को गर्मी से निजात मिल रही है। नौहराधार से चूड़धार तक की लंबाई तकरीबन 16 किलोमीटर तक है। इन दोनों स्थानों के बीच दर्जनों रमणीक पर्यटक स्थल हैं। चूड़धार मंदिर परिसर में अभी भी 12 से 15 फुट तक बर्फ जमा है। मंदिर परिसर के कई हिस्से भी बर्फ से ढके हुए हैं। चाबधार, जमनाला,…

Read More