पैट शिक्षकों के नियमितीकरण को बनाएं ठोस नीति : संघ

नाहन (सिरमौर)। प्राथमिक सहायक अध्यापक संघ की जिला इकाई ने मासिक बैठक का आयोजन किया। बैठक की अध्यक्षता सहायक अध्यापक संघ के जिला अध्यक्ष कुलदीप सिंह ठाकुर ने की। इस दौरान दर्जनों प्राथमिक सहायक अध्यापकों ने बैठक में शिरकत की। संघ की बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष कुलदीप सिंह ठाकुर ने पैट शिक्षकों की मांगों पर विस्तार से संघ से जुड़े पदाधिकारियों से चर्चा की। इस दौरान सरकार से मांग की गई कि पैट शिक्षकों की मांग को प्रमुखता के आधार पर निपटाया जाए। इसके अलावा पैट शिक्षकों…

Read More

बेटियों के दम पर 280 शैक्षणिक संस्थानों में रौनक

नाहन (सिरमौर)। जिला के दूर दराज और दुर्गम इलाकों के 280 से अधिक सरकारी शैक्षणिक संस्थान छात्राओं के भरोसे चल रहे हैं। छात्राएं नहीं आएं तो संसाधनों की कमी से जूझ रहे इन स्कूल तथा कालेजों के बंद होने की नौबत आ सकती है। इनमें कुल 55 से 60 फीसदी छात्राएं हैं। सुनने में भले ही अजीबो गरीब लगे लेकिन सच्चाई यही है कि जिला में 280 से अधिक स्कूलों तथा कालेजों में रौनक इन्हीं छात्राओं के बूते है। राज्य में ही अकेले वरिष्ठ स्कूलों की संख्या एक हजार के…

Read More

शुल्क देने के बाद भी सामान सुरक्षित नहीं

नाहन (सिरमौर)। कालाअंब के त्रिलोकपुर स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां बालासुंदरी मंदिर में नवरात्र मेले के चलते दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं को पार्किंग की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। श्रद्धालुओं को पार्किंग शुल्क देने के बावजूद भी गाड़ी के भीतर रखे सामान की पूरी सुरक्षा नहीं मिल रही। दर्जनाें श्रद्धालुओं ने शिकायत करते हुए बताया कि 50 रुपए की पर्ची कटवाने के बावजूद भी सामान की सुरक्षा देने को कोई तैयार नहीं। श्रद्धालुओं ने प्रशासन से शीघ्र ही इस बारे कोई उचित कदम उठाने की मांग की है। पिंजौर…

Read More

बंगा टिंबी उठाऊ पेयजल योजना ठप

राजपुर (सिरमौर)। उपमंडल सतौन के अंतर्गत आने वाली बंगा टिंबी उठाऊ पेयजल योजना बिजली की लाइनों में तकनीकी खराबी के कारण पिछले दो दिन से बंद पड़ी हुई है। इसके चलते इस योजना के अंतर्गत आने वाली नघेता व टारू डांडा पंचायत के हजाराें परिवारों को पानी के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। ग्रामीणों में तोता राम शर्मा, सुमेर चंद शर्मा, टीका राम व अमित ने बताया कि पिछले दो दिन से विद्युत विभाग की जो लाइन योजना से जोड़ी गई है। वह खराब हो गई थी जिसकी वजह…

Read More

बांध परियोजना से निकाले कामगारों का प्रदर्शन जारी

ददाहू (सिरमौर)। रेणुका बांध परियोजना कार्यालय से निकाले गए 39 कामगारों ने मंगलवार को नौवें दिन भी बांध प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपना रोष जाहिर किया। विस्थापितों ने कहा कि बांध प्रबंधन ने उनको सरकारी नौकरी का झांसा देकर काम पर रखा था लेकिन सभी पंचायतों द्वारा एनओसी मिलने व विस्थापितों की जमीनें बांध प्रबंधन के नाम होने के तुरंत बाद इन कामगारों को बिना किसी सूचना के काम से निकाल दिया गया। कामगारों ने स्पष्ट किया कि परियोजना की आरएंडआर प्लान योजना में विस्थापित व प्रभावित परिवारों…

Read More

शादी का जोड़ा पहनने से पहले शहीद हुआ श्याम सिंह

शिलाई (सिरमौर)। जम्मू की सरहद पर रक्षा करते बांदली गांव के 22 वर्षीय श्याम सिंह की मौत से समूचे क्षेत्र में मातम छाया हुआ है। शहीद के परिवार को सांत्वना देने के लिए क्षेत्र के सैकड़ों लोग बांदली गांव पहुंच रहे हैं। शहीद की माता कमला देवी, पिता प्रताप सिंह, बड़े भाई दिनेश, दलीप व बड़ी बहन सरिता तथा भाभी निशा देवी को एक गम है कि उनके शहीद श्याम सिंह का विवाह न हो सका। शहीद के माता पिता तथा भाइयों का कहना है कि श्याम सिंह शहीद होकर…

Read More

पांवटा गुरुद्वारे में लगी श्रद्धालुओं की भीड़

पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब गुरुद्वारे में बैशाखी पर्व खूब धूमधाम से मनाया गया। दिन भर गुरुवाणी, रागी व ढाड़ी जत्थों ने गुरु जी के बलिदान समेत महिमा का गुणगान किया। इसी दिन श्री गुरु गोविंद सिंह ने खालसा पंथ की स्थापना की थी। पर्व पर दिन भर अमृत संचार, लंगर व गुरुजी का कीर्तन चलता रहा। विभिन्न प्रांतों से हजारों श्रद्धालुओं ने गुरु के चरणों में शीश नवाया। हजारों श्रद्धालुओं ने साथ बहती यमुना नदी में पवित्र स्नान किया। पांवटा गुरुद्वारा कमेटी उपाध्यक्ष हरभजन सिंह, प्रबंधक पांवटा गुरुद्वारा कुलवंत…

Read More

मुसाफिर ने किया राजगढ़ बैशाखी मेले का शुभारंभ

राजगढ़ (सिरमौर)। जिला स्तरीय शिरगुल देवता बैशाखी मेला देवता के मंदिर में पारंपरिक पूजा अर्चना के बाद प्रारंभ हुआ। मेले का शुभारंभ पूर्व विधानसभा अध्यक्ष जीआर मुसाफिर ने किया। उन्होंने पहले मंदिर में पूजा की उसके पश्चात देवता की पालकी की शोभा यात्रा में शामिल हुए। बाद में नेहरू मैदान में उन्होंने रिबन काट कर मेले का विधिवत शुभारंभ किया। पहली बार मेले में भाजपा व कांग्रेस के नेतागण उपस्थित हुए यद्यपि दोनों दलों के नेता अपने-अपने समर्थकों के साथ अलग-अलग ही रहे। स्थानीय विधायक सुरेश कश्यप तथा भाजपा नेता…

Read More

हाइवे की धूल बनी यशवंत विहार को परेशानी

नाहन (सिरमौर)। कुमारहट्टी-नाहन निर्माणाधीन सुपर हाइवे की धूल नाहन से लगती पॉश कालोनियों के लिए जी का जंजाल बनी है। यशवंत बिहार के कई लोग तो घर को छोड़कर अपने नाहन स्थित रिश्तेदारों के यहां रहने लगे हैं। उधर, सड़क निर्माण की धूल से झमीरिया, बनोग, चबाहां, सेन की सेर, आईटीआई कालोनी के सैकड़ों लोग परेशान हैं। पच्छाद क्षेत्र के दो दर्जन गांव में पशुचारे को लेकर संकट छाया हुआ है जिस कारण पशुपालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क निर्माण में करीब दो दर्जन गांव…

Read More

भद्रकाली मंदिर में निकाली कलश यात्रा

धौलाकुआं (सिरमौर)। कुंडियों पंचायत के अजोयवाला गांव में भद्रकाली मंदिर से लेकर कुंडियों मंदिर तक एक कलश यात्रा निकाली गई। इसके बाद कथा वाचक प्रकाशानंद महाराज ने भागवत कथा का प्रवचन किया। इस मंदिर में सत्यानंद महाराज के सौजन्य से हर साल भागवत कथा का आयोजन किया जाता है। स्थानीय निवासी सुरेश चौधरी ने बताया कि शुक्रवार 13 तारीख तक अवतारों की कथा का प्रवचन किया जाएगा। 14 अप्रैल तक प्रवचन जारी रहेंगे। उन्हाेंने बताया कि 15 अप्रैल को कथा महोत्सव के दौरान नंद महोत्सव आयोजित होगा। 16 अप्रैल को…

Read More