राजगढ (सिरमौर)। जिला स्तरीय शिरगुल देवता बैसाखी मेले की अंतिम सांस्कृतिक संध्या प्रसिद्ध लोक गायक डॉ. कृष्णलाल सहगल के नाम रही। शिरगुल मंच पर उन्होंने अपनी मधुर आवाज का ऐसा जादू बिखेरा की दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। इसके अतिरिक्त स्टार कलाकार गीता भारद्वाज तथा कुलदीप शर्मा ने भी अपनी प्रस्तुतियाें पर दर्शकों को नाचने पर मजबूर किया। अंतिम सांस्कृतिक संध्या के मुख्यातिथि आयुक्त आबकारी एवं कराधान राजेंद्र सिंह नेगी थे। मेला कमेटी ने उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया। जबकि इस अवसर पर डॉ. कृष्णलाल सहगल को भी सम्मानित…
Read MoreCategory: Sirmaur
बांध परियोजना से निकाले कामगारों ने ददाहू में निकाली रैली
ददाहू (सिरमौर)। रेणुका बांध परियोजना कार्यालय से निकाले गए कामगारों ने बुधवार को परियोजना कार्यालय से लेकर ददाहू तक रैली निकाली। साथ ही मुख्यमंत्री से विस्थापितों के हितों की रक्षा करने की भी गुहार लगाई। बांध परियोजना कार्यालय में कार्यरत 39 कामगारों को बीती 8 अप्रैल को काम से निकाल दिया गया था जिसकी उन्हें पूर्व में कोई सूचना नहीं दी गई। पिछले 10 दिनों से यह कामगार परियोजना कार्यालय के बाहर अपना रोष जाहिर करते रहे लेकिन प्रबंधन ने उनकी एक न सुनी। इसके रोष स्वरूप बुधवार को प्रभावित…
Read Moreबैलों से भरे ट्रक सहित चालक-परिचालक गिरफ्तार
नाहन (सिरमौर)। थाना पच्छाद पुलिस ने बैलों से भरे एक ट्रक को पकड़ा और मौके पर ट्रक के चालक-परिचालक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम को शिमला-नाहन राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की चैकिंग के दौरान एक ट्रक से क्रूरतापूर्ण तरीके से भरकर ले जाए जा रहे 12 बैलों को बरामद किया। पुलिस द्वारा ट्रक के चालक टेक सिंह व क्लीनर विनय कुमार निवासी जिला कुल्लू को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध थाना पच्छाद में पशु अत्याचार निवारण अधिनियम व गौ वध निवारण…
Read More35 पंचायतों को समय पर नहीं पहुंच रही 108 सेवा
शिलाई (सिरमौर)। क्षेत्र की विषम भौगोलिक परिस्थिति को देखते हुए 108 एंबुलेंस सेवा का लाभ दुर्गम ग्रामीण क्षेत्रों में रह रहे लोगों को त्वरित नहीं मिल पा रहा। क्षेत्र की 35 पंचायतों के लिए 108 एंबुलेंस सेवा दुर्गम सड़क मार्गों पर दौड़ाना कठिन चुनौती बनी है। दर्जनों गांव ऐसी दूरी तथा बीहड़ इलाकों में बसे हैं वहां समय पर 108 सेवा का पहुंचना नामुमकिन है। शिलाई क्षेत्र की ही बात करें तो शिलाई से कोटा पाब 70 किमी, शिलाई से जौग 70 किमी, गत्ताधार 65 किमी, कफोटा 28 किमी, जाखना…
Read Moreचिंदोग पेयजल योजना की पाइपें बनी परेशानी
नाहन (सिरमौर)। महिला मंडल चिंदोग भराड़ी की महिलाओं ने पेयजल योजना में किए जा रहे निर्माण कार्य को लेकर विभाग तथा संबंधित ठेकेदार के प्रति अपना रोष जताया है। महिलाआें का कहना है कि शड़ाल खड्ड से गांव चिंदोग के लिए बहुग्रामीण पेयजल योजना के तहत बिछाई जा रही पेयजल पाइपों में भारी अनियमितताएं सामने आ रही हैं। महिला मंडल ने इस बारे अधिशासी अभियंता आईपीएच नौहराधार सहित सहायक अभियंता उप मंडल नौहराधार को लिखित शिकायत भी भेजी है। महिला मंडल सचिव मुगी देवी के नेतृत्व में इस बाबत एक…
Read Moreपरिवहन कर्मियों ने की मांगों को लेकर नारेबाजी
नाहन (सिरमौर)। पथ परिवहन निगम के कर्मचारियों ने बुधवार को लगातार दूसरे दिन वर्कशॉप के गेट पर पहले मीटिंग की और फिर प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। यह जानकारी संगठन के महासचिव कन्हैया लाल कौशिल ने दी। उन्होंने बताया कि कांग्रेस सरकार ने उनकी मांग पत्र के जवाब में आश्वासन दिया था कि कर्मियों मांगों को पूरा किया जाएगा लेकिन उसे अभी तक मंजूर नहीं किया गया है जिससे कर्मचारियों को मजबूरन दूसरी बार आंदोलन के लिए उतरना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि सरकार को सौंपे मांगों…
Read Moreकुमारहट्टी-नाहन सड़क मार्ग बना परेशानी
सराहां (सिरमौर)। कुमारहट्टी-नाहन सड़क मार्ग इन दिनों लोगों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। ल्वासा चौकी से लेकर नाहन के बीच का क्षेत्र अभी निर्मित किया जा रहा है जिसके चलते इस सड़क मार्ग में बड़े-बड़े पत्थर, धूल तथा अनेकों बाधाएं वाहन चालकों सहित आम लोगों को परेशान कर रही है। इस सड़क मार्ग से चलने वाले सभी वाहन वर्षों पुराने लगते हैं। सड़क का कटाव भी बेतरतीब ढंग से किया गया है। जिस रास्ते पर चलने के लिए वाहनों की आवाजाही बंद है वाहन उसे सड़क पट्टी…
Read Moreदीपक और जालम बने भाजयुमो के महामंत्री
नाहन (सिरमौर)। भाजपा युवा मोर्चा नाहन मंडल की कार्यकारिणी का विस्तार कर नाहन निवासी दीपक गुप्ता एवं हरिपुरखोल निवासी जालम सिंह को मंडल महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। भाजयुमो के मंडल अध्यक्ष विक्रम वर्मा नेे बताया कि कोलांवाला भुड के गोवर्धन, नागल सकेती के संजय, लवासा चौकी निवासी प्रकाश शर्मा एवं धौलाकुआं निवासी प्रकाश शर्मा को बतौर उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जबकि सचिव का काम बनेठी से करण ठाकुर, चुडन से सुनील, त्रिलोकपुर से जग्गा सिंह, बनकला से धरमवीर, एवं शभूवाला से सचिन कुमार देखेंगे। चार सह…
Read Moreपंजाब की तर्ज पर मांगा सभी वर्गों को ग्रेड पे
नाहन (सिरमौर)। पथ परिवहन कर्मचारी संयुक्त समन्वय समिति के आह्वान पर मंगलवार को एचआरटीसी के कर्मचारियों ने वर्कशॉप पर गेट मीटिंग की और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। संगठन के महासचिव कन्हैया लाल कौशिल ने जारी बयान में बताया कि सरकार की ओर से 12 फरवरी को उनकी मांग पत्र के जवाब में आश्वासन दिया था कि कर्मियों की वाजिब मांगों को पूरा किया जाएगा लेकिन उसे अभी तक मंजूर नहीं किया गया। इससे कर्मचारियों को मजबूरन दूसरी बार आंदोलन के लिए उतरना पड़ा। उन्होंने बताया कि सरकार को सौंपे…
Read Moreएंबुलेंस और यातायात पुलिस सतर्क होती तो न होता हादसा
कालाअंब (सिरमौर)। बीते दिन सोमवार को खैरी खरोनी-कालाअंब सड़क मार्ग पर हुए हादसे में मृतक महिला को बचाया जा सकता था। घटना स्थल पर यदि एंबुलेंस अथवा यातायात पुलिस सतर्क रहती तो महिला की जान को कुछ प्रयासों के बाद बचाया जा सकता था। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बुरी तरह से घायल महिला को उसी ट्राली में अस्पताल पहुंचाया गया जिस ट्राली से उनकी बाइक टकराई थी। इत्तेफाकन खैरी-2 की वार्ड संख्या 3 के बार्ड मेंबर जोगिंदर सिंह हादसे के वक्त आसपास मौजूद थे। उनका का कहना है कि…
Read More