भतीजी से छेड़खानी पर चाचा के खिलाफ मुकदमा

सराहां (सिरमौर)। थाना पच्छाद के तहत आने वाली पंचायत नारग के अजगा गांव की एक लड़की ने अपने चाचा पर उसके साथ बदनीयत से पेश आने की शिकायत की है। लड़की ने पुलिस में की गई एक शिकायत के माध्यम से बताया है कि उसके रिश्ते में लगने वाले चाचा ने उसके साथ दुर्व्यवहार किया है। पुलिस ने फिलहाल इस मामले को गंभीरता से लेते हुए लड़की के चाचा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। डीएसपी राजगढ़ बीएस बरागटा ने बताया है कि आरोपी के खिलाफ धारा 341 तथा…

Read More

गिरिपार क्षेत्र में टमाटर की फसल में फैला सूक्ष्मदर्शी रोग

धौलाकुआं (सिरमौर)। गिरिपार क्षेत्र में टमाटर के खेतों में सूक्ष्मदर्शी रोग के फैलने से किसानों को भारी नुकसान की आशंका पैदा हो चुकी है। धौलाकुआं कृषि विशेषज्ञों ने रोग की रोकथाम के लिए किसानों को दवाई का तुरंत प्रयोग करने की सलाह दी है। गिरिपार क्षेत्र के कोटा पाब क्षेत्र में टमाटर की फसल अचानक मुरझाने लगी है। किसानों ने बताया कि टमाटर के पौधों में अभी फूल आने ही शुरू हुए थे कि अचानक पौधों के पत्ते मुरझाने लगे। इसके बाद एक दो दिन में पौधा पूरी तरह से…

Read More

आरोपी ठेकेदार गिरफ्तार नहीं किया तो चक्का जाम

राजपुर (सिरमौर)। पांवटा मंडल के एक निजी ठेकेदार द्वारा लोनिवि कार्यनिरीक्षक के साथ हुई मारपीट का मामला ठंडा पड़ता नहीं दिखाई देता। इस घटना की मंडल सहित पूरे जिला में चौतरफा निंदा की जा रही है। आरोपी को तत्काल प्रभाव से कड़ी से कड़ी सजा दिलाए जाने की मांग उठ रही है। इस मामले में शुक्रवार को आंजभोज पंचायत ने अपना कड़ा आक्रोश जताया है। पंचायत के साथ ग्रामीणों ने मिलकर आरोपी को तत्काल प्रभाव से सजा दिलाने की मांग की है। पंचायत प्रधान रंगीलाल तोमर, टारू डांडा के प्रधान…

Read More

शुद्ध पेयजल उपलब्ध करवाने वाले उपकरणों पर सवाल

नाहन (सिरमौर)। राज्य स्वास्थ्य निदेशालय ने उन आदेशों की अवहेलना पर कड़ा संज्ञान लिया है जिनके तहत जिलों के विभिन्न स्वास्थ्य मुख्यालयों तथा स्वास्थ्य केंद्रों पर मरीजों की सुविधा के लिए आरओ स्थापित नहीं किए गए हैं। मरीजों को संक्रमण से बचाने के लिए तथा शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए राज्य के 70 फीसदी से अधिक स्वास्थ्य केंद्रों में आरओ अर्थात शुद्ध पेयजल दिलाने वाले उपकरण नहीं लगाए गए हैं। पूर्व में दिसंबर 2012 में राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में संबधित मुख्य चिकित्साधिकारियों को इस बाबत स्वास्थ्य निदेशालय…

Read More

बलि प्रथा आरंभ करने पर चूड़धार में माहौल गर्म

नौहराधार (सिरमौर)। प्रसिद्ध शिरगुल मंदिर चूड़धार में बकरा बलि फिर से शुरू करने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। राजा सराहां के कार्यकाल से चले आ रहे नंबरदार विरादरी ने राजा महाराजाओं की इस पुरानी प्रथा को फिर से शुरू किए जाने की बात रखी है। हालांकि मंदिर परिसर में मौजूद पुजारी समुदाय ने इस पर कड़ा ऐतराज जताया है। शुक्रवार को मामले की गंभीरता को देखते हुए राजगढ़ तथा नौहरा पुलिस मौके पर पहुंची। उधर इस मामले की जानकारी देते हुए चूड़धार मंदिर परिसर स्थित स्वामी कमलानंद महाराज…

Read More

हत्या के पीछे पाक की नापाक कोशिश: दीनदयाल

नाहन (सिरमौर)। भारतीय जनता पार्टी नाहन मंडल ने सर्बजीत सिंह की पाकिस्तान में हुई हत्या पर गहरा आक्रोश जताया है। मंडल ने इस घटना पर शोक व्यक्त किया है। शुक्रवार को यहां जारी एक बयान में मंडल अध्यक्ष दीनदयाल वर्मा तथा महिला मोर्चा नाहन मंडल की अध्यक्षा रेखा तोमर ने पार्टी की ओर से संयुक्त रूप से दिए अपने बयान में इस घटना की कड़ी निंदा की है। मंडल अध्यक्ष दीन दयाल वर्मा ने साफ तौर पर कहा कि सर्बजीत सिंह की हत्या के पीछे पाकिस्तान के नापाक इरादे शामिल…

Read More

नाहन-पांवटा में पाकिस्तान का फूंका पुतला

नाहन/ पांवटा (सिरमौर)। पाकिस्तान की कोटलखपत जेल में पिछले 22 सालों से कैद पंजाब के तरनतारन गांव निवासी सर्बजीत सिंह की कथित हत्या को लेकर शुक्रवार को नाहन एवं पांवटा विश्व हिंदु परिषद ने पाकिस्तान का पुतला फूंका और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। विश्व हिंदु परिषद विभाग के अध्यक्ष प्रकाश बंसल की अगुवाई में नाहन के दिल्ली गेट पर पाकिस्तान का पुतला जलाया गया। उन्होंने केंद्र सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि यूपीए की कमजोर सरकार के कारण निर्दोष सर्बजीत सिंह की जेल में कथित हत्या कर…

Read More

गिरिनगर विद्युत पावर हाउस में उत्पादन गिरा

ददाहू (सिरमौर)। मौसम में आए परिवर्तन और नदी के गिरे जल स्तर के कारण गिरि नगर विद्युत पावर हाउस के उत्पादन निम्न स्तर पर पहुंच गया है। उत्पादन क्षमता वर्तमान में घटकर 25.5 फीसदी जा पहुंची है। गिरि नदी में पानी का बहाव कम होने के कारण दो बड़ी टरवाइन मशीनों में से मात्र एक ही चल पा रही है जिससे 24 घंटों की बजाए मात्र 20 घंटों का काम लिया जा रहा है। चिंता की बात यह है कि 60 मेगावाट उत्पादन वाली परियोजना इस समय मात्र 18 मेगावाट…

Read More

कुड़ली गांव में पेयजल संकट

जमटा (सिरमौर)। धारटीधार के तहत आने वाले नाहन तहसील के कुड़ली ग्रामवासी पिछले डेढ़ महीनों से पीने के पानी की बूंद-बूंद को तरस रहे हैं। स्थानीय लोगाें का कहना है कि आईपीएच विभाग का पानी उनके नलों से गायब हो गया है। वह मजबूरी में बावड़ियों का गंदा पानी पीने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने कहा कि दूषित जल पीने से उनके क्षेत्र में बुजुर्ग तथा छोटे बच्चे बीमार होने लगे हैं। इस परेशानी को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा अब आईपीएच विभाग के स्थानीय कर्मचारियों तथा अधिकारियों पर फूट पड़ा…

Read More

बांध परियोजना से निकाले कामगारों का प्रदर्शन जारी

=ददाहू (सिरमौर)। रेणुका बांध परियोजना कार्यालय से निकाले गए 39 कामगारों ने मंगलवार को नौवें दिन भी बांध प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपना रोष जाहिर किया। विस्थापितों ने कहा कि बांध प्रबंधन ने उनको सरकारी नौकरी का झांसा देकर काम पर रखा था लेकिन सभी पंचायतों द्वारा एनओसी मिलने व विस्थापितों की जमीनें बांध प्रबंधन के नाम होने के तुरंत बाद इन कामगारों को बिना किसी सूचना के काम से निकाल दिया गया। कामगारों ने स्पष्ट किया कि परियोजना की आरएंडआर प्लान योजना में विस्थापित व प्रभावित परिवारों…

Read More