पांवटा साहिब (सिरमौर)। टौंस नदी से बनी किल्लौड़ उठाऊ सिंचाई योजना एक सप्ताह से बंद पड़ी है। बार-बार योजना की मशीन खराब होने से किसानों को सिंचाई में परेशानी आ रही है। इन दिनों फसलों को सिंचाई की नितांत आवश्यकता है। मौजूदा समय में क्षेत्र की करीब 500 बीघा भूमि को सिंचाई सुविधा नहीं मिल पा रही है। बढ़ाणा निवासी रंगीलाल, देवराज नेगी, जदगीश चौहान, गुुलाब सिंह, मनी राम और संत राम ने बताया कि एक सप्ताह से योजना बंद पड़ी है। इस योजना के बार-बार बंद होने से सिंचाई…
Read MoreCategory: Sirmaur
अवैध खनन पर ठोका चौदह हजार जुर्माना
शिलाई (सिरमौर)। सोलन-मीनस मोटर मार्ग पर जरवा के समीप वन विभाग शिलाई ने एक टिप्पर को अवैध खनन करते हुए मौके पर ही धर दबोचा। कार्रवाई करते हुए वन विभाग ने वाहन चालक से मौके पर ही चौदह हजार रुपये जुर्माना वसूला और खनन किया गया माल भी जब्त कर लिया। इस कार्रवाई से खनन माफिया में हड़कंप मच गया है। वीरवार को सोलन मीनस मार्ग पर वन विभाग की शिलाई टीम ने एक टिप्पर को उस समय रंगेहाथ पकड़ा, जब वह सड़क के साथ अवैध रूप से रोड़ी निकाल…
Read Moreरेणुका बांध निर्माण में आर रही रुकावट पर मंथन
ददाहू (सिरमौर)। पिछले 32 वर्षों से अधर में लटकी रेणुका बांध परियोजना के शीघ्र निर्माण में शुक्रवार को बांध प्रबंधन की ओर से एक महत्वपूर्ण प्रयास किया गया। इसके तहत बांध प्रबंधन के अधिकारियों ने ददाहू पंचायत के प्रतिनिधियों से मुलाकात कर बैठक के दौरान निर्माण प्रक्रिया में आ रही बाधाओं पर विचार विमर्श किया। शुक्रवार को रेणुका बांध परियोजना के कार्यालय में हुई इस विशेष बैठक की अध्यक्षता सीपीएस विनय कुमार ने की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि रेणुका बांध निर्माण के लिए केंद्रीय वन मंत्रालय की मंजूरी…
Read Moreएसडीएम ने किया बद्रीपुर में मौके का निरीक्षण
पांवटा साहिब(सिरमौर)। एसडीएम पांवटा श्रवण मांटा ने एनएच-72 पर बद्रीपुर के समीप पुरानी सिंचाई नहर स्थल का दौरा किया। मौके पर कोर्ट के आदेश पर सर्विस लेन बनाने का कार्य चल रहा है। इसके साथ पुरानी सिंचाई नहर व जल निकासी नाली है। किसान सभा ने नहर को पहले की भांति जारी रखने की मांग रखी थी। हिमाचल किसान सभा पांवटा तहसील इकाई सचिव गुरविंद्र सिंह ने कहा कि दशकों पहले से इस स्थल से सिंचाई नहर जाती रही है लेकिन अब इसके अस्तित्व पर संकट मंडरा रहा है। नवादा…
Read Moreबिजली की लो वोल्टेज से बढ़ी दिक्कत
रोनहाट (सिरमौर)। विद्युत उपमंडल पनोग के तहत पंचायत कोटी बोंच के लगभग सात गांवों में बीते वीरवार से शुक्रवार दोपहर तक लो वोल्टेज से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कम वोल्टेज के कारण लोगों के रोजमर्रा के कार्य भी प्रभावित हुए। वीरवार देर शाम को कोटी, बालधार, बोंच, कटाड़ी, लाणी, जीहीर, गुमट तथा बगनोल में बिजली पूरी तरह से बाधित रही। यह समस्या ग्रामीणों को शुक्रवार दोपहर तक झेलनी पड़ी। वीरवार को लो वोल्टेज से ग्रामीणों के कई उपकरण नहीं चल सके। ग्रामीण बिशनाराम, भूप सिंह, नवयुवक…
Read Moreनाहन मंडल की आधे से ज्यादा सड़कें खस्ताहाल
नाहन (सिरमौर)। प्रदेश में सरकार किसी भी पार्टी की हो सिरमौर की जर्जर सड़कों पर इसका प्रभाव ज्यादा नहीं देखा गया, ग्रामीणों को हर रोज जान जोखिम में डालकर सफर करना पड़ रहा है। पिछले वर्ष बरसात के मौसम में टूटी सड़कों की हालत सुधारने में लोक निर्माण विभाग अभी तक नाकाम साबित हुआ है। इन सड़कों की हालत अभी पूरी तरह से नहीं सुधरी है, बल्कि दो माह बाद फिर से बरसात शुरू होने वाली है। ऐसे में विभाग की ओर से इस साल भी बरसात से पूर्व कच्ची…
Read Moreकागजी कार्रवाई में दबी 9 करोड़ की बजट फाइल
नाहन (सिरमौर)। विकासात्मक कार्यों के लिए नाहन नगर परिषद के सदन में पारित किया गया 9 करोड़ की राशि का बजट ड्राफ्ट अभी तक नहीं बन पाया है। बीती 23 अप्रैल को नप ने उक्त बजट को पारित किया था। लगभग 18 दिनों के बाद भी अभी यह हाईप्रोफाइल बजट नप कार्यालय से शिमला नहीं पहुंच पाया। विभागीय दाव पेंच तथा सुस्त कार्यप्रणाली इस लेट लतीफी का कारण माना जा रहा है, हालांकि सदन केे पटल में रखे गए इस बजट को तत्काल प्रभाव से विभागीय प्रक्रियाओं से बाहर निकाल…
Read Moreकार की टक्कर में तीन स्कूली बच्चे घायल
पांवटा साहिब (सिरमौर)। देहरादून-पांवटा से नाहन एनएच-72 मार्ग पर मालवा के समीप दो कारों की आपस में टक्कर हो गई। हादसे में एक निजी स्कूल पांवटा के तीन बच्चे घायल हो गए। घायलों को पांवटा सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शुक्रवार को दोपहर बाद स्कूल से छुट्टी के बाद विद्यार्थी पांवटा से पापा के साथ एक कार में सूरजपुर को रवाना हुए। इसी दौरान एक इंडिगो कार नाहन से पांवटा की तरफ आ रही थी। एनएच-72 पर मालवा इकाई के समीप…
Read Moreयमुना में नहाते वक्त डूबा छात्र
पांवटा साहिब (सिरमौर)। यमुना नदी में निजी आईटीआई का एक छात्र डूब गया है। दोपहर को तीन छात्र पुजारीघाट के समीप नदी में नहाने के लिए उतरे थे। हादसे की सूचना मिलने पर एसडीएम श्रवण मांटा और डीएसपी एनएस राठौर मौके पर पहुंचे। करीब आधा दर्जन गोताखोर छात्र की तलाश में जुटे हैं। खबर लिखे जाने तक सर्च अभियान जारी था। शुक्रवार को पांवटा के एक निजी आईटीआई संस्थान के तीन छात्र जयपाल, नीरज और पंकज यमुना में नहाने गए। दोपहर करीब डेढ़ बजे श्री देईजी साहिबां मंदिर के समीप…
Read Moreपांवटा कालेज को डेढ़ करोड़ मंजूर
पांवटा साहिब (सिरमौर)। श्री गुरु गोविंद सिंह राजकीय महाविद्यालय पांवटा में अतिरिक्त शैक्षणिक भवन योजना को मंजूरी मिल गई है। भवन के निर्माण पर 1.53 करोड़ रुपये खर्च होंगे। अब पीडब्ल्यूडी विभाग इसकी ड्राइंग तैयार करने में जुट गया है। पांवटा कालेज पीटीए कमेटी अध्यक्ष जय प्रकाश शर्मा और एससीए कमेटी अध्यक्ष अजय राणा ने बताया कि विगत स्कूल में अतिरिक्त शैक्षणिक भवन की मांग रखी थी। इसके लिए दशकों पुराने भवन को तोड़, यहां पर योजना के तहत तीन मंजिला नया भवन बनाया जाना है। इसके लिए सरकार और…
Read More