नाहन (सिरमौर)। पांवटा क्षेत्र के अंतर्गत प्राथमिक पाठशाला झील बांका बाड़ा में एसएमसी की बैठक आयोजित की गई। इसमें अभिभावकों एवं एसएमसी सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में स्कूल में रिक्त पड़े केसीएस पद पर किसी और व्यक्ति की नियुक्ति का विरोध किया गया। एसएमसी प्रधान इंद्र सिंह ने बताया कि कमेटी सदस्य एवं झील बांका बाड़ा के लोगों ने इस नियुक्ति को लेकर रोष है। इनका कहना है कि इस पद पर किसी विधवा, भूमिहीन और अपंग को लगाया जाए। जबकि नियुक्त किए गए व्यक्ति पूरी तरह से स्वस्थ…
Read MoreCategory: Sirmaur
टैक्स वसूलने पर दूध विक्रेता उखड़े
कालाअंब (सिरमौर)। दूध विक्रेताओं ने कहा कि नाहन शहर में दूध बेचने पर उनसे टैक्स वसूला जा रहा है। कौंथरों, विक्रम बाग, ढाकवाला, भेड़ों आदि क्षेत्रों के दूध विक्रेताओं नासिर अली, रफीक मोहम्मद, ईला दीन मोहम्मद, फिरोज खान आदि का कहना है कि वे मुश्किल से दूध बेच कर अपने परिवार को पालन पोषण कर रहे हैं। कई बार भीषण गर्मी के चलते उनका दूध बीच रास्ते में ही फट जाता है। इस कारण उन्हें आर्थिक नुकसान झेलना पड़ता है। दूध विक्रेताओं ने बताया कि महंगाई के इस दौर में…
Read Moreठेकेदार पर दुर्व्यवहार का आरोप
पांवटा साहिब (सिरमौर)। आईपीएच विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने एक ठेकेदार पर अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है। इस बारे में अधिशासी अभियंता पांवटा को भी शिकायत पत्र दिया है। जिसमें ठेकेदार के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की मांग की गई है। आईपीएच विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मी बलवीर सिंह ने बताया कि वह सब डिवीजन पांवटा कार्यालय में कार्यरत है। दोपहर को एक ठेकेदार ने कार्यालय में पहुंचने पर पानी मांगा। पानी का गिलास टेबल पर रख दिया। इसके बाद ठेकेदार ने अभद्र व्यवहार किया। इसके बाद गुस्से…
Read Moreगर्मी बढ़ी, गहराने लगा जलसंकट
सराहां (सिरमौर)। पच्छाद क्षेत्र के सराहां और आसपास के इलाकों में पर्याप्त पानी न मिलने के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सराहां सहित नजदीक के कई इलाकों को बडू साहिब पेयजल योजना से जोड़ा गया है। जो सराहां, बनाहां घिन्नी एवं बजगा पंचायत के करीब 8 हजार लोगों को लाभान्वित करती है। पिछले एक सप्ताह से इस योजना से लोगों को तीसरे दिन पानी मिल रहा है। सराहां निवासी रमेश शर्मा, धर्मदत्त, सुभाष दत्त, अनिल कुमार, रणबीर सिंह, मोहन दत्त, क्षमा दत्त, सीता राम,…
Read Moreओवरलोडिंग को लेकर छात्रों का हंगामा
जमटा (सिरमौर)। अमर उजाला के अभियान का असर कई क्षेत्रों में देखने को मिल रहा है। इस बार ओवरलोडिंग को लेकर 70 स्कूली छात्रों ने हंगामा कर दिया। शुक्रवार को नाहन से नहर स्वार जा रही परिवहन निगम की बस को छात्रों ने घेर लिया। जमटा के अंतर्गत बरमण बस स्टाप पर छात्रों ने चक्का जाम कर दिया। इस घटना को लेकर चालक-परिचालक सकपका गए। परिवहन कर्मियों तथा स्कूली बच्चों के बीच ओवरलोडिंग को लेकर तीखी नोकझोंक भी हुई। अहम बात यह रही कि ओवरलोडिंग के मामले में कुछ स्थानीय…
Read Moreपिस्तौल की नोक पर नौकरी से निकाला
धौलाकुआं (सिरमौर)। क्षेत्र की एक निजी कंपनी में कार्यरत कर्मचारी ने कंपनी पर उसे जबरन सेवा से मुक्त करने का आरोप लगाया है। सीनियर क्वालिटी इंजीनियर ने इकाई प्रबंधन पर आरोप लगाया है कि वह 2011 से एक कंपनी में सेवाएं दे रहे हैं। लेकिन प्रबंधन ने उन्हें कार्यालय में बुलाकर जबरन हिसाब किताब पूरा करने की बात कही। यही नहीं कंपनी ने जो हिसाब किताब बनाकर दिया है वह भी सही नहीं है। कर्मचारी ने आरोप लगाया कि जब उसने हिसाब किताब पर अपना एतराज जताया तो प्रबंधन ने…
Read Moreकालका से शिमला जाने के लिए नहीं होगी ‘वेटिंग’
शिलाई (सिरमौर)। बकरास पंचायत के बमराड़ गांव में एक युवक की मलबे में दबकर मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक सूरत सिंह (34) पुत्र धर्म सिंह गांव के पास ही मिट्टी खोद रहा था। इसी दौरान पहाड़ी खिसकने से वह मलबे के नीचे दब गया। ग्रामीण जब तक उसे बाहर निकालते वह दम तोड़ चुका था। जानकारी के मुताबिक वीरवार को गांव से थोड़ी दूर पर सूरत सिंह मिट्टी निकाल रहा था। अचानक भारी मात्रा में मलबा आने से…
Read Moreखैरी में अवैध खनन करते 5 वाहन जब्त
कालाअंब (सिरमौर)। वन क्षेत्र नाहन के अंतर्गत कालाअंब के खैरी इलाके में बीती रात खनन विभाग द्वारा की गई कार्रवाई में एक जेसीबी सहित चार टिप्परों को अवैध खनन करते दबोचा गया। विभाग ने उक्त कार्रवाई नाकाबंदी के दौरान की। फिलहाल इस मामले में विभाग ने आरोपियों 75 हजार रुपये की राशि जुर्माने के रूप में वसूली है। कालाअंब थाना प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि बीती रात तकरीबन 1:15 बजे के करीब की गई कार्रवाई मे बाहरी राज्य के चार वाहनों को अवैध खनन करते पकड़ा गया है। जिसमें…
Read Moreनौनिहालों ने रैलियां निकाल किया जागरूक
राजगढ़ (सिरमौर) । ट्रिपल राइडिंग के अभियान में स्कूली बच्चे भी शामिल हो गए हैं। शंकर विद्या निकेतन पब्लिक स्कूल राजगढ़ के विद्यार्थियों ने रैली निकाल कर लोगों को ट्रिपल राइडिंग के खतरों, तेज रफ्तार से दोपहिया वाहन दौड़ाने और बगैर हेलमेट दो पहिया पर सवारी करने विसंगतियों के प्रति जागरूक किया। शंकर विद्या निकेतन पब्लिक स्कूल के बच्चों व अध्यापकों की रैली स्कूल परिसर से शुरू हुई और बाजार, पुराने बस अड्डे से होते हुए नए बस अड्डे पर जाकर समाप्त हुई। शंकर विद्या निकेतन पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य…
Read Moreशिक्षा विभाग के प्रतिनिधि के पहुंचने पर विवाद सुलझा
सतौन (सिरमौर)। गिरीपार क्षेत्र के चौकी मृगवाल उच्च विद्यालय का विवाद वीरवार को तीसरे दिन सुलझ गया। इससे पूर्व ग्रामीणों ने शिक्षकों की अनुपस्थिति के चलते स्कूल में ताला जड़ दिया था। वीरवार को शिक्षा विभाग की ओर से सीनियर सेकेंडरी स्कूल सतौन के प्रधानाचार्य टीएस राजपूत घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों के साथ लंबी बैठक कर समस्या को सुलझाया। इसके फौरन बाद ग्रामीणों की देखरेख में ताला खोल दिया गया। प्रधानाचार्य टीएस राजपूत ने बताया कि ग्रामीणों के निरीक्षण के दौरान तीन पीटीए अध्यापक स्कूल से नदारद थे।…
Read More