जमटा (सिरमौर)। जमटा स्थित रुणजा में सड़क किनारे घास चर रहा एक बछड़ा धमाके की चपेट में आ गया। अचानक हुए इस विस्फोट से आसपास के लोगों में अफरा तफरी मच गई। धमाके के कारणों का पता नहीं चल सका है। क्षेत्र में पहली बार हुई इस घटना को लेकर लोगों में दहशत है। इस धमाके में बछड़े के मुंह का एक हिस्सा बुरी तरह से लहूलुहान हो गया। घटना स्थल पर चारों और खून फैल गया। मवेशी के मालिक रमेश चौहान ने जैसे ही धमाके की आवाज सुनी तो…
Read MoreCategory: Sirmaur
शिलाई में बालक की रहस्यमयी मौत
शिलाई (सिरमौर)। बांदली पंचायत के मानल गांव में एक बालक की रहस्यमयी मौत हो गई। बालक की मौत से क्षेत्र में शोक का माहौल है। फिलहाल, यह पता नहीं चल पाया है कि 13 वर्षीय इस बालक की मौत किन कारणों से हुई है। शुक्रवार सुबह मानल निवासी रोहित पुत्र जदू राम सुबह बिस्तर से उठा तो उसने परिजनों से हाथ में दर्द होने की शिकायत की। परिजनों ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाने की तैयारी की। आधा रास्ता तय करने के बाद बालक ने दम तोड़ दिया। हालांकि, बालक को…
Read Moreमधाणा में पेयजल कनेक्शन को लेकर उखड़े ग्रामीण
पांवटा साहिब (सिरमौर)। धारटीधार क्षेत्र की ग्राम पंचायत मधाणा में कुछ ग्रामीणों ने स्टोरेज पाइप लाइन से सीधे कनेक्शन जोड़े जाने का आरोप लगाया है। इससे कई परिवारों तक पेयजल आपूर्ति में दिक्कतें हो रही है। विभाग शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं कर रहा है। विभाग के सहायक अभियंता ने कहा कि मौके पर जाकर जायजा लिया है। सीधे कनेक्शन नही लगे है, ग्रामीणों की आपसी विवाद से आरोप लगाए जा रहे हैं। मधाणा के पूर्व पंचायत प्रधान पृथ्वी सिंह, वीरपाल सिंह व सुखदर्शन सिंह ने बताया कि कुछ लोगों…
Read Moreखजूरी में 15 दिनों से पेयजल किल्लत
शिलाई (सिरमौर)। सिंचाई उप मंडल कफोटा के अंतर्गत आने वाले गांव खजूरी में दर्जनों परिवारों को पिछले 15 दिन से पीने का पानी नहीं मिल रहा। क्षेत्र में इन दिनों पीने के पानी की किल्लत है। ग्रामीण लगभग डेढ़ किलोमीटर दूर से पानी ढोकर ला रहे हैं। ग्रामीणों को पानी बावड़ी तथा अन्य दूषित स्रोतों से मजबूरी में लाना पड़ रहा है। इस कारण जलजनित रोगों के फैलने की आशंका बढ़ गई है। पिछले 15 दिन से खजूरी गांव के तीन दर्जन से अधिक परिवार पीने के पानी के लिए…
Read Moreपंचायतों ने बांध प्रबंधन को सौंपा निर्माण का ड्राफ्ट
ददाहू (सिरमौर)। रेणुका बांध परियोजना द्वारा 16 पंचायतों के विकास के लिए बनाए गए ड्राफ्ट को हरी झंडी मिल गई है। बांध प्रबंधन शीघ्र ही इस ड्राफ्ट का प्राक्कलन बनाकर उच्च अधिकारियो को भेज रहा है। बांध प्रबंधन की ओर से 25 पंचायताें को लाभ पहुंचाने के तहत 2.5 करोड़ की राशि खर्च की जानी है। इससे पूर्व 16 पंचायतों के प्रधानों ने अपनी प्राथमिकता के आधार पर विकास कार्यों की सूची बनाकर बांध प्रबंधन को सौंप दी है। सौंपी गई सूची पर पंचायत प्रतिनिधियों ने अपनी प्राथमिकता के हिसाब…
Read Moreखराब परिणाम वाले स्कूलों पर होगी कार्रवाई : मुसाफिर
सराहां (सिरमौर)। दसवीं परीक्षा का परिणाम कई स्कूलों में बेहद निराशाजनक रहा है। विशेषकर सरकारी स्कूलों में दसवीं कक्षा के परिणाम इस बार निम्न रहे हैं। ऐसे स्कूलों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। जल्द ही जिला के अंतर्गत आने वाले ऐसे स्कूलों की रिपोर्ट तैयार कर राज्य के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के समक्ष रखी जाएगी। यह बात राज्य के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष जीआर मुसाफिर ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही। वह मंगलवार को सराहां में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। मुसाफिर ने स्पष्ट किया कि जिला सहित पच्छाद…
Read Moreएनएच-72बी पर सफर खतरों से भरा
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा से शिलाई एनएच-72बी मार्ग की हालत बेहद खस्ता हो गई है। सतौन से कमरऊ के बीच पारलों में विगत वर्ष बरसात में डंगा ढहा था। इस स्थल पर एक वर्ष से सड़क बेहद तंग है। कभी भी कोई बढ़ा अप्रिय हादसा हो सकता है। लेकिन, एनएच और लोक निर्माण विभाग इस संभावित जानलेवा खतरे पर आंखें मूंदे बैठा है। इस स्थल पर न तो सड़क के नीचे डंगा लगाया जा रहा और न ही ऊपर की ओर कटाई करवा कर सड़क चौड़ी की जा रही है।…
Read Moreमिनी सचिवालय में मुश्किलों में घिरे लोग
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा क्षेत्र का तापमान 41 डिग्री पार कर चुका है। झुलसा देने वाली गर्मी में लोगों का हाल बेहाल है। चढ़ते पारे और उमस से हालत खराब है। ऐसे में मिनी सचिवालय में प्रमाणपत्र आदि बनवाने आ रहे लोग पेयजल के लिए भटक रहे हैं। तहसीलदार कार्यालय के बाहर लोगों का जमघट लग रहा है। बरामदे में लगे पंखे खराब पड़े हैं। जिससे गर्मी के मौसम में लोगों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। बुधवार को पांवटा मिनी सचिवालय के विभिन्न कार्यालयों में लोगों का जमघट लगा रहा।…
Read Moreकफोटा क्षेत्र के दर्जनों स्कूलों में परिणाम खराब
सतौन (सिरमौर)। गिरीपार क्षेत्र के अंतर्गत शिलाई विधानसभा क्षेत्र के कफोटा तथा उसके आसपास के दर्जनों स्कूलों में दसवीं परीक्षा का परिणाम बेहद खराब रहा है। क्षेत्र के मस्तभोज में परीक्षा परिणाम बेहद शर्मनाक रहा है। दसवीं के नतीजों को लेकर क्षेत्र के लोगों में गुस्सा फूट पड़ा है। लोगों का साफ कहना है कि स्कूलों में लगभग 70 फीसदी शिक्षकों के पद खाली चल रहे हैं। इसका खामियाजा अभिभावकों तथा छात्रों को भुगतना पड़ रहा है। जामना स्कूल में 81 में से 9 बच्चे पास हुए हैं। जबकि शरली…
Read Moreसिरमौर, शिमला तथा किन्नौर के युवाओं को सेना में जाने का मौका
नाहन (सिरमौर)। सेना भर्ती कार्यालय शिमला की ओर से सोलन जिले के डगशाई आर्मी पब्लिक स्कूल में 15 से 22 जून तक आर्मी की खुली भर्ती करवाई जा रही है। इसमें सोलन, सिरमौर, शिमला तथा किन्नौर के उम्मीदवार भाग ले सकेेंगे। यह जानकारी मंगलवार को कर्नल सीवी क्षेत्री ने उपायुक्त कार्यालय में दी। उन्होंने बताया कि सैनिक जनरल ड्यूटी पद के लिए उम्मीदवार की आयु साढ़े 17 से 21 वर्ष तथा सैनिक लिपिक, स्टोर कीपर तकनीकी, सैनिक ट्रेडसमैन तथा सैनिक नर्सिंग असिस्टेंट पदों के लिए साढ़े 17 से 23 साल…
Read More