धौलाकुआं (सिरमौर)। पांवटा पुलिस ने सार्वजनिक स्थलों पर साइन बोर्ड लगाने के आरोप में उत्तराखंड के दो निजी मेडिकल प्रशिक्षण संस्थानों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार क्षेत्र में कई संस्थानों ने अपने कारोबार को बढ़ाने के लिए अवैध ढंग से साइन बोर्ड लगा रखे हैं। इसके तहत कई निजी संस्थान कालेजों, सार्वजनिक स्थलों तथा व्यापारिक प्रतिष्ठानों का प्रचार कर रहे हैं। इस पर संज्ञान लेते हुए पांवटा पुलिस ने मंगलवार को कार्रवाई कर दो दर्जन साइन बोर्डों को हटवा दिया। वहीं उत्तराखंड के दो निजी मेडिकल…
Read MoreCategory: Sirmaur
पंजाब के शिक्षा मंत्री ने किया बडू साहिब का दौरा
राजगढ़ (सिरमौर)। पंजाब के शिक्षा मंत्री सिकंदर सिंह मलूखा ने प्रसिद्ध गुरुद्वारा बडू साहिब का दौरा किया और गुरुद्वारे में माथा टेका। इस मौके पर उन्होंने कलगीधर ट्रस्ट की ओर से संस्कार मिश्रित शिक्षा में किए जा रहे उत्कृष्ट कार्य की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट के संस्थापक बाबा इकबाल सिंह 888 वर्ष की आयु में जो मानव सेवा का कार्य कर रहे हैं उसकी मिसाल मिलना कठिन है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ट्रस्ट को पहले ही हर संभव सहायता देती रही है और भविष्य में भी हर…
Read Moreग्रामीणों ने आईपीएच विभाग के खिलाफ खोला मोर्चा
नाहन (सिरमौर)। कौलांवाला भूड़ निवासी इन दिनों भीषण पेयजल किल्लत से जूझ रहे हैं। क्षेत्र की लगभग 4000 की आबादी पीने के पानी को जूझ रही है। लोगों ने सीधे तौर पर इसके लिए क्षेत्र में कार्यरत विभाग के दो कर्मचारियों तथा विभाग के अधिकारियों को दोषी माना है। मंगलवार को समस्त ग्रामीणों ने इसकी शिकायत उपायुक्त सिरमौर प्रियतु मंडल से की। ग्रामीणों ने उपायुक्त कक्ष में पहुंच कर अपनी शिकायत में कहा कि क्षेत्र के अधिकतर पंप बेलदारों के हवाले हैं। उनकी उठाऊ पेयजल योजना में मात्र एक पीओ…
Read Moreविकास में औद्योगीकरण की अहम भूमिका : डीसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। उपायुक्त सिरमौर ने कहा कि प्रदेश के विकास में औद्योगीकरण की अहम भूमिका रहती है। आपसी समन्वय से औद्योगिक विस्तारीकरण को रफ्तार मिल सकेगी। सीएसआर में भी उद्यमी सहयोग करें जिससे क्षेत्र के विकास को भी गति मिल सकें। सरकार व संबंधित विभाग स्तर की मांगों को सरकार के पास भेजेंगे। स्थानीय स्तर पर निपटाने वाली मांगों पर प्रशासन पूरा सहयोग करेगा। जिला उपायुक्त मंगलवार को गोंदपुर प्रदेश चैंबर आफ कामर्स पांवटा कार्यालय में आयोजित बैठक में उद्यमियों को संबोधित कर रहे थे। जिला उपायुक्त प्रियतु मंडल…
Read Moreबरोटीवाला और देवीनगर के क्षेत्र में पेयजल संकट
पांवटा साहिब (सिरमौर)। शिवपुर पंचायत के ग्राम बरोटीवाला में ग्रामीणों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। नप कमेटी के देवीनगर क्षेत्र में भी लोग पीने के पानी को भटक रहे हैं। दून क्षेत्र का पारा साढ़े 43 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है, लेकिन लोग पीने की पानी को तरस रहे है। क्षेत्रवासियों ने विभाग से शीघ्र समस्या का समाधान करने की मांग रखी है। शिवपुर पंचायत के बरोटीवाला निवासी भगवान दास, ममता, जम्मी, नंदू लाल, सतनाम सिंह, अमरजीत सिंह, राजेश कुमार, रामपाल सिंह, जगदीश व राजपाल ने…
Read Moreआंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पदों को भर्ती शुरू
राजगढ़ (सिरमौर)। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने बाल विकास परियोजना राजगढ़ में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं तथा मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 15 पदों को भरने की कवायद शुरू कर दी है। बाल विकास परियोजना अधिकारी मीना सूद ने इस आशय की सूचना देते हुए बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र राजगढ़ वार्ड नंबर एक, मावगा, बांगी, कोटी पधोग, भुज्जल तथा पाब में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के छह पदों के लिए तथा आंगनबाड़ी केंद्र सयारला, कोठिया, दाहन, बडूसाहिब एक, कुडू लवाणा, कोटली सधोडी तथा कश्मली में आंगनबाड़ी सहायिकाओं के सात पदों और आंगनबाड़ी केंद्र…
Read Moreशटर तोड़कर लाखों की चोरी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। रविवार देर रात को पांवटा के बाई प्वाइंट के समीप एक दुकान से लाखों का सामान चोरी हो गया। दुकान का शटर उखाड़ कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। इसमें 20 लैपटॉप समेत कंप्यूटर का सामान उड़ा लिया गया। शटर टूटा मिलने पर सुबह चोरी की वारदात का पता चला। सूचना मिलने पर डीएसपी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मिली जानकारी के अनुसार देहरादून-पांवटा एनएच-72 मार्ग पर बाई प्वाइंट के समीप प्रीमियर ओवरसीज कंप्यूटर के सामान की दुकान है। दुकान के मालिक अंशुल…
Read Moreयुवती के यौन शोषण के आरोपी पुलिस हिरासत में
शिलाई (सिरमौर)। पिछले दिनों हुए युवती से यौन शोषण के मामले में पुलिस ने आरोपी को उसके घर से रात्रि के समय दबोचा है। इसके लिए पुलिस ने कई स्थानों पर दबिश दी थी जिसमें पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने टिटियाणा गांव की युवती का यौन शोषण करने वाले आरोपी को लगभग 6 दिनों के भीतर दबोचा है। पूर्व में गांव दुबोड़ निवासी सुरजीत सिंह के खिलाफ टिटियाणा की एक युवती ने यौन शोषण का मामला शिलाई थाना में दर्ज कराया था। मामला दर्ज होते ही आरोपी…
Read Moreकार तथा टिप्पर में भिड़ंत, तीन घायल
सराहां (सिरमौर)। थाना पच्छाद के अंतर्गत रविवार देर रात एक आल्टो कार एवं टिप्पर में सीधी टक्कर हो गई। हादसे मेंआल्टो कार के भीतर बैठे कल्याण सिंह, उर्मिला देवी तथा मस्तो देवी निवासी बंबल, शिलाई घायल हो गए। बताया जा रहा है कि कल्याण सिंह अपनी दो बहुओं के साथ आल्टो कार में यात्रा कर रहे थे। बाद में सभी घायलों को सराहां अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनका इलाज किया जा रहा है। टिप्पर चालक शौकत अली निवासी विकास नगर उत्तराखंड के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर अपनी छानबीन…
Read Moreटुल्लू पंप लगाने पर उपभोक्ताओं को नोटिस
नाहन (सिरमौर)। पीने के पानी को मची हाहाकार को देखते हुए सिंचाई एंव जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों में खलबली मची हुई है। शहर के कई हिस्सों में पीने का पानी सुचारु तथा पर्याप्त मात्रा में लोगों को नहीं मिल रहा। विभाग दावा ठोक कर कह रहा है कि पीने के पानी में आ रही कमी को लेकर शहर के कुछ उपभोक्ता ही जिम्मेदार हैं। इन उपभोक्ताओं ने अपने निजी कनेक्शनों को सीधे तौर पर मशीनों तथा टुल्लू पंपों से जोड़ दिया है। इसे लेकर विभाग सख्त कार्रवाई करने की…
Read More