धौलाकुआं (सिरमौर)। सीसीआई राजबन इकाई में चल रही कर्मचारियों की हड़ताल को लेकर बाहती महासभा ने कड़ा ऐतराज जताया है। सभा ने राजबन इकाई प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। बाहती महासभा ने कहा है कि सीसीआई राजबन इकाई कामगारों तथा कर्मचारियों को इंसाफ देने में नाकाम सिद्ध हुई है। शनिवार को इस मुद्दे पर बाहती महासभा ने एक बैठक का आयोजन किया। बैठक की अध्यक्षता महासभा के अध्यक्ष नंदलाल परवाल ने की। महासभा को संबोधित करते हुए अध्यक्ष ने कहा कि इकाई में कार्यरत कामगारों की मांगे जायज…
Read MoreCategory: Sirmaur
टोका बीट में शरारती तत्वों ने 6 स्थानों पर लगाई आग
धौलाकुआं (सिरमौर)। पावंटा वन मंडल के टोका बीट में लगी भयंकर आग पर समय रहते ग्रामीणों तथा वन विभाग के कर्मचारियों ने काबू पा लिया। अगर ग्रामीण समय पर सहायता न पहुंचाते तो टोका बीट में लगी आग शनिवार को और अधिक विकराल हो सकती थी। वन विभाग की टीम तथा ग्रामीणों ने मिलजुल का भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। कुछ शरारती तत्वों ने टोका बीट के जंगलों में अचानक आग लगा दी। जिससे उस क्षेत्र में आग की लपटें विकराल रूप धारण करने लगी। आग ने…
Read Moreकोडगा में आधार कार्ड बना मुसीबत
सतौन (सिरमौर)। शिलाई विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत कोडगा में अभी तक ग्रामीणों के आधार कार्ड नहीं बन पाए हैं। आधार कार्ड न बनने से ग्रामीणों को सरकारी तथा गैर सरकारी कार्यों की पूर्ति के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कुछ माह पूर्व आधार कार्ड बनाने के लिए एक टीम कोडगा पंचायत पहुंची थी लेकिन विद्युत आपूर्ति नहीं मिलने के कारण टीम बैरंग वापस लौट आई। हालत यह है कि अभी तक कोई भी टीम आधार कार्ड बनाने के लिए पंचायत में दोबारा नहीं…
Read Moreसिंचाई न होने 30 बीघा जमीन पड़ी बंजर
कालाअंब (सिरमौर)। मोगीनंद क्षेत्र में सिंचाई का पानी न मिलने से 25 से 30 बीघा के करीब उपजाऊ भूमि बंजर होने के कगार पर है। क्षेत्र के किसान मनोज कुमार, दर्शन लाल, अमर सिंह, प्रेम चंद, राजिंद्र सिंह व राम शरण आदि ने बताया कि उनकी जमीन को सिंचाई का पानी नहीं मिल रहा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि कुछ निजी कंपनियों की कार्यप्रणाली के कारण उनकी योजना प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों ने साफ तौर पर कहा कि 3-4 वर्ष पूर्व भी इसकी शिकायत पंचायत प्रतिनिधियों से…
Read Moreदो साल से नहीं मिली छात्रवृत्ति
पांवटा साहिब (सिरमौर)। प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला की वर्ष 2011 में 10वीं परीक्षा में छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन तो किया लेकिन उन्हें पारितोषिक के नाम पर मायूसी हाथ लगी। छात्राएं मोनिका तोमर तथा मोनिका ठाकुर ने प्रदेश की टॉप-125 विद्यार्थियों की सूची में स्थान पाया था। छात्राओं को 10 हजार छात्रवृत्ति राशि दी जानी है। अभिभावकों ने सभी औपचारिकताओं को पूरा कर दिया, लेकिन अभिभावक दो वर्षों से स्कूल परिसरों के चक्कर काट कर थक चुके हैं। सतौन निवासी रामभज तोमर तथा मानल निवासी मामराज ने बताया कि मार्च…
Read Moreसीसीटीवी कैमरे लगाने को पुलिस का धन्यवाद
नाहन (सिरमौर)। रोड सेफ्टी क्लब पुलिस स्टेशन नाहन की बैठक क्लब के अध्यक्ष अमरजीत परमार की अध्यक्षता में पुलिस लाइन में हुई। बैठक में एएसपी भगत राम ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने पुलिस अधीक्षक एवं उप अधीक्षक का दोसड़का में सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए धन्यवाद किया। बैठक में एएसपी भगत राम ने रोड सेफ्टी क्लब के कार्यों की समीक्षा कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। इसके बाद बैठक में अवैध पार्किंग, स्कूली बसों में ओवरलोडिंग, अतिक्रमण, नो एंट्री जोन…
Read Moreढाबों से पकड़े दो अवैध घरेलू सिलेंडर
पांवटा साहिब (सिरमौर)। जिला नियंत्रक खाद्य एवं आपूर्ति विभाग टीम ने पांवटा से माजरा तक दुकानों का औचक निरीक्षण किया। ढाबों में अवैध रूप से इस्तेमाल किए जा रहे दो घरेलू गैस सिलेंडर पकड़े गए। सब्जी विक्रेताओं को मूल्य सूची अंकित नहीं करने पर पांच हजार व गार्बेज एक्ट उल्लंघन करने पर छह हजार जुर्माना किया है। विभागीय टीम ने अधिनियम के तहत शुक्रवार को निरीक्षण के दौरान करीब एक हजार रुपये जुर्माना वसूला। शुक्रवार को खाद्य-आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों के निरीक्षक पांवटा श्याम भाटिया की टीम ने क्षेत्र में…
Read Moreअघोषित बिजली कटों से ग्रामीण खफा
शिलाई (सिरमौर)। महल क्षेत्र की 4 पंचायतों में बीते तीन दिन से बिजली के अघोषित कटाें ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए हैं। सुबह 11 बजे बिजली गुल हो जाती है और दिनभर बंद रहती है। इस कारण झुलसा देने वाली गर्मी में लोगों को बिना बिजली के परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं अघोषित कटों को लेकर ग्रामीणों में बिजली बोर्ड के प्रति रोष है। ग्राम पंचायत सांगना, सताहन, भलाड़ भलौना और गेहल डिमाइना के लगभग 20 गांव के पांच सौ परिवार पिछले दिनों से बिजली के कटों से परेशान…
Read Moreबागथन स्कूल में शिक्षकों का टोटा
सराहां (सिरमौर)। बागथन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शिक्षकों का भारी टोटा है। यहां दाखिला ले रहे नए छात्रों तथा अभिभावकों को रिक्त पदों ने परेशानी में डाल दिया है। उन्हें चिंता सता रही है कि यदि यह सिलसिला वर्ष भर चलता रहा तो उनके बच्चों का भविष्य क्या होगा? शिक्षकों की कमी को लेकर क्षेत्र के लोगों ने कई बार स्थानीय नेताओं तथा सरकारी नुमाइंदों से भी बात की, लेकिन किसी ने अभी तक कुछ भी नहीं किया। हालांकि, एसएमसी ने हाल ही में बैठक कर निर्णय लिया कि स्कूल…
Read Moreसाइन बोर्ड लगाने पर दो संस्थानों पर मुकदमा
धौलाकुआं (सिरमौर)। पांवटा पुलिस ने सार्वजनिक स्थलों पर साइन बोर्ड लगाने के आरोप में उत्तराखंड के दो निजी मेडिकल प्रशिक्षण संस्थानों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार क्षेत्र में कई संस्थानों ने अपने कारोबार को बढ़ाने के लिए अवैध ढंग से साइन बोर्ड लगा रखे हैं। इसके तहत कई निजी संस्थान कालेजों, सार्वजनिक स्थलों तथा व्यापारिक प्रतिष्ठानों का प्रचार कर रहे हैं। इस पर संज्ञान लेते हुए पांवटा पुलिस ने मंगलवार को कार्रवाई कर दो दर्जन साइन बोर्डों को हटवा दिया। वहीं उत्तराखंड के दो निजी मेडिकल…
Read More